https://www.fapjunk.com https://fapmeister.com

इनपुट डिवाइस क्या है? उदाहरण और प्रकार – (What Is Computer Input Device In Hindi)

What Is Computer Input Device In Hindi: लगभग सभी लोग जानते होंगे कि कंप्यूटर क्या है, लेकिन कई ऐसे कंप्यूटर इनपुट डिवाइस भी हैं, जिनके बारे में आपको पता भी नहीं होगा और आपने उनका नाम भी नहीं सुना होगा।

कंप्यूटर एक पूरा सिस्टम है जो हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर, सीपीयू, मेमोरी, मदरबोर्ड आदि जैसी अनेक चीजों से मिलकर बना होता है।

इनपुट और आउटपुट डिवाइस कंप्यूटर के हार्डवेयर वाले भाग में आते हैं जिनकी मदद से कंप्यूटर को निर्देश दिए जाते हैं और कंप्यूटर परिणाम दिखाता है।

- Advertisement -

आज के इस लेख के माध्यम से हम आपको केवल कंप्यूटर इनपुट डिवाइस के बारे में पूरी जानकारी देंगे। तो चलिए शुरू करते है और जानते है की कंप्यूटर इनपुट डिवाइस क्या है –

इनपुट डिवाइस और आउटपुट डिवाइस क्या होते है? (What Is Input or Output Device In Hindi)

कंप्यूटर के इनपुट डिवाइस वे भाग होते हैं जिनके द्वारा हम कंप्यूटर को निर्देश देते हैं कि उसे क्या करना है, जैसे कीबोर्ड, माउस, स्कैनर आदि।

- Advertisement -

कंप्यूटर के आउटपुट डिवाइस वे भाग होते हैं जिन पर कंप्यूटर दिए गए निर्देशों को प्रोसेस करने के बाद परिणाम के रूप में दिखाता है। जैसे मॉनिटर, प्रिंटर, स्पीकर आदि।

जैसा कि हम पहले ही बता चुके हैं कि इस लेख में हम आपको कंप्यूटर इनपुट डिवाइस के बारे में बताएंगे तो आइए जानते हैं इनपुट डिवाइस के बारे में।

कंप्यूटर इनपुट डिवाइस क्या होते है? (Computer Input Device Kya Hai In Hindi)

इनपुट डिवाइस कंप्यूटर का वह भाग है जिसकी सहायता से कंप्यूटर को निर्देश दिए जाते हैं। या यूं कहें, जिसकी मदद से कंप्यूटर निर्देश प्राप्त करता है। इनपुट डिवाइस को हिंदी में निवेश यंत्र कहते हैं।

उदाहरण के लिए कुछ इनपुट डिवाइस के नाम कीबोर्ड, माउस, प्रिंटर आदि हैं।

कंप्यूटर इनपुट डिवाइस के उदाहरण (Examples Of Input Devices In Hindi)

अब हम कंप्यूटर के इनपुट डिवाइस के नाम जानते हैं, जिनमें से कुछ के नाम और उनके काम के बारे में शायद ही आप जानते हों।

कम्प्यूटर के इनपुट डिवाइस के उदाहरण इस प्रकार हैं –

  • कीबोर्ड
  • माउस
  • स्कैनर
  • टच स्क्रीन
  • ट्रैक बाल
  • जॉयस्टिक
  • गेमपैड
  • लाइट पेन
  • माइक्रोफोन
  • डिजिटल कैमरा
  • वेबकैम
  • ड्राइंग टेबलेट
  • बायोमेट्रिक सेंसर
  • कार्ड रीडर
  • बार कोड रीडर
  • मैग्नेटिक इंक करैक्टर रेकोगनाइजेशन
  • ऑप्टिकल करैक्टर रेकोगनाइजेशन

कंप्यूटर के इनपुट डिवाइस (Computer Input Devices In Hindi)

कीबोर्ड (Keyboard)

कीबोर्ड कंप्यूटर का एक प्रमुख इनपुट डिवाइस है, इसे प्राइमरी इनपुट डिवाइस भी कहा जाता है। आप सभी इस इनपुट डिवाइस के बारे में तो जानते ही होंगे।

इसमें लगभग 108 कुंजियाँ होती हैं, की-बोर्ड के द्वारा कम्प्यूटर को टाइपिंग करके निर्देश दिये जाते हैं। कीबोर्ड में कई प्रकार की कुंजियाँ होती हैं जैसे अक्षर कुंजी (A से Z), संख्यात्मक कुंजी (0 – 9), प्रतीकात्मक कुंजी (@,#,&,%), 4 एरो कुंजी, फ़ंक्शन कुंजी (F1 से F12) और कुछ विशेष प्रकार की कुंजी (Atl, Tab, Ctrl)।

इन सभी कुंजियों के द्वारा कंप्यूटर पर साधारण से लेकर विशेष प्रकार के कार्य किये जा सकते हैं। कीबोर्ड एक महत्वपूर्ण इनपुट डिवाइस है।

माउस (Mouse)

माउस को पॉइंटिंग डिवाइस या कर्सर मूविंग डिवाइस भी कहा जाता है। माउस की मदद से आप बिना कीबोर्ड के कंप्यूटर को कंट्रोल कर सकते हैं।

आप माउस से कर्सर को इधर-उधर ले जा सकते हैं और किसी भी ऑडियो, वीडियो पर क्लिक करके उसे प्ले कर सकते हैं।

माउस में तीन बटन होते हैं लेफ्ट, राइट और मिडिल।

लेफ्ट बटन द्वारा कंप्यूटर में किसी भी आइकॉन, फाइल, फोल्डर को सेलेक्ट कर ओपन करते है। और जब आप लेफ्ट बटन को दो बार दबाते हैं तो इसे डबल क्लिक कहते हैं।

राइट बटन को क्लिक करने से कंप्यूटर स्क्रीन पर सब मेन्यू खुल जाता है। राइट बटन को एक बार दबाने को राइट क्लिक कहते हैं।

मिडिल बटन को स्क्रॉल बटन भी कहा जाता है, इसकी मदद से कंप्यूटर स्क्रीन को स्क्रॉल करते है। यह लेफ्ट और राइट बटन के बीच रखा गया छोटा गोल होता है।

माउस कैसे काम करता है?

माउस के नीचे एक लेज़र लाइट या रबर बाल लगी होती है। जब माउस पैड पर माउस को इधर उधर मूव किया जाता है तो स्क्रीन पर पॉइंटर भी मूव करता है जिसकी मदद से हम माउस के द्वारा कंप्यूटर को कंट्रोल कर सकते हैं।

स्कैनर (Scanner)

स्कैनर एक ऑप्टिकल इनपुट डिवाइस है। इसकी सहायता से किसी पृष्ठ (पेज) पर बने चित्र या टेक्स्ट को लाइट द्वारा इलेक्ट्रॉनिक रूप में परिवर्तित कर उस पृष्ठ को डिजिटल प्रारूप में परिवर्तित करके कंप्यूटर में भेजा जाता है।

इससे यह फायदा होता है कि यूजर को टाइप नहीं करना पड़ता और पेज में लिखे टेक्स्ट को कंप्यूटर में एडिट भी किया जा सकता है।

स्कैनर कैसे काम करता है?

स्कैनर एक लाइट को पेज के ऊपर डालता है और फिर यह लाइट परावर्तित होकर उस पेज की एक छवि बनाता है। स्कैनर लाइट को इनपुट के रूप में उपयोग करता है। इसके बाद स्कैनर पेज को डिजिटल फॉर्मेट में बदलकर कंप्यूटर तक भेजता है।

टच स्क्रीन (Touch Screen)

टच स्क्रीन एक इनपुट डिवाइस है। जिसकी मदद से यूजर कंप्यूटर को अपनी उंगलियों से चलाता है। टचस्क्रीन डिवाइस जैसे स्मार्टफोन, टैबलेट, कई एटीएम भी टचस्क्रीन हैं।

जिस डिवाइस में टच स्क्रीन होता है उसे कीबोर्ड, माउस की आवश्यकता नहीं होती है। यूजर अपनी उंगलियों की मदद से ही कंप्यूटर को निर्देश देता है।

ट्रैक बॉल (ट्रैक बॉल)

ट्रैकबॉल माउस की तरह ही एक पॉइंटिंग डिवाइस है। लेकिन इसे माउस की तरह मूव करने की जरूरत नहीं है। ट्रैकबॉल के बीच में एक उठी हुई गेंद होती है जिसके चारों ओर ऊँगली घुमाने से पॉइंटर घूमता है।

ट्रैकबॉल माउस की तुलना में कम जगह घेरता है। और इसे इस्तेमाल करने के लिए किसी समतल जगह की जरूरत नहीं है। ट्रैकबॉल एक बॉक्स के अंदर फिट रहता है।

इसका उपयोग ज्यादातर पोर्टेबल लैपटॉप और टैबलेट, नोटबुक में किया जाता है।

जॉयस्टिक (Joystick)

जॉयस्टिक माउस की तरह कंप्यूटर स्क्रीन पर कर्सर को नियंत्रित करता है। जॉयस्टिक में एक स्टिक होती है, जिसे हाथ में पकड़कर कर्सर नियंत्रित किया जाता है। जॉयस्टिक को कंट्रोल करने के लिए इसमें कुछ बटन भी लगे होते हैं जिन्हें ट्रिगर कहा जाता है।

जॉयस्टिक का प्रयोग कम्प्यूटर में गेम खेलने के लिए किया जाता है। इसकी मदद से गेम खेलना आसान होता है।

गेमपैड (GamePad)

गेम पैड भी एक इनपुट डिवाइस है जिसका उपयोग कंप्यूटर पर गेम खेलने के लिए किया जाता है। इसे दोनों हाथों से पकड़कर चलाया जाता है। इसके मध्य में एक जॉयस्टिक होता है और दोनों ओर कुछ बटन होते हैं।

लाइट पेन (Light Pen)

लाइट पेन एक पॉइंटिंग डिवाइस है। यह एक पेन जैसा डिवाइस है जिसे डिस्प्ले के ऊपर चलाया जाता है। यह लाइट की मदद से काम करता है। लाइट पेन की निब पर एक लेंस लगा होता है, जो डिस्प्ले की रोशनी को भांप लेता है।

लाइट पेन का उपयोग डिस्प्ले को टच करने, ग्राफिक्स बनाने, कंप्यूटर स्क्रीन में इमेज बनाने और डिजिटल सिग्नेचर करने के लिए किया जाता है।

लाइट पेन की मदद से बने ग्राफिक को कंप्यूटर में सेव किया जा सकता है और एडिट भी किया जा सकता है।

माइक्रोफोन (Microphone )

माइक्रोफोन भी एक इनपुट डिवाइस है यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण डिवाइस है। इसके द्वारा ध्वनि को डिजिटल रूप में परिवर्तित किया जाता है। यह साउंड को परिवर्तित करता है और स्पीकर के माध्यम से आउटपुट देता है।

माइक्रोफोन का प्रयोग बहुत से कार्यों में किया जाता है। जैसे – आवाज रिकॉर्ड करने, वीडियो कन्फेशन। मोबाइल में भी एक माइक्रोफोन होता है, जिसकी मदद से मीलों दूर बैठा व्यक्ति भी हमारी आवाज को सुन सकता है।

डिजिटल कैमरा (Digital Camera)

डिजिटल कैमरा भी एक इनपुट डिवाइस है जो किसी भी तस्वीर को कैप्चर करता है और उसे अपनी मेमोरी में स्टोर करके रखता है। डिजिटल कैमरा में स्टोर पिक्चर को यूएसबी केबल के जरिए कंप्यूटर में ट्रांसफर किया जा सकता है।

वेबकैम (Webcam)

वेबकैम भी एक कैमरा है जो सीधे कंप्यूटर से जुड़ा रहता है। अधिकांश मॉनिटर और लैपटॉप पूर्व-निर्मित वेबकैम के साथ आते हैं। यह भी पिक्चर को कैप्चर करते है लेकिन वेबकैम में पिक्चर को स्टोर करने के लिए जगह नहीं होती है। इसीलिए वेबकैम कैमरा पिक्चर को कैप्चर करता है और सीधे कंप्यूटर की मेमोरी में भेज देता है।

ड्राइंग टैबलेट (Drawing Tablet)

ड्राइंग टैबलेट एक विशेष प्रकार का इनपुट डिवाइस है। इसका उपयोग हाथ से बनाये गए चित्रों को डिजिटल इमेज में बदलने के लिए किया जाता है। ड्राइंग टैबलेट को ग्राफिक टैबलेट भी कहा जाता है। पॉइंटर डिवाइस की मदद से इसके ऊपर स्केच बनाया जाता है। ड्राइंग टैबलेट उन लोगों के लिए बनाया गया है जो ड्राइंग में रुचि रखते हैं।

बायोमेट्रिक सेंसर (Biometric Sensor)

एक इनपुट डिवाइस जिसका उपयोग किसी व्यक्ति के शरीर के अंगों, जैसे उंगलियों, चेहरे, हथेली, ऑंखों की पुतली आदि के निशान को लेने (स्कैन करने) या पहले से कंप्यूटर में स्टोर निशानों के साथ मैच करके, पहचान सुनिश्चित करने के लिए किया जाता है।

बॉयोमीट्रिक सेंसर का उपयोग शरीर के अंगों के निशान को स्कैन करना और उसे रिकॉर्ड के रूप में संग्रहित करने, इन निशानो को पासवर्ड बनाने के लिए किया जाता है।

कार्ड रीडर ( Card Reader)

कार्ड रीडर का उपयोग मल्टीमीडिया कार्ड को पढ़ने के लिए किया जाता है। अलग-अलग कार्ड को पढ़ने के लिए अलग-अलग तरह के कार्ड रीडर का इस्तेमाल किया जाता है।

बार कोड रीडर – बीआरसी (Bar Code Reader – BRC)

किसी भी बार कोड को पढ़ने के लिए बार कोड रीडर का प्रयोग किया जाता है। इसकी मदद से बार कोड को स्कैन किया जाता है ताकि बारकोड में छिपी सभी सूचनाओं को पढ़ सके।

मैग्नेटिक इंक करैक्टर रेकोगनाइजेशन (Magnetic Ink Character Recognition)

MICR का उपयोग बैंकों में किया जाता है। MICR की मदद से मैग्नेटिक इंक में छिपे अक्षरों की पहचान करने के लिए किया जाता है। MICR मशीनें बहुत तेज होती हैं और इनमें गलती होने की संभावना लगभग न के बराबर होती है।

ऑप्टिकल कैरेक्टर रिकॉग्निशन – ओसीआर (Optical Character Recognition – ORC)

OCR का प्रयोग किसी विशेष प्रकार की संख्या, चिह्न और अक्षर को पढ़ने के लिए किया जाता है। ओसीआर टाइपराइटर में छपे अक्षरों को आसानी से पढ़ सकता है।

इनपुट डिवाइस के फायदे (Benefits Of Input Device in Hindi)

इनपुट डिवाइस के कई फायदे हैं, जिनमें से कुछ इस प्रकार हैं –

  • इनपुट डिवाइस के माध्यम से कंप्यूटर को निर्देश दिए जा सकते हैं।
  • इनपुट डिवाइस मनुष्य को कंप्यूटर से जोड़े रखता है।
  • इनपुट डिवाइस के द्वारा हम अपने डाटा और इंस्ट्रूशन्स को कंप्यूटर तक पहुँचा सकते हैं।
  • अलग – अलग इनपुट डिवाइस की सहायता से हम कम्प्यूटर से विशेष प्रकार के कार्य भी करवा सकते हैं।

FAQs

इनपुट डिवाइस को हिंदी में क्या कहा जाता हैं?
इनपुट डिवाइस को हिंदी में निवेश यंत्र कहा जाता हैं।

इनपुट और आउटपुट डिवाइस में अंतर बताइये?
इनपुट डिवाइस के माध्यम से हम कंप्यूटर को निर्देश देते हैं और आउटपुट डिवाइस के माध्यम से कंप्यूटर हमारे द्वारा दिए गए निर्देशों को प्रोसेस करता है और उन्हें परिणाम के रूप में दिखाता है।

इनपुट डिवाइस का दूसरा नाम क्या है?
इनपुट डिवाइस को प्राइमरी इनपुट डिवाइस भी कहा जाता है।

आउटपुट डिवाइस का दूसरा नाम क्या है?
इनपुट डिवाइस को सेकेंडरी इनपुट डिवाइस भी कहा जाता है।

इनपुट डिवाइस के 10 उदाहरण क्या है?
इनपुट डिवाइस के 10 उदाहरण है – कीबोर्ड, माउस, स्कैनर, टच स्क्रीन, ट्रैक बाल, जॉयस्टिक, गेमपैड , लाइट पेन, माइक्रोफोन, डिजिटल कैमरा।

इनपुट डिवाइस कितने होते हैं?
इनपुट डिवाइस कई प्रकार के होते हैं इसके कुछ उदाहरण है कीबोर्ड, माउस, स्कैनर, टच स्क्रीन, ट्रैक बाल, जॉयस्टिक, गेमपैड , लाइट पेन, माइक्रोफोन, डिजिटल कैमरा आदि ।

इनपुट डिवाइस का कार्य क्या है?
इनपुट डिवाइस का काम कंप्यूटर को इनपुट देना है।

इनपुट डिवाइस और आउटपुट डिवाइस क्या होते है?
इनपुट डिवाइस के माध्यम से हम कंप्यूटर को निर्देश देते हैं और आउटपुट डिवाइस के माध्यम से कंप्यूटर हमारे द्वारा दिए गए निर्देशों को प्रोसेस करता है और उन्हें परिणाम के रूप में दिखाता है।

लाइट पेन कैसा डिवाइस है?
लाइट पेन एक इनपुट डिवाइस है जिसकी मदद से आप कंप्यूटर स्क्रीन पर कुछ भी ड्रा के सकते हैं।

टच स्क्रीन कौन सी डिवाइस है?
टच स्क्रीन एक इनपुट डिवाइस है।

कीबोर्ड कौन सा डिवाइस है?
कीबोर्ड एक इनपुट डिवाइस है।

माउस कौन सा डिवाइस है?
माउस एक इनपुट डिवाइस है।

स्कैनर कौन सा डिवाइस है?
स्कैनर एक इनपुट डिवाइस है।

वेबकैम कौन सा डिवाइस है?
वेबकैम एक इनपुट डिवाइस है।

डिजिटल कैमरा कौन सा डिवाइस है?
डिजिटल कैमरा इनपुट डिवाइस है।

बार कोड रीडर कौन सा डिवाइस है?
बार कोड रीडर एक इनपुट डिवाइस है।

गेमपैड कौन सा डिवाइस है?
गेमपैड एक इनपुट डिवाइस है।

टच स्क्रीन कौन सा डिवाइस है?
टच स्क्रीन एक इनपुट डिवाइस है।

बायोमेट्रिक सेंसर कौन सा डिवाइस है?
बायोमेट्रिक सेंसर एक इनपुट डिवाइस है।

यह भी पढ़ें – 

निष्कर्ष

आज के इस लेख में हमने आपके साथ कंप्यूटर इनपुट डिवाइस क्या है, इनपुट डिवाइस के नाम, उदाहरण, इनपुट डिवाइस के फायदे और इनपुट डिवाइस से जुड़ी बहुत सी उपयोगी जानकारी साझा की है।

आशा है आपको हमारा लिखा हुआ यह लेख (What Is Computer Input Device In Hindi) कंप्यूटर इनपुट डिवाइस क्या है पसंद आया होगा। इस लेख (What Is Computer Input Device In Hindi) को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और इस लेख के बारे में अपने विचार कमेंट बॉक्स में दें।

लेख के अंत तक बने रहने के लिए धन्यवाद

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay in Touch

spot_img

Related Articles

You cannot copy content of this page