आज का राशिफल 4 जून 2025 (Aaj Ka Rashifal 4 June 2025 – Horoscope Today 4 June 2025) – दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहने वाला है। कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने से आप परेशान रहेंगे। राजनीति में काम करने वाले लोगों को किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिल सकता है।
मेष राशि
आज कुछ नया करने के आपके प्रयास बेहतर रहेंगे। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से मुक्ति मिलेगी। यदि आपने कोई परीक्षा दी थी तो उसका परिणाम आ सकता है। आप अपने शौक पर काफी पैसा खर्च करेंगे। उसके बाद आपको पैसों की कमी का सामना करना पड़ सकता है। किसी नई योजना में निवेश करना बेहतर रहेगा। व्यापार करने वाले लोगों को अपनी योजनाओं से अच्छा लाभ मिल सकता है।
शुभ रंग- हरा
वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छी प्रॉपर्टी के संकेत दे रहा है। यदि प्रॉपर्टी को लेकर आपकी कोई डील अटकी हुई थी तो वह फाइनल हो सकती है। किसी की बातों से आप परेशान रहेंगे। आपको अपने काम को लेकर समझदारी दिखानी होगी। वाहन खराब होने से आपका धन खर्च बढ़ सकता है।
शुभ रंग- गुलाबी
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए कमजोर रहने वाला है। आपको किसी काम की योजना बनानी होगी। आपका कोई सहकर्मी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकता है। यदि आपने किसी को पैसे उधार दिए थे तो वह आपको वापस मिल सकते हैं। शेयर बाजार में निवेश करने वाले लोगों को थोड़ी समझदारी से निवेश करना होगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी, तभी उन्हें कुछ सफलता मिलेगी।
शुभ रंग – नीला
कर्क
आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहने वाला है। कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने से आप परेशान रहेंगे। राजनीति में काम करने वाले लोगों को किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिल सकता है। आपको अपने आस-पास रहने वाले विरोधियों से थोड़ा सावधान रहना होगा। आप अपने ससुराल पक्ष से किसी से मिलने जा सकते हैं। आपको अपने बच्चों की संगति पर भी विशेष ध्यान देना होगा और अपने परिवार के सदस्यों को खुश रखने की कोशिश करते रहेंगे, जिसमें आप निश्चित रूप से सफल होंगे।
शुभ रंग – आसमानी नीला
सिंह
आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी अच्छी सोच से आपको लाभ होगा। आपको कोई पैतृक संपत्ति मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको किसी से भी समझदारी से बात करनी होगी। परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है। यदि आपके और आपके जीवनसाथी के बीच कोई अनबन चल रही थी तो वह भी बातचीत से सुलझ जाएगी। साझेदारी में काम को लेकर आपको थोड़ी समझदारी दिखानी होगी। शुभ रंग- काला
कन्या
आज का दिन आपके लिए धैर्य और संयम से काम लेने का रहेगा। आपको अपनी वाणी पर भी नियंत्रण रखना चाहिए। किसी से भी बात करने से पहले सोच-समझ लें। आप अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने का प्लान बना सकते हैं। जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं उन्हें कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आपकी कोई पुरानी गलती उजागर हो सकती है। सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ आपको मिलेगा। आपको अपने पैसों का लेन-देन बहुत सोच-समझकर करना होगा।
तुला राशि
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। घर में किसी मेहमान के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। वाहन का प्रयोग करते समय आपको थोड़ा सावधान रहना होगा। विपरीत परिस्थितियों में भी आपको धैर्य बनाए रखना होगा। अगर आपने किसी से कोई वादा किया था तो उसे समय पर पूरा करने का प्रयास करें। आपका कोई सहकर्मी आपके काम में बाधा उत्पन्न कर सकता है। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता नजर आ रहा है।
शुभ रंग- गुलाबी
वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपकी शिकायतें बेहतर होंगी, क्योंकि कार्यक्षेत्र में आप अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। आपका कोई काम समय पर पूरा न होने से मन परेशान रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपको अपने रिश्ते सुधारने होंगे। किसी भी योजना में थोड़ा सोच-समझकर ही पैसा लगाएं।
शुभ रंग- ग्रे
धनु राशि
आज का दिन आपके लिए उन्नति वाला रहेगा। संतान के कहने पर आप घर में कोई नया वाहन ला सकते हैं। आपको एक के बाद एक अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती हैं। आपका कोई पुराना लेन-देन समय पर निपट जाएगा। आपको किसी भी काम को सोच-समझकर आगे बढ़ाना होगा। अगर आपने किसी से कोई कर्ज लिया था तो आप उसे काफी हद तक चुका सकते हैं। आपके अंदर आत्मविश्वास की कमी रहेगी, जिसे आपको जगाना होगा।
शुभ रंग- सफेद
मकर
स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए कमजोर रहने वाला है। आपको किसी भी बीमारी को छोटा नहीं समझना चाहिए। कोई नया काम शुरू करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपने व्यापार की कुछ योजनाओं को लेकर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आपके घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन से माहौल खुशनुमा रहेगा।
शुभ रंग- क्रीम
कुंभ
आज का दिन आपके लिए आय के स्रोत बढ़ाने वाला रहेगा। आपको अपना पैसा थोड़ा सोच-समझकर खर्च करने की जरूरत है। आपको अपनी कोई पुरानी गलती पता चल सकती है। किसी कानूनी मामले में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह की जरूरत पड़ेगी। अगर आपकी कोई पसंदीदा चीज खो गई थी तो उसके मिलने की पूरी संभावना है। आपको अपने आस-पास रहने वाले लोगों पर थोड़ा ध्यान देना होगा।
शुभ रंग- बैंगनी
मीन
दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है, अपने काम को समझदारी से निपटाने की जरूरत है। आपको किसी भी वाद-विवाद से दूर रहना होगा। आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। आप अपने बच्चे से किया कोई वादा समय पर पूरा करेंगे। धन लाभ मिलने से आप काफी खुश रहेंगे। आप व्यवसायिक काम में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ रंग- काला