आज का राशिफल 26 अगस्त 2025 (Aaj Ka Rashifal 26 August 2025 – Horoscope Today 26 August 2025) – दिन आपके लिए भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। अगर आपका पैसा कहीं फंसा हुआ था, तो उसके मिलने की पूरी संभावना है।
मेष
आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। अगर आपको बिज़नेस से जुड़ा कोई आइडिया आता है, तो उसे तुरंत आगे न बढ़ाएँ। किसी अजनबी से लेन-देन करने से बचें। बैंकिंग क्षेत्र में काम करने वालों को किसी अच्छी योजना के बारे में पता चल सकता है और पैसों की किसी समस्या को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे। अगर आप अपने खर्चों को भी सीमित रखेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। साझेदारी में कोई काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा।
वृषभ
आज का दिन आपके लिए भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। अगर आपका पैसा कहीं फंसा हुआ था, तो उसके मिलने की पूरी संभावना है। आपको अपने किसी दोस्त की याद आ सकती है। राजनीति की ओर बढ़ रहे लोगों को थोड़ा सतर्क रहना होगा, क्योंकि कुछ विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे। आपको बिज़नेस में कोई नया सौदा फाइनल करने का मौका मिलेगा। आप किसी पार्टी का प्लान बना सकते हैं।
मिथुन
आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। नौकरी में आपको थोड़ा सतर्क रहना होगा। अपने काम के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें। आप कोई नया काम करने की कोशिश करेंगे। जो छात्र विदेश जाकर शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, उनकी इच्छा पूरी हो सकती है। यात्रा के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। अपनी माता के स्वास्थ्य को लेकर आप थोड़े चिंतित हो सकते हैं।
कर्क
आज का दिन आपके लिए कड़ी मेहनत करने वाला रहेगा। आज किसी से कर्ज़ न लें, वरना उसे चुकाने में आपको परेशानी होगी। ईश्वर की आराधना में आपका मन लगेगा। किसी नए काम में सफलता मिलने से आप बहुत खुश होंगे। आज किसी अजनबी पर आँख मूंदकर भरोसा न करें। वरना आपको उससे धोखा मिल सकता है। आप अपने घर के नवीनीकरण का काम शुरू कर सकते हैं। आप दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएँगे।
सिंह
व्यापार करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, उनकी दीर्घकालिक योजनाओं को गति मिलेगी। आपको अपने जीवनसाथी का भरपूर सहयोग और सानिध्य मिलेगा। आपको अपने ससुराल पक्ष से सम्मान मिलने की संभावना है। अगर आप अपने काम की योजना बनाते हैं, तो यह आपके लिए अच्छा रहेगा। अगर आपका कोई काम लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। छात्रों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से मुक्ति मिलेगी।
कन्या
आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। आपकी कोई मनोकामना पूरी होने से आप बेहद खुश रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ा सतर्क रहना होगा। किसी और के मामलों में बेवजह दखल न दें। आप दान-पुण्य के कार्यों में हिस्सा लेंगे। अपने परिवार की समस्याओं को किसी बाहरी व्यक्ति को न बताएँ, अन्यथा वे इसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेंगे। परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
तुला
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको अपने रिश्तेदारों से मिलने का मौका मिलेगा। सामाजिक कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। अगर आपका पैसा कहीं फंसा हुआ था, तो उसके वापस मिलने की संभावना है। आपको अपने आस-पास के विरोधियों से सावधान रहना होगा। आपको अपनी छोड़ी हुई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। घूमते-फिरते आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी।
वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप कहीं घूमने जा सकते हैं। अगर आपकी कोई कीमती चीज़ खो गई थी, तो उसके वापस मिलने की संभावना है। छोटे बच्चे आपसे कुछ मांग सकते हैं। नौकरी में आपको अपने काम के लिए किसी और पर निर्भर रहने की ज़रूरत नहीं है। आप अपने भाई-बहनों से पैतृक संपत्ति के बारे में बात कर सकते हैं। आपको अपना आत्मविश्वास बनाए रखना होगा। कोई भी फैसला जल्दबाज़ी में न लें।
धनु
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। अगर ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति के साथ आपके संबंधों में कड़वाहट थी, तो वह भी दूर हो जाएगी। मान-सम्मान में वृद्धि से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको अपने काम को लेकर भी थोड़ा सोच-समझकर आगे बढ़ना चाहिए। बच्चे आपकी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अपने अनुभवों का पूरा लाभ मिलेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।
मकर राशि
आज का दिन आपके लिए बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखने का रहेगा। किसी की सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा न करें और अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने की कोशिश में आप सफल होंगे। नौकरी में पदोन्नति मिलने से आप बेहद खुश होंगे। परिवार में किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। आपको अपनी सोच में सकारात्मकता बनाए रखनी चाहिए। आप अपने जीवनसाथी से बच्चों के करियर के बारे में बात कर सकते हैं।
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए प्रगति के पथ पर आगे बढ़ने का रहेगा। आपको कुछ नए संपर्कों से लाभ होगा। आज आप स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे। परिवार में कोई शुभ और मांगलिक कार्यक्रम आयोजित हो सकता है। अपनी आय बढ़ाने के लिए आप जो भी काम करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। सामाजिक कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। छात्रों के लिए उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा।
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी, लेकिन आपको अपने ख़र्चों पर थोड़ा ध्यान देना होगा। आपको अपनी आय और व्यय में संतुलन भी बनाए रखना होगा। वरिष्ठ सदस्यों की सलाह आपके बहुत काम आएगी। आप अपने व्यवसाय को लेकर कुछ नए फ़ैसले लेंगे, जो आपके लिए शुभ रहेंगे। आप अपनी अच्छी सोच का फ़ायदा उठाएँगे। मातृ पक्ष से आपको आर्थिक लाभ मिलता दिख रहा है। अगर आपने किसी से पैसे उधार लिए थे, तो आप उसे भी चुकाने की पूरी कोशिश करेंगे।