जल्द ही लगने वाला है सूर्य ग्रहण, जान ले इसके बारे में सब कुछ

साल का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल 2022 की आधी रात 12:15 बजे से शुरू होकर सुबह 04.08 बजे तक रहेगा। हालांकि सूर्य ग्रहण आंशिक है। अतः इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा।

आपको बता दें कि यह सूर्य ग्रहण अंटार्कटिका, अटलांटिक, प्रशांत महासागर, दक्षिण अमेरिका व पश्चिम दक्षिण अमेरिका में दिखाई देगा।

सूर्य ग्रहण मेष राशि में लगेगा। इस समय राहु मेष राशि में गोचर कर रहा है। पंचांग मुताबिक इस दिन सूर्य, चंद्रमा और राहु की मेष राशि में युति बनेगी।

भारत में साल का पहला सूर्य ग्रहण नहीं दिखेगा। इसे आंशिक ग्रहण माना जा रहा है। यही कारण है कि इस ग्रहण के दौरान सूतक काल मान्य नहीं होगा।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जिस राशि में ग्रहण लग रहा हो उस राशि के लोगों को सूर्य ग्रहण नहीं देखना चाहिए। इसी आधार पर साल का पहला सूर्य ग्रहण मेष राशि में लग रहा है इसलिए इस राशि के लोगों को सूर्य ग्रहण नहीं देखना चाहिए। ऐसा करने से वे ग्रहण के अशुभ फल से बच सकते हैं।

हालांकि जिन लोगों के लिए सूर्य ग्रहण शुभ फल देने वाला है। उन्हें भी उस समय सूर्य के दर्शन नहीं करने चाहिए। ऐसा माना जाता है कि ग्रहण के दौरान सूर्य को नंगी आंखों से देखने से आंखों में पीड़ा हो सकता है।