https://www.fapjunk.com https://fapmeister.com

11 साइंस में कितने सब्जेक्ट होते हैं, जानें (11th Science Me Kitne Subject Hote Hai)

11th Science Me Kitne Subject Hote Hai: दसवीं कक्षा पास करने के बाद 11वीं कक्षा में जाना होता है। दसवीं कक्षा के बाद 11वीं कक्षा में विषय का चुनाव करना एक महत्वपूर्ण निर्णय है, इसलिए 11वीं कक्षा में कौन सा विषय लिया जाए, इसके बारे में आपको भली भाँति सोच विचार कर लेना चाहिए। क्योकि यही से करियर का अहम पड़ाव शुरू हो जाता है।

यही से निर्धारित हो जाता है की आप किस क्षेत्र में नौकरी करना चाहते है, जैसे की अगर आप मेडिकल फील्ड में जाना चाहते है, तो आपको बायो लेना होगा, अगर आप वैज्ञानिक बनना चाहते है, तो आपको साइंस लेना होगा। इसलिए जरुरी है की आप सोच समझकर फैसला ले।

पहले ये जान ले की आप क्या करना चाहते है, आप क्या बनना चाहते है, जैसे – डॉक्टर, इंजीनियर आदि। उसके बाद उस नौकरी से सम्बंधित विषय का चुनाव करे और अपने करियर की शुरुवात करे।

- Advertisement -

अगर आप 11वीं में साइंस लेते हैं, तो आप इंजीनियरिंग, पायलट, मेडिकल या नर्सिंग आदि कोर्स में दाखिला ले सकते हैं और इस क्षेत्र में नौकरी पा सकते है। अत: 11वीं कक्षा में जब भी कोई विषय लें तो उसके बारे में जरूर सोचें।

आज के इस लेख में हम आपको 11 साइंस में कितने सब्जेक्ट होते हैं के बारे में जानकारी देने वाले है, इसलिए इस लेख के अंत तक बने रहे, तो आइये जानते है –

11 साइंस में कितने सब्जेक्ट होते हैं हिंदी में (11th Science Me Kitne Subject Hote Hai)

- Advertisement -

11वीं साइंस में आपको कुल 5 विषयों का अध्ययन करना होगा। जब आप 11वीं कक्षा में जाएंगे तो आपको विज्ञान में दो ग्रुप मिलेंगे –

1) – गणित ग्रुप (Maths)
2) – जीवविज्ञान ग्रुप (Biology)

कुछ छात्र 11वीं कक्षा में मैथ्स ग्रुप विषय लेते हैं जबकि कुछ छात्र बायोलॉजी ग्रुप विषय लेते हैं।

तो पहले हम मैथ्स ग्रुप पीसीएम के बारे में जानेंगे हैं फिर हम बायोलॉजी ग्रुप समूह पीसीबी के बारे में बात करेंगे।

1) – गणित ग्रुप (Maths Group) – PCM

मैथ्स ग्रुप को पीसीएम (PCM) कहा जाता है। पीसीएम का मतलब होता है – भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित (Physics, Chemistry, Maths)।

P का मतलब – भौतिकी विज्ञान (Physics)
C का मतलब – रसायन विज्ञान (Chemistry)
M का मतलब – गणित (Maths)

कक्षा 11वीं साइंस में गणित ग्रुप में कुल 5 विषय होते है, जिनके नाम है – हिंदी, इंग्लिश, भौतिकी विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित।

2) – जीवविज्ञान ग्रुप (Biology Group) – PCB

बायोलॉजी ग्रुप को पीसीबी (PCB) कहा जाता है। पीसीबी का मतलब होता है – भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित (Physics, Chemistry, Biology)।

P का मतलब – भौतिकी विज्ञान (Physics)
C का मतलब – रसायन विज्ञान (Chemistry)
B का मतलब – जीवविज्ञान (Biology)

कक्षा 11वीं साइंस में जीवविज्ञान ग्रुप में भी कुल 5 विषय होते है, जिनके नाम है – हिंदी, इंग्लिश, भौतिकी विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीवविज्ञान।

इन विषयों में क्या पढ़ाया जाता है?

जीवविज्ञान (Biology)

जीवविज्ञान, इसके नाम से ही आप समझ सकते हैं कि इस विषय में जीवों से संबंधित चीजों का अध्ययन कराया जाता है। उदाहरण के लिए, जीवों (जीव-जंतु, फूल, फल, मनुष्य आदि) की रचना, संरचना, विकास, परिवर्तन आदि चीजों का कराया किया जाता है।

भौतिक विज्ञान (Physics)

भौतिकी के अंतर्गत हमारे आस-पास मौजूद भौतिक पदार्थों, तत्वों, उनमें होने वाले परिवर्तन या अवस्था के बारे में अध्ययन कराया जाता है।

रसायन विज्ञान (Chemistry)

इसे रसायन शास्त्र भी कहा जाता है। इस विषय के अंतर्गत हमारे आस-पास के तत्वों एवं पदार्थों में होने वाले रासायनिक परिवर्तनों का अध्ययन कराया जाता है, जैसे – अणु, परमाणु, तत्व, मिश्रण, रासायनिक बंधन, आवर्त चार्ट आदि।

गणित (Maths)

हम बचपन से गणित पढ़ते आ रहे हैं और गणित हर क्षेत्र के लिए एक अनिवार्य विषय है।

अंग्रेज़ी (English)

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि आज के समय में अंग्रेजी भाषा कितनी महत्वपूर्ण है। 11वीं कक्षा के अंग्रेजी विषय में गद्य, पद्य और व्याकरण का अध्ययन कराया जाता है।

हिंदी (Hindi)

अब बात करते है हिंदी भाषा की। हिंदी हमारी मातृभाषा है और सामान्य बोलचाल की भाषा में भी हिंदी भाषा का ही सबसे अधिक प्रयोग किया जाता है। इसी उद्देश्य से सभी विद्यार्थियों को हिन्दी का ज्ञान रहे सम्मिलित किया गया है। इस विषय में गद्य, पद्य, व्याकरण आदि भी पढ़ाये जाते हैं।

तो हमें पता चल चुका है कि कक्षा 11वीं विज्ञान समूह में कुल 5 विषय होते हैं। लेकिन कुछ स्कूलों में छठा विषय भी होता है जो अतिरिक्त विषय के रूप में होता है।

11वी के बाद पीसीएमबी क्या है (What Is PCMB In Hindi)

पीसीएमबी का पूरा नाम है – फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स, बायोलॉजी। जिसका हिंदी में फुल फॉर्म है – भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित, जीव विज्ञान।

आप 10वीं कक्षा के बाद साइंस में – पीसीएम, पीसीबी या पीसीएमबी ले सकते है।

यह 10वीं कक्षा से आगे की पढ़ाई है। अगर आप 12वीं के बाद मेडिकल के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं तो आपको पीसीबी लेना होगा और अगर आप 12वीं के बाद इंजीनियरिंग में करियर बनाना चाहते हैं तो आपको पीसीएम लेना होगा।

यदि आपको नहीं पता या आप कंफ्यूशन में है की भविष्य में किस क्षेत्र में करियर बनाना चाहिए है, जैसे की इंजीनियरिंग या मेडिकल। तो आपको पीसीएमबी लेना चाहिए।

पीसीएमबी लेने के बाद आप इंजीनियरिंग और मेडिकल दोनों में से किसी भी फील्ड में जा सकते है।

FAQs

11 में साइंस में कितने सब्जेक्ट होते हैं?
11 में साइंस में कुल सब्जेक्ट होते हैं – पीसीएम वालो के लिए – हिंदी, इंग्लिश, भौतिकी विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित। पीसीबी वालो के लिए – हिंदी, इंग्लिश, भौतिकी विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीवविज्ञानं।

साइंस में कुल कितने सब्जेक्ट होते हैं?
साइंस में कुल पांच सब्जेक्ट होते हैं।

11वीं का साइंस कितना कठिन है?
11वीं साइंस कठिन है।

कक्षा 11 के लिए कौन सा विषय सबसे अच्छा है?
कक्षा 11 के लिए साइंस विषय सबसे अच्छा है।

क्या 10वीं के बाद साइंस लेना अच्छा है?
10वीं के बाद साइंस लेना बहुत अच्छा है, इसमें करियर के बहुत सारे विकल्प खुलते हैं।

निष्कर्ष

आज के इस लेख में हमने आपको 11 साइंस में कितने सब्जेक्ट होते हैं के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा, अगर आपको यह लेख 11 साइंस में कितने सब्जेक्ट होते हैं (11th Science Me Kitne Subject Hote Hai) अच्छा लगा है, तो इसे अपनों के साथ भी शेयर करे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay in Touch

spot_img

Related Articles

You cannot copy content of this page