आज का राशिफल 28 अगस्त 2025 (Horoscope Today 28 August 2025) – इन पाँच राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और मिलेगा धन लाभ, पढ़ें दैनिक राशिफल 

आज का राशिफल 28 अगस्त 2025 (Aaj Ka Rashifal 28 August 2025 – Horoscope Today 28 August 2025) –  दिन आपके लिए नई नौकरी मिलने का दिन रहेगा। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी, लेकिन आपको कोई भी बड़ा जोखिम लेने से बचना चाहिए और अपने स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देना चाहिए, क्योंकि आपकी कुछ पुरानी समस्याएँ उभर सकती हैं।

मेष

आज आपकी कार्य क्षमता बेहतर रहेगी और आप कुछ खास लोगों से मिलेंगे। आप अपने जीवनसाथी के साथ अपने रिश्ते बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। छात्रों के लिए उच्च शिक्षा का रास्ता साफ़ होगा। आप कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। आपको अपने ख़र्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखने की ज़रूरत है। किसी से बेवजह के झगड़ों में न पड़ें। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा और ज़िम्मेदारियों के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें।

वृषभ

दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने अनुभवों का पूरा लाभ मिलेगा। कुछ नया काम करने की आपकी इच्छा जागृत हो सकती है। आप दोस्तों के साथ किसी मनोरंजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। आपके मन में प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी। अगर आपको काम को लेकर कोई समस्या थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। आपको अपनी आय के स्रोत बढ़ाने पर पूरा ध्यान देना होगा।

मिथुन

आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आप तनाव से भरे रहेंगे, क्योंकि आपको व्यापार में भारी नुकसान हो सकता है। आपका स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा। बिना वजह गुस्सा करने की आपकी आदत से आप थोड़े परेशान रहेंगे। आपको कोई भी लेन-देन बहुत सोच-समझकर करना होगा। आपके किसी सहकर्मी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। अगर आपने किसी को पैसे उधार दिए थे, तो उसके वापस मिलने की पूरी संभावना है। परिवार में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है।

कर्क

दिन आपके लिए नई नौकरी मिलने का दिन रहेगा। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी, लेकिन आपको कोई भी बड़ा जोखिम लेने से बचना चाहिए और अपने स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देना चाहिए, क्योंकि आपकी कुछ पुरानी समस्याएँ उभर सकती हैं। आप अपने पिता से व्यापार में काम के बारे में बात कर सकते हैं। संपत्ति को लेकर कोई विवाद बढ़ सकता है। आपको अपने काम से एक नई पहचान मिलेगी।

सिंह

आज आपकी कार्यकुशलता बेहतर रहेगी। आप अपनी मेहनत से कोई अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिलेगा। व्यापार में अप्रत्याशित लाभ होने से आप बहुत खुश होंगे, लेकिन आपको पैसे बचाने की भी योजना बनानी होगी, क्योंकि दिखावे के चक्कर में आप बहुत सारा पैसा बर्बाद कर देंगे। स्क्रीन से जुड़ी कोई समस्या आपको परेशान कर सकती है। आपकी कला और कौशल में भी निखार आएगा।

कन्या

व्यापार जगत से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। अगर आपका कोई पुराना लेन-देन आपको परेशान कर रहा था, तो वह भी दूर हो जाएगा। क़ानूनी मामलों में आपको लापरवाही नहीं बरतनी है। अपनी शारीरिक समस्याओं के बारे में आप किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं। कोई रुका हुआ सौदा फाइनल हो सकता है, इससे परेशानी कम होगी, पर कोई भी ज़रूरी जानकारी किसी से साझा नहीं करनी है।

तुला

आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा। पिता के स्वास्थ्य में गिरावट के कारण आप चिंतित रहेंगे। यदि ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति के साथ संबंधों में बहुत कड़वाहट थी, तो वह भी दूर हो जाएगी। लंबे समय के बाद आपको कहीं घूमने जाने का मौका मिलेगा। कोई ज़मीन, मकान, वाहन आदि खरीदने की आपकी इच्छा पूरी हो सकती है, जिसके लिए आप लंबे समय से प्रयास कर रहे थे, तो उसके लिए आप लोन के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।

वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। आपको अपने जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आप किसी ज़रूरी काम को लेकर भाई-बहन से बात कर सकते हैं। आप परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर कुछ पुरानी पारिवारिक समस्याओं पर बात करेंगे। किसी की बात बुरी लगने से आपके मन में निराशा हो सकती है, लेकिन अपनी हिम्मत से पीछे न हटें और धैर्य के साथ अपने काम निपटाने की कोशिश करें।

धनु

आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपने विरोधियों को परास्त करने की कोशिश में सफल रहेंगे। आज आपकी कोई बात परिवार में बेवजह के झगड़े का कारण बन सकती है। आप प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई बड़ा सौदा पक्का कर लेंगे और आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी भी कर सकते हैं। आपको किसी काम की योजना बनानी होगी। सामाजिक कार्यों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी।

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए सोच-समझकर निवेश करने का दिन होगा। काम में आपकी काफ़ी रुचि रहेगी। अविवाहित लोगों की अपने पार्टनर से मुलाक़ात होगी, जिससे उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। अगर माँ आपको कोई ज़िम्मेदारी देती हैं, तो उसे समय पर पूरा करने की कोशिश करें। आप अपने घर के साथ-साथ कुछ नई चीज़ों की खरीदारी भी कर सकते हैं। कोई आपको बहलाने-फुसलाने की कोशिश करेगा, जिससे आपके काम पर असर पड़ेगा, लेकिन आपको ऐसा करने की ज़रूरत नहीं है।

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए आध्यात्मिक गतिविधियों से जुड़कर नाम कमाने का होगा। आपके अंदर अतिरिक्त ऊर्जा के कारण आप काम करने के लिए तत्पर रहेंगे। राजनीति में कार्यरत लोगों को अपने आस-पास के विरोधियों को पहचानने की ज़रूरत है। अपने ऑफिस के काम को कल तक टालने से बचें, नहीं तो आपके बॉस के साथ बहस हो सकती है। किसी दूर के रिश्तेदार से आपको कोई निराशाजनक समाचार मिल सकता है।

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आपके लंबे समय से रुके हुए काम आसानी से पूरे हो जाएँगे। आपके विरोधी भी आपके मित्र बन सकते हैं, जिन्हें देखकर आप प्रसन्न होंगे। आप ईश्वर की आराधना में पूरी तरह लीन रहेंगे। किसी से माँगकर वाहन न चलाएँ। आपको अपने बच्चों की संगति पर विशेष ध्यान देना होगा। परिवार में किसी शुभ कार्य की तैयारियाँ शुरू हो सकती हैं। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी।

Leave a Comment