आज का राशिफल 26 जुलाई 2025 (Horoscope Today 26 July 2025) – मेष और कर्क राशि वालों के लिए दिन सुखद रहेगा, पढ़ें अन्य राशियों का हाल

आज का राशिफल 26 जुलाई 2025 (Aaj Ka Rashifal 26 July 2025 – Horoscope Today 26 July 2025) –  निवेश संबंधी किसी भी मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अपने माता-पिता के साथ किसी भी बात पर बहस करने से बचना होगा। 

मेष

शासन-प्रशासन के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। ईश्वर की आराधना में आपकी खूब रुचि रहेगी। आपको एक के बाद एक शुभ समाचार सुनने को मिलेंगे। आप दिल से लोगों के भले के बारे में सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। बिना वजह किसी बात पर गुस्सा न करें। कार्यस्थल पर आपके बॉस आपके काम में कुछ गलतियाँ निकाल सकते हैं।

वृषभ

आज आपके आस-पास का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आध्यात्मिक कार्यों में आपकी खूब रुचि रहेगी। मेहनत करने से बिल्कुल भी पीछे न हटें। किसी पुराने लेन-देन से आपको छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपको अपनी संतान से किया वादा पूरा करना होगा। घूमते-फिरते आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में भी आपको तालमेल बनाए रखना होगा। दूरसंचार के साधनों में वृद्धि होगी। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।

मिथुन

आज का दिन आपके लिए ख़ास रहने वाला है। आपकी मुलाक़ात कुछ महत्वपूर्ण लोगों से होगी, जो आपको आपके व्यावसायिक कार्यों के संबंध में कोई अच्छी सलाह दे सकते हैं। शेयर बाज़ार से जुड़े लोग अच्छा निवेश करेंगे, लेकिन आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेनी होगी। अपने पिता के साथ किसी भी तरह की बहस में न पड़ें, अन्यथा उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आपको अपनी वाणी में सौम्यता बनाए रखनी होगी। आपका बच्चा आपसे कोई नया कोर्स करने की ज़िद कर सकता है, जिसमें आपको प्रवेश मिल जाएगा।

कर्क

आज का दिन आपके मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। आप अपने बच्चे को संस्कारों और परंपराओं का पाठ पढ़ाएँगे। आप अपने कुछ रुके हुए कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। आपकी लापरवाही के कारण काम में कुछ परेशानी आ सकती है। आपको अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देना होगा। जो छात्र विदेश जाकर शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, वे किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। आपके आस-पास वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

सिंह

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको अपनी व्यावसायिक योजनाओं के साथ तालमेल बिठाना होगा। अपने आत्मविश्वास को मज़बूत करने की पूरी कोशिश करें। आपको अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देना होगा। अपनी ज़िम्मेदारियों से बिल्कुल भी पीछे न हटें। लंबे समय से रुका हुआ कोई काम पूरा हो सकता है। मन की कोई इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको अपने बच्चे के करियर को लेकर उसके शिक्षकों से बात करनी होगी।

कन्या

निवेश संबंधी किसी भी मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अपने माता-पिता के साथ किसी भी बात पर बहस करने से बचना होगा। आपके कुछ दुश्मन प्रबल होंगे, जो आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप दिखावे के लिए ज़्यादा पैसा खर्च करेंगे। अगर आप कहीं घूमने की योजना बना रहे हैं तो वहां आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि वहां आपकी कुछ पसंदीदा चीजों के खोने या चोरी होने का डर रहता है।

तुला

आज का दिन आपकी कला कौशल में निखार लाएगा। आपकी दीर्घकालिक योजनाएँ गति पकड़ेंगी। अपना मनोबल ऊँचा रखें, धन में वृद्धि होने से आप बहुत प्रसन्न होंगे। परिवार में छोटे बच्चे आपसे कुछ माँग सकते हैं। आप घर में कोई नया इलेक्ट्रॉनिक सामान ला सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को अपने सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे उन्हें कोई नया पद भी मिल सकता है। अगर पैसों की कमी के कारण आपका कोई काम अटका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है।

वृश्चिक

व्यापार करने वालों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले में आपको जीत मिलेगी। आपको थोड़ा धैर्य से काम लेना होगा। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी अच्छी सोच का लाभ आपको मिलेगा। अगर छात्रों ने कोई परीक्षा दी है, तो उसका परिणाम आ सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छा अवसर मिलेगा। आपकी माता को कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है, जिसके लिए आपको भागदौड़ करनी पड़ेगी।

धनु

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। कुछ नया करने के आपके प्रयास बेहतर रहेंगे। आप ईश्वर की आराधना में लीन रहेंगे। आप किसी मनोरंजन कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। अगर आपको किसी ज़रूरतमंद की मदद करने का मौका मिले, तो ज़रूर करें। आपको अपनी सेहत से जुड़ी समस्याओं को दूर करना होगा। आपके घर कोई मेहमान आ सकता है।

मकर

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपके मन में आपसी सहयोग की भावना बनी रहेगी। किसी भी काम को लेकर आपको अनुशासन बनाए रखना होगा और अगर आपके परिवार के सदस्य आपको कोई सलाह देते हैं, तो उसका पालन ज़रूर करें। धन-संपत्ति में वृद्धि से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। आपको कुछ ईर्ष्यालु और झगड़ालू लोगों से सावधान रहने की ज़रूरत है। आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है।

कुंभ

आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी और आप बेहद खुश रहेंगे क्योंकि आपको व्यवसाय में मनचाहा परिणाम मिलेगा। आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। नेतृत्व के प्रयासों को बल मिलेगा। आपके मन में सहयोग की भावना बनी रहेगी। आपको आर्थिक मामलों पर पूरा ध्यान देना होगा। सभी का सहयोग आप पर बना रहेगा। आप अपनी संतान के करियर में चल रही समस्याओं को सुलझाने की पूरी कोशिश करेंगे। कुछ नया करने की आपकी इच्छा जागृत हो सकती है।

मीन

आज का दिन पारिवारिक मामलों में आपके लिए मजबूती लेकर आएगा, लेकिन अपने व्यवसाय को लेकर कोई जोखिम न लें। अगर आप कार्यस्थल पर अपनी ज़िम्मेदारियों में ढिलाई बरतेंगे, तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है और आपको अपने बॉस से डांट भी खानी पड़ सकती है। आपको मेहनत से पीछे नहीं हटना चाहिए। आपको अपनी सेहत पर भी पूरा ध्यान देना होगा। आपकी कला कौशल में निखार आएगा। आप नया घर खरीद सकते हैं, जो आपके लिए शुभ रहेगा।

Leave a Comment