वैसे इस साल दो सूर्य ग्रहण हैं। इस साल का पहला सूर्य ग्रहण अप्रैल में लगने जा रहा है। वही दूसरा सूर्य ग्रहण अक्टूम्बर में लगेगा।
वर्ष 2022 का पहला सूर्य ग्रहण – 30 अप्रैल 2022 वर्ष 2022 का दूसरा सूर्य ग्रहण – 25 अक्टूबर 2022
इस साल 30 अप्रैल 2022 को सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। हिन्दू पंचांग के अनुसार वैशाख मास की अमावस्या इस दिन पड़ रही है। पुराणों के अनुसार पाप ग्रह राहु और केतु के कारण ग्रहण की स्थिति बनती है।
साल का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल 2022 की आधी रात 12:15 बजे से शुरू होकर सुबह 04.08 बजे तक रहेगा। हालांकि सूर्य ग्रहण आंशिक है। अतः इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा।
सूर्य ग्रहण मेष राशि में लगेगा। इस समय राहु मेष राशि में गोचर कर रहा है। पंचांग मुताबिक इस दिन सूर्य, चंद्रमा और राहु की मेष राशि में युति बनेगी।
भारत में साल का पहला सूर्य ग्रहण नहीं दिखेगा। इसे आंशिक ग्रहण माना जा रहा है। यही कारण है कि इस ग्रहण के दौरान सूतक काल मान्य नहीं होगा।