आज का राशिफल 2 जून 2025 (Horoscope Today 2 June 2025) – वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन उलझनों से भरा रहेगा, जानिए अन्य राशियों का हाल

आज का राशिफल 2 जून 2025 (Aaj Ka Rashifal 2 June 2025 – Horoscope Today 2 June 2025) – –  दिन आपके लिए आमदनी बढ़ाने वाला रहेगा। आपका कोई ऐसा काम जो काफी समय से रुका हुआ है, वह पूरा हो सकता है। जीवनसाथी से आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। 

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए धैर्य और संयम से काम लेने का रहेगा। किसी बात को लेकर मन परेशान रहेगा। परिवार का कोई सदस्य काम के लिए बाहर जा सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर पूरा ध्यान देना होगा। कुछ नया करने की आपकी इच्छा जागृत हो सकती है। आपको अपनी कमियों को सुधारना होगा और अपने काम में जुट जाना होगा। किसी से बहुत सोच-समझकर वादा करें। पिता आपको कोई सलाह दे सकते हैं।

शुभ रंग- लाल

वृष राशि
आज का दिन आपके लिए आमदनी बढ़ाने वाला रहेगा। आपका कोई ऐसा काम जो काफी समय से रुका हुआ है, वह पूरा हो सकता है। जीवनसाथी से आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। अगर पारिवारिक समस्याएं काफी समय से आपको घेरे हुए थीं, तो वे भी काफी हद तक दूर हो जाएंगी। जीवनसाथी के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा।

शुभ रंग- सफेद

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहने वाला है। आपको अपने काम में जल्दबाजी करने से बचना होगा। आपको जल्दबाजी और भावुकता में कोई भी फैसला नहीं लेना चाहिए। अगर आपको किसी काम से बाहर जाना है तो कीमती सामान की सुरक्षा जरूर करें। आईटी सेक्टर से जुड़े लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। अच्छा पैसा मिलने के कारण आप निवेश के बारे में भी सोचेंगे।

शुभ रंग- हरा

कर्क

स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए कमजोर रहने वाला है। अगर आप किसी समस्या को छोटा समझते हैं तो आज वह बढ़ सकती है। शारीरिक रूप से आप कमजोर रहेंगे। किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से आपको बचना होगा। अगर आपने लंबे समय से कोई राज छिपा रखा है तो वह परिवार के लोगों के सामने उजागर हो सकता है। पुराने झगड़ों और परेशानियों से आपको छुटकारा मिलेगा। कोई कानूनी मामला आपको खुशी दे सकता है।

शुभ रंग- दूधिया सफेद

सिंह

आज आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। बॉस के साथ आपके संबंध बहुत अच्छे रहेंगे, लेकिन कुछ दुश्मन भी आपके आसपास बने रहेंगे। आपको चोट आदि लगने की संभावना है। यदि आप कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो उसमें आपको थोड़ा धैर्य रखना होगा। आपका कोई सहकर्मी आपका काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकता है। जल्दबाजी और भावुकता में कोई फैसला न लें।

कन्या

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपके आस-पास का माहौल खुशनुमा रहेगा। नौकरी से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में किसी शुभ कार्य को लेकर चर्चा हो सकती है। जीवनसाथी से किसी विवाद को लेकर बहस होने की संभावना है। किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से आपको बचना होगा।

तुला राशि
आज का दिन आपके लिए उन्नति के मार्ग पर आगे बढ़ने वाला रहेगा। आपको किसी दूसरी नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। आपकी माता आपको परिवार में कोई जिम्मेदारी दे सकती हैं। आप घर से ज्यादा बाहर के कामों पर ध्यान देंगे। अगर आपको कोई काम पूरा करने में कोई परेशानी आ रही थी तो उसके लिए आप अपने भाई से सलाह ले सकते हैं, लेकिन वाहन का इस्तेमाल करते समय आपको थोड़ा सावधान रहना होगा, क्योंकि दुर्घटना होने की संभावना है।

शुभ रंग- गुलाबी

वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए थोड़ा उलझन भरा रहने वाला है। आपका कोई दोस्त लंबे समय के बाद आपसे मिलने आ सकता है। अगर आपको किसी बात को लेकर संदेह है तो उसमें बिल्कुल भी आगे न बढ़ें। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण काम में कुछ गलतियां भी कर सकते हैं। बॉस के साथ आपके संबंधों में कुछ कड़वाहट रहेगी। आप अच्छे खाने का आनंद लेंगे। किसी भी शारीरिक समस्या को कम न आंकें।

शुभ रंग- लाल

धनु राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा क्योंकि आपकी मनोकामना पूरी होगी। पूजा-पाठ में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपको किसी विरोधी के बहकावे में आने से बचना होगा। आपको अपना पैसा बहुत सोच-समझकर निवेश करना चाहिए। संतान के कहने पर आप घर में कोई नया वाहन ला सकते हैं। आपको किसी दूर के रिश्तेदार की याद आ सकती है। नौकरीपेशा लोगों को कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। शुभ रंग- सफेद

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपकी मुलाकात कुछ महत्वपूर्ण लोगों से होगी। जो आपके व्यापार में पैसा लगाने में आपकी पूरी मदद करेंगे। राजनीति की ओर बढ़ रहे लोगों को थोड़ा सावधान रहना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी से कुछ भी बोलने से पहले सोच लेना चाहिए, उनके रिश्ते में खटास आने की संभावना है। आप अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में कुछ समय बिताएंगे। व्यापार में आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। शुभ रंग- पीला

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए तनावपूर्ण रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य की तबीयत खराब होने से आप तनाव में रहेंगे। काफी भागदौड़ रहेगी। नौकरी में आपका बॉस आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकता है। आपको अपने भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। अगर आप कहीं बाहर जाते हैं तो वहां किसी से भी बहुत सोच-समझकर बात करें। आपके कुछ पुराने लेन-देन पूरे होंगे। शुभ रंग- हरा

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए धन में वृद्धि लेकर आने वाला है। खोया हुआ पैसा वापस मिलने से आप बहुत खुश होंगे। अपने आस-पास रहने वाले विरोधियों से आपको थोड़ा सतर्क रहना होगा। किसी को भी बिना मांगे सलाह देने से बचें। अगर बच्चे ने किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था तो उसमें उसे जीत मिलेगी। परिवार और संपत्ति को लेकर झगड़ा हो सकता है। आपको अपने काम के लिए कोई योजना बनानी होगी।

Leave a Comment