आज का दिन विशेष क्या है (आज विशेष क्या है) – What Is Special Today In Hindi

आज का दिन विशेष क्या है – आज का दिन विशेष है, क्योकि आज रविवार यानी सूर्यदेव जी का दिन है। अंग्रेजी कैलेंडर का दसवां महीना यानी अक्टूबर शुरू हो चूका है। यह महीना धार्मिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस महीने में कई बड़े व्रत और त्योहार मनाए जाते हैं। इस बार अक्टूबर में शारदीय नवरात्रि, जीवित्पुत्रिका व्रत, दशहरा, इंदिरा एकादशी, सर्व पितृ अमावस्या, शरद पूर्णिमा जैसे कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार आएंगे। इसके अलावा इस महीने कई बड़े ग्रह भी गोचर करने वाले हैं। इसके अलावा अक्टूबर में चंद्र और सूर्य ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में इस महीने का महत्व और भी बढ़ जाता है।

पंचांग के अनुसार आज यानी 1 अक्टूबर 2023, रविवार को आश्विन की शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि है। तो आइये अब जानते है आज का दिन विशेष क्या है –

आज का दिन विशेष क्या है (Aaj Ka Din Vishesh Kya Hai)

आज का दिन विशेष क्या है में आज – पितृ पक्ष का तीसरा श्राद्ध, विश्व वृद्ध (वरिष्ठ) नागरिक दिवस, रक्तदान दिवस, विश्व शाकाहारी दिवस, साइप्रस स्वतंत्रता दिवस, नाइजीरिया स्वतंत्रता दिवस, पलाऊ स्वतंत्रता दिवस, तुवालु स्वतंत्रता दिवस है।

आश्विन महीने के कुछ विशेष दिन (Aaj Vishesh Kya Hai)

आश्विन माह शुरू हो गया है। यह महीना धार्मिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। पंचांग के अनुसार आश्विन माह में कई तीज-त्योहार आते हैं। आश्विन मास हिंदू कैलेंडर का सातवां महीना है। आश्विन माह के कृष्ण पक्ष में पितरों की पूजा के लिए समर्पित पितृ पक्ष होता है। ये 15 दिन पितृ दोष से मुक्ति और पितरों की तृप्ति के लिए हैं। उसके बाद शारदीय नवरात्रि शुरू हो जाती है। पितरों की पूजा के बाद कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा का पर्व नवरात्रि शुरू हो जाता है। इसमें विजयादशमी यानी दशहरा, रावण दहन, दुर्गा पूजा, दुर्गा विसर्जन होता है। आश्विन माह में जितिया, शरद पूर्णिमा जैसे महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार आते हैं।

- Advertisement -

इस साल पितृ पक्ष 29 सितंबर से 14 अक्टूबर तक है। शारदीय नवरात्रि 15 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक है। 14 अक्टूबर को विजयादशमी है। इस साल जितिया व्रत 6 अक्टूबर को है।

आश्विन माह 2023 व्रत-त्योहारों की सूची –

  • 1 अक्तूबर दिन रविवार, पितृ पक्ष का तीसरा श्राद्ध
  • 2 अक्तूबर दिन सोमवार, महात्मा गांधी जयंती, संकष्टी चतुर्थी व्रत
  • 4 अक्तूबर दिन बुधवार, रोहिणी व्रत, छठा श्राद्ध
  • 6 अक्तूबर दिन शुक्रवार, श्री महालक्ष्मी व्रत समाप्त, जीवित्पुत्रिका व्रत
  • 9 अक्तूबर दिन सोमवार, एकादशी श्राद्ध
  • 10 अक्तूबर दिन मंगलवार, मघा श्राद्ध, इंदिरा एकादशी
  • 11 अक्तूबर दिन बुधवार, प्रदोष व्रत
  • 12 अक्तूबर दिन गुरुवार, मासिक शिवरात्रि
  • 14 अक्तूबर दिन शनिवार, सर्वपितृ अमावस्या, सूर्य ग्रहण
  • 15 अक्तूबर दिन रविवार, शारदीय नवरात्रि प्रारंभ, महाराजा अग्रसेन जयंती
  • 18 अक्तूबर दिन बुधवार, तुला संक्रांति, विनायक चतुर्थी
  • 19 अक्तूबर दिन गुरुवार, उपांग ललिता व्रत
  • 20 अक्तूबर दिन शुक्रवार, सरस्वती आवाहन, स्कंद षष्ठी
  • 21 अक्तूबर दिन शनिवार, सरस्वती पूजन
  • 22 अक्तूबर दिन रविवार, सरस्वती बलिदान, सरस्वती विसर्जन, श्री दुर्गाष्टमी
  • 23 अक्तूबर दिन सोमवार, महानवमी, शारदीय नवरात्रि का समापन , बंगाल महानवमी
  • 24 अक्तूबर दिन मंगलवार, नवरात्रि पारण, दुर्गा विसर्जन, विजयादशमी, बुद्ध जयंती
  • 25 अक्तूबर दिन बुधवार, पापांकुशा एकादशी
  • 26 अक्तूबर दिन गुरुवार, प्रदोष व्रत, कोजागर पूजा
  • 28 अक्तूबर दिन शनिवार, शरद पूर्णिमा व्रत, महर्षि वाल्मिकी जयंती, खण्डग्रास चंद्रग्रहण, कार्तिक स्नान प्रारंभ, मीराबाई जयंती, अश्विन पूर्णिमा
  • 29 अक्तूबर दिन रविवार, कार्तिक मास आरंभ, चंद्र ग्रहण

आश्विन महीने के बारे में (About Aashwin  Month In Hindi)

आश्विन माह पितरों और देवताओं की पूजा के लिए विशेष है। आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा से अमावस्या तक पितरों के लिए तर्पण, पिंडदान, श्राद्ध, ब्राह्मण भोज आदि किये जाते हैं। पितृ पक्ष की तिथियों पर पितरों की पूजा करके उन्हें तृप्त किया जाता है। सर्वपितृ अमावस्या के बाद शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तक नवरात्रि मनाई जाती है। इसमें 9 देवियों की पूजा की जाती है। अष्टमी के दिन कन्या पूजन और नवमी तिथि के दिन नवरात्रि हवन किया जाता है।

FAQs For What Is Special Today In Hindi

आज भारत में क्या खास दिन है?
आज पितृ पक्ष का तीसरा श्राद्ध, विश्व वृद्ध (वरिष्ठ) नागरिक दिवस, रक्तदान दिवस, विश्व शाकाहारी दिवस, साइप्रस स्वतंत्रता दिवस, नाइजीरिया स्वतंत्रता दिवस, पलाऊ स्वतंत्रता दिवस, तुवालु स्वतंत्रता दिवस है।

आज विशेष क्या है?
आज पितृ पक्ष का तीसरा श्राद्ध, विश्व वृद्ध (वरिष्ठ) नागरिक दिवस, रक्तदान दिवस, विश्व शाकाहारी दिवस, साइप्रस स्वतंत्रता दिवस, नाइजीरिया स्वतंत्रता दिवस, पलाऊ स्वतंत्रता दिवस, तुवालु स्वतंत्रता दिवस है।

निष्कर्ष

आज के इस लेख आज का दिन विशेष क्या है (Aaj Ka Din Vishesh Kya Hai) में हमने आपको आज कौन सा व्रत, त्यौहार है के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख आज विशेष क्या है (Aaj Vishesh Kya Hai) अच्छा लगा है तो इसे अपनों के साथ भी शेयर करे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay in Touch

spot_img

Related Articles

You cannot copy content of this page