Shukra Nakshatra Gochar 2025: 21 अगस्त 2025 को दोपहर 1:25 बजे शुक्र राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। वे मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 23 अगस्त को शुक्र पुष्य नक्षत्र में अपना स्थान ग्रहण करेंगे। उनके इस गोचर का कुछ राशियों पर विशेष प्रभाव पड़ने वाला है। दरअसल, ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को सबसे शुभ ग्रह के रूप में जाना जाता है। वे सुख, सौभाग्य, विलासिता, प्रेम-सौंदर्य और धन के कारक ग्रह हैं। कुंडली में इनका शुभ प्रभाव व्यक्ति को आकर्षक बनाता है। इसके अलावा, इनके गोचर से लोगों को अच्छे परिणाम भी मिलते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि शुक्र का यह नक्षत्र परिवर्तन किन राशियों के लिए लाभकारी रहेगा।
मिथुन
शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन मिथुन राशि वालों के लिए खास रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ किसी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। इस समय अध्ययन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को नए अवसर प्राप्त होंगे। किसी बड़े संस्थान या व्यवसायी से लेन-देन से व्यवसाय को नई दिशा मिलेगी। संतान की उपलब्धियों के कारण समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं।
कन्या
कन्या राशि वालों को धन लाभ होने की संभावना है। कला के क्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। इतना ही नहीं, कला से आपको एक नई पहचान भी मिलेगी। दोस्तों के साथ समय बिताने के अवसर मिलेंगे। घर से दूर काम करने वाले लोगों को अपने परिवार के सदस्यों से मिलने का मौका मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या स्थानांतरण का लाभ मिल सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। इस समय लोगों के बीच आपका प्रभाव आकर्षण बढ़ने से काफी प्रभावशाली रहेगा। आपको नए व्यवसाय के अवसर प्राप्त होंगे।
तुला
तुला राशि वालों का पारिवारिक जीवन सुखमय रहने वाला है। आप अपने जीवनसाथी के साथ अपने संबंधों को उजागर करेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। आपके व्यक्तित्व और सामाजिक छवि दोनों में निखार आएगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। कड़ी मेहनत और कला के कारण प्रभाव में वृद्धि होगी। सामाजिक सम्मान में वृद्धि होगी। आपको नया व्यवसाय शुरू करने के अच्छे अवसर मिलेंगे। सभी बाधाएँ आसानी से दूर होंगी। आपको प्रेम प्रस्ताव प्राप्त होगा। रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। धन लाभ और अत्यधिक व्यय दोनों ही बने रहेंगे।