आज का राशिफल 04 जुलाई 2025 (Aaj Ka Rashifal 04 July 2025 – Horoscope Today 04 July 2025) – दिन आपके लिए नया घर खरीदने के लिए अच्छा रहेगा। आपको अपने बच्चे की पढ़ाई पर पूरा ध्यान देना होगा। विपरीत परिस्थितियों में भी आपको धैर्य बनाए रखना चाहिए।
मेष
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन मध्यम फलदायी रहने वाला है। आपको राजनीति में थोड़ा सोच-समझकर कदम उठाना चाहिए। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी कहासुनी होने की संभावना है। आप कोई नया वाहन खरीद सकते हैं। आपको अपने कर्ज चुकाने के बारे में भी सोचना होगा। अगर आपको कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या है तो उसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। कोई पुराना लेन-देन पूरा हो सकता है। आपको किसी से कोई महत्वपूर्ण जानकारी साझा करने से बचना होगा।
वृष राशि
वृष राशि वालों के लिए आज का दिन सोच-समझकर निर्णय लेने का रहने वाला है। सोच-समझकर ही किसी से कोई वादा करें। आप अपने घर के नवीनीकरण के बारे में सोच सकते हैं। आप छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती में कुछ समय बिताएंगे। अपने व्यवसाय को लेकर आप कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मिलेंगे, जिससे पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। अगर बच्चों के विवाह में कोई बाधा आ रही थी तो वह भी दूर होती नजर आ रही है।
मिथुन राशि
कारोबार के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपके करियर में अच्छी उछाल देखने को मिलेगी। किसी काम से आपको अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके कुछ दोस्त आपके दुश्मन बन सकते हैं, जिन्हें आपको पहचानना होगा। घूमते-फिरते आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। आप अपने बच्चों से किया वादा आसानी से पूरा कर पाएंगे। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने से आपका मन काफी खुश रहेगा।
कर्क राशि
भाग्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। काम को लेकर आपको अपने परिवार के किसी सदस्य से सलाह लेनी पड़ेगी। आपको अपने दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आप यात्रा पर जाते हैं तो वाहन का प्रयोग थोड़ी सावधानी से करें। ईश्वर की भक्ति में आपकी काफी रुचि रहेगी। आप अपने संस्कारों और परंपराओं पर पूरा ध्यान देंगे और जीवन स्तर को भी बेहतर बनाएंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन परेशानियों से भरा रहने वाला है। आपको किसी भी परेशानी को छोटा नहीं समझना चाहिए और अपने काम में ढिलाई नहीं बरतनी चाहिए। अगर आप अपने काम के प्रति लापरवाही दिखाएंगे तो आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। आपके लिए बेहतर होगा कि आप कोई नया काम शुरू करें। घूमते-फिरते आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। आप प्रॉपर्टी खरीदने के लिए लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। किसी कानूनी मामले में आपको जीत मिलेगी।
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए नया घर खरीदने के लिए अच्छा रहेगा। आपको अपने बच्चे की पढ़ाई पर पूरा ध्यान देना होगा। विपरीत परिस्थितियों में भी आपको धैर्य बनाए रखना चाहिए। आपको अपनी पारिवारिक समस्याओं के बारे में बात करनी होगी। आप अपनी जरूरतों को समय रहते निपटाने की कोशिश करेंगे और जीवनसाथी के साथ प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आपके कुछ लेन-देन निपट जाएंगे।
तुला राशि
आज का दिन आपके लिए बहुत ही फलदायी रहने वाला है। आप अपने लंबे समय से लंबित कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आप बहुत खुश रहेंगे। किसी की सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा न करें। आपको अपने जीवनसाथी से किया वादा समय पर पूरा करने की जरूरत है। परिवार में किसी नए मेहमान के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। अगर लंबे समय से कोई झगड़ा चल रहा था तो वह भी दूर हो सकता है।
वृश्चिक
आप अपनी शारीरिक समस्याओं को नजरअंदाज कर सकते हैं। आप अपने काम पर ध्यान देंगे। उच्च अधिकारियों का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी पसंद का काम मिल सकता है। आपके जीवनसाथी आपके काम में आपका पूरा साथ देंगे और अगर आपने कोई नया काम शुरू किया था तो वह भी आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी मां के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा।
धनु राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छी संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपको कोई पैतृक संपत्ति मिल सकती है। आपके ऊपर काम का बोझ बहुत रहेगा, लेकिन फिर भी आप मेहनत से पीछे नहीं हटेंगे, लेकिन किसी सरकारी काम को लेकर आपको परेशानी आ सकती है, जो किसी की सलाह लेने पर ही खत्म होगी। अविवाहित लोगों के जीवन में कोई नया मेहमान दस्तक दे सकता है। रोजगार को लेकर चिंतित लोगों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।
मकर राशि
आज का दिन आपके लिए मुश्किलों से भरा रहने वाला है। किसी काम को पूरा करने में आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है और प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई सौदा भी अटक सकता है, लेकिन आपको अपने पैसों का लेन-देन थोड़ी समझदारी से करना चाहिए और कार्यस्थल पर किसी से कोई महत्वपूर्ण जानकारी साझा न करें। आपको कुछ ईर्ष्यालु और झगड़ालू लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। आपको अपनी बुद्धि और विवेक से फैसले लेने होंगे। आपके विरोधी भी आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए तनाव से भरा रहने वाला है। पारिवारिक समस्याओं को लेकर आप तनाव से भरे रहेंगे। आप अपने जीवनसाथी से अपने पारिवारिक व्यवसाय के बारे में बात कर सकते हैं। बड़े सदस्यों की राय आपके लिए बहुत उपयोगी रहेगी। आपको प्रॉपर्टी से जुड़े किसी मामले को भी मिल बैठकर निपटाने की जरूरत है। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें और किसी को भी उधार देने से बचें, अन्यथा यह आपके आपसी संबंधों को खराब कर सकता है।
मीन राशि
दिन आपके लिए अचानक लाभ दिलाने वाला रहेगा। पूजा-पाठ में आपकी काफी रुचि रहेगी। माता से किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना है। आपको अपने स्वास्थ्य पर भी पूरा ध्यान देना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने पार्टनर के प्यार में डूबे नजर आएंगे। आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा क्योंकि आपकी कोई इच्छा पूरी होगी। आपका कोई बिजनेस पार्टनर आपको धोखा दे सकता है, इसलिए आपको अपनी आंखें और कान खुले रखने होंगे।