आज का राशिफल 31 मई 2025 (Aaj Ka Rashifal 31 May 2025 – Horoscope Today 31 May 2025) – – आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है। घर में ऊर्जा के कारण आप काफी खुश रहेंगे। आपको किसी भी प्रॉपर्टी का लेन-देन सावधानी से करना होगा।
मेष
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपकी कला और कौशल में निखार आएगा। राजनीति में काम करने वाले लोगों को अपने काम से नई पहचान मिलेगी। जीवनसाथी के साथ अनबन होने की संभावना है। आपको अपने सहकर्मियों के सामने अपनी भावनाएं व्यक्त करने का मौका मिलेगा। आपकी कोई गलती परिवार के लोगों के सामने आ सकती है। आपको अपने व्यापार में किसी के साथ साझेदारी करने से पहले अच्छी तरह सोच लेना चाहिए, नहीं तो यह आपके आपसी संबंधों को खराब कर सकता है।
शुभ रंग – लाल
वृषभ
आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायी रहने वाला है। आपको अपने जरूरी कामों पर पूरा ध्यान देना चाहिए। जो लोग विदेश जाने की योजना बना रहे हैं, उनकी इच्छा पूरी हो सकती है। लेकिन संतान के मन में किसी बात को लेकर संदेह रहेगा, जिसके लिए आप सलाह भी ले सकते हैं। आपको अपने लेन-देन से जुड़े किसी भी मामले में अपनी आंखें और कान खुले रखने होंगे। कोई कानूनी मामला आपके लिए सिरदर्द बन सकता है। आपको अपने आस-पास रहने वाले विरोधियों से सतर्क रहना होगा। शुभ रंग- सफेद
मिथुन
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपके लिए बेहतर होगा कि आप अपने पारिवारिक मामलों को घर पर ही सुलझा लें। कार्यस्थल पर आपको अपने सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा, लेकिन किसी सहकर्मी से आपका झगड़ा होने की संभावना है। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें। वाहन खराब होने के कारण आपका धन व्यय बढ़ सकता है। आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं।
शुभ रंग- हरा
कर्क
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है, आपको कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या है, तो उसे बिल्कुल भी नज़रअंदाज़ न करें और उसके लिए किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लें, फिर आप बिना किसी हिचकिचाहट के अपने काम में आगे बढ़ेंगे। आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको एक के बाद एक अच्छी ख़बरें सुनने को मिल सकती हैं। पिता की कही कोई बात आपको बुरी लग सकती है।
शुभ रंग- नीला
सिंह
भाग्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। किसी भी काम को लेकर आपको कोई जोखिम लेने से बचना होगा। धार्मिक गतिविधियों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आप किसी मनोरंजन कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। आपका बच्चा आपसे कुछ मांग सकता है। आपका जल्दबाजी में लिया गया फैसला बाद में आपके लिए तनाव का कारण बन सकता है। शुभ रंग- पीला
कन्या राशि
आज आपको कुछ अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी और अपनी दिनचर्या में कोई बदलाव नहीं करना चाहिए। आपको अपने काम को लेकर अनुशासन का पालन करने की जरूरत है। आपके मन में प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी। कार्यस्थल पर आपको टीम वर्क के जरिए काम करने का मौका मिलेगा। आपको कुछ अनजान लोगों से दूरी बनाए रखने की जरूरत है। आपको किसी से कोई भी वादा बहुत सोच-समझकर करना चाहिए। शुभ रंग- हल्का हरा
तुला राशि
आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। व्यापार में अपने काम पर कड़ी नजर रखें और अपना काम किसी और पर न छोड़ें। छोटे बच्चों के लिए कुछ ला सकते हैं। आपकी नेतृत्व क्षमता मजबूत होगी और अगर पैतृक संपत्ति को लेकर लंबे समय से कोई विवाद चल रहा था तो वह भी सुलझ सकता है। आपको अपना खोया हुआ पैसा मिल सकता है। किसी दूर के रिश्तेदार से कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है।
शुभ रंग- क्रीम
वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण कार्यों पर पूरा ध्यान देने वाला होगा। निजी मामलों को धैर्य के साथ निपटाएं। आपको किसी लक्ष्य पर टिके रहने और अपने आत्मविश्वास को मजबूत करके आगे बढ़ने की जरूरत है। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम की तैयारी हो सकती है। आपको अपने बॉस से सोच-समझकर बात करनी होगी। लेन-देन से जुड़े मामलों में जल्दबाजी करने से बचना होगा। आप कोई नई संपत्ति खरीदने की योजना बना सकते हैं।
शुभ रंग- पीला
धनु राशि
आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। यदि आप किसी काम को लेकर काफी समय से परेशान थे तो वह भी पूरा हो सकता है। आपको अपने पिता के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है। आप किसी योजना में अपना पैसा निवेश कर सकते हैं। आपको अपने किसी रिश्तेदार से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार के सदस्यों का स्नेह आप पर बना रहेगा। आपका कोई मित्र काफी समय बाद आपसे मिलने आ सकता है। शुभ रंग- गुलाबी
मकर राशि
आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है। घर में ऊर्जा के कारण आप काफी खुश रहेंगे। आपको किसी भी प्रॉपर्टी का लेन-देन सावधानी से करना होगा। यदि आपने अपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से पैसे उधार लिए थे तो बाद में इसकी वजह से आपके आपसी संबंध खराब हो सकते हैं। रक्त संबंध मजबूत होंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक दिन बिताएंगे। यदि आपके परिवार में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है तो आपको उसे सुलझाने का प्रयास करना चाहिए। शुभ रंग- सुनहरा
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए आलस्य को त्यागकर आगे बढ़ने का दिन रहेगा। आप अपने व्यापार में कुछ नया करने का प्रयास करेंगे। संतान के मन में चल रही उलझन को जानने का प्रयास करना होगा। आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में भाग ले सकते हैं। नई नौकरी मिलने से आप काफी खुश रहेंगे। यदि आपके जीवन साथी के साथ कोई विवाद चल रहा था तो वह भी सुलझ जाएगा। आपको लंबे समय के बाद किसी पुराने मित्र से मिलने का मौका मिलेगा, जिसमें आपको गिले-शिकवे नहीं करने चाहिए। शुभ रंग – काला
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है। आपके घर में किसी शुभ कार्यक्रम की तैयारी हो सकती है। आपकी वाणी और व्यवहार भी आकर्षक रहेगा, जिससे आप कुछ नए मित्र भी बना सकते हैं। आपकी प्रतिष्ठा और सम्मान में वृद्धि होगी और आप पुण्य कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको किसी भी काम के लिए योजना बनाने की आवश्यकता है। आपको अपने खान-पान में थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए, अन्यथा आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। यदि आपने किसी को पैसे उधार दिए थे तो वह भी आपको वापस मिल सकते हैं। शुभ रंग – सफेद