क्या है डिनर करने का सही समय, कब करते हैं डिनर?

हर चीज का एक समय होता है, वैसे ही डिनर करने का भी सही समय होता है।

समय पर खाना खाना हमारे लिए बहुत जरूरी है, खासकर रात का खाना सही समय पर खाना।

आहार विशेषज्ञ कहते हैं, देर से डिनर करने की आदत के कई नुकसान हो सकते हैं। यह वजन से लेकर मेटाबॉलिज्म तक सेहत के लिए हानिकारक है।

शोधकर्ताओं ने कहा कि देर से डिनर करने से मोटापे का खतरा बढ़ जाता है।

इतना ही नहीं, इस आदत के कारण ब्लड शुगर लेवल बढ़ने लगता है और फैट बर्न होने की मात्रा कम होने लगती है।

पता चलता है कि रात का खाना खाने का सबसे अच्छा समय शाम सात बजे तक है।

रात का खाना जल्दी खाने से आपको सोने से पहले कम से कम 2-3 घंटे का समय मिल जाता है।

आप जितनी देर से खाना खाएंगे, कम मेटाबॉलिज्म के कारण आपके स्वास्थ्य को नुकसान होने का खतरा उतना ही अधिक होगा।