गूगल क्या है, इसका इतिहास, किसने बनाया और कैसे होती है इसकी कमाई

गूगल एक अमेरिकी बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी कंपनी (American multinational technology company) है। जिसे हम गूगल सर्च इंजन के नाम से जानते हैं।

लेकिन गूगल सिर्फ एक सर्च इंजन ही नहीं बल्कि एक अमेरिकी मल्टीनेशनल टेक्नोलॉजी कंपनी है जो यूजर्स को ऑनलाइन एडवरटाइजिंग टेक्नोलॉजी, सर्च इंजन, क्लाउड कंप्यूटिंग जैसी इंटरनेट से जुड़ी सेवाएं और उत्पाद मुहैया कराती है।

गूगल का मुख्यालय अमेरिका के कैलिफोर्निया में है। जिनके वर्तमान सीईओ यानी मुख्य अधिकारी भारतीय मूल के व्यक्ति सुंदर पिचाई हैं।

गूगल का फुल फॉर्म है ग्लोबल ऑर्गनाइजेशन ऑफ ओरिएंटेड ग्रुप लैंग्वेज ऑफ अर्थ ।

लैरी पेज और सर्गी ब्रिन ने 1996 में रिसर्च प्रोजेक्ट शुरू की और 1998 में गूगल को लॉन्च किया। लैरी और सर्गी तब कैलिफोर्निया के स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में पीएचडी के छात्र थे।

क्या आप जानते हैं गूगल का असली नाम? गूगल नाम Googol से आया है। गूगोल एक गणितीय शब्द है जिसका अर्थ है 1 के बाद 100 शून्य।

गूगल की कमाई का मुख्य जरिया विज्ञापन है

गूगल कंपनी की शुरुआत साल 1996 से 1997 ई. में हुई थी। साल 1996 ई. में लैरी पेज और सर्गी ब्रिन दोनों ने मिलकर गूगल की शुरुआत की।