आज का राशिफल 6 जून 2025 (Aaj Ka Rashifal 6 June 2025 – Horoscope Today 6 June 2025) – दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपने काम के प्रति समझदारी से काम लेना होगा। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा क्योंकि आपकी इच्छा पूरी होगी।
मेष
दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। दोस्तों और रिश्तेदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। किसी वाद-विवाद में न पड़ें तो ही आपके लिए बेहतर रहेगा। बच्चे किसी प्रतियोगिता में भाग लेते और जीतते नजर आ रहे हैं। आपको अपने परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके द्वारा लिया गया कोई भी निर्णय आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। घर के नवीनीकरण पर भी खूब पैसा खर्च करेंगे।
शुभ रंग- हरा
वृषभ
आज का दिन आपके लिए कर्ज से मुक्ति दिलाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। अगर आप अपने बजट के हिसाब से चलेंगे तो भविष्य के लिए कुछ दिन आसानी से निकाल पाएंगे। अगर आपका मन किसी बात को लेकर परेशान है तो आपको उस पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। आज दिखावे के चक्कर में न पड़ें, नहीं तो आपको ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे।
शुभ रंग- पीला
मिथुन
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपने काम के प्रति समझदारी से काम लेना होगा। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा क्योंकि आपकी इच्छा पूरी होगी। आज आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। राजनीति में काम करने वाले लोग अपने काम से नई पहचान बनाएंगे। जिससे उनका जनसमर्थन बढ़ेगा।
शुभ रंग- सफेद
कर्क
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आर्थिक मामलों में आपको थोड़ा सावधान रहना चाहिए। आपको कुछ खास लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। व्यापार में निवेश किया हुआ पैसा वापस मिलने से आप काफी खुश रहेंगे। पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याओं का समाधान होगा। व्यापार कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा मिलने से खुशी होगी। परिवार के सदस्यों से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपका कोई पुराना दोस्त लंबे समय के बाद आपसे मिलने आ सकता है।
शुभ रंग- गुलाबी
सिंह
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव अधिक रहेगा। मन में उलझन के कारण आपका मन अशांत रहेगा। पैसों से जुड़े मामलों में आपको किसी पर भरोसा नहीं करना है। परिवार में किसी नए मेहमान के आने से आप खुश रहेंगे। आज आपको अपने ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की संभावना है। आपका कोई मित्र पैसों के मामले में आपका मार्गदर्शन कर सकता है। शुभ रंग- नीला
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए आध्यात्मिक गतिविधियों के माध्यम से नाम कमाने का दिन रहेगा। आपको अपने परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल बिठाने की आवश्यकता है। छात्र किसी प्रतियोगिता में भाग लेकर अच्छा नाम कमाएंगे। लंबे समय के बाद किसी पुराने मित्र से मिलकर आप खुश होंगे। आप आसानी से कोई अच्छा पद प्राप्त कर सकते हैं। आप अपनी आवश्यक जरूरतों की खरीदारी पर भी अच्छा खासा पैसा खर्च करेंगे। आपको अपने पारिवारिक मामलों में लापरवाही बरतने से बचना होगा। शुभ रंग- हरा
तुला राशि
आज का दिन आपके लिए सफलता दिलाने वाला रहेगा। राजनीति की ओर कदम बढ़ा रहे लोगों को थोड़ा ध्यान देना होगा। परिवार के लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने पार्टनर के और करीब आ सकते हैं। बच्चों की संगति पर आपको विशेष ध्यान देने की जरूरत है। जल्दबाजी में वाहन चलाने से दुर्घटना हो सकती है। आपकी कोई इच्छा पूरी होने से आप खुश रहेंगे। अपने खान-पान पर पूरा ध्यान दें और संतुलित आहार लें।
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपको स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देना होगा। व्यापार में कुछ उलझनों के कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के बीच अगर किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी तो उसे सुलझाने की कोशिश करें। अपनी कुछ व्यावसायिक योजनाओं को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे। आपकी कोई प्रॉपर्टी से जुड़ी डील अटक सकती है, जिससे आपकी चिंताएं बढ़ेंगी। किसी दूर के रिश्तेदार से आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है।
शुभ रंग – पीला
धनु राशि
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपकी नेतृत्व क्षमता भी बेहतर रहेगी। आर्थिक मामलों में आपको थोड़ा सावधान रहना होगा। आप अपनी आय बढ़ाने के स्रोतों पर पूरा ध्यान देंगे। आपकी कोई पुरानी समस्या उभर सकती है। दांपत्य जीवन में आपको थोड़ी समझदारी से काम लेना होगा। आप किसी धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। आप शौक-मौज की चीजों पर पूरा ध्यान देंगे। आपके खर्चे बेतहाशा बढ़ सकते हैं। शुभ रंग- नारंगी
मकर राशि
आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहने वाला है। आज परिवार में कोई शुभ कार्यक्रम आयोजित हो सकता है। आपको क्रोध में आकर कोई भी निर्णय लेने से बचना होगा। किसी भी विपरीत परिस्थिति में भी आपको धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियां काफी हद तक दूर हो जाएंगी। वाहन के अचानक खराब हो जाने से आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। आप किसी काम को लेकर अपने दोस्तों से सलाह ले सकते हैं। शुभ रंग- सफेद
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी लेकर आने वाला है। आपके पिता की कोई पुरानी बीमारी उभर सकती है। मानसिक तनाव के कारण आप परेशान रहेंगे। आप अपने घर के लिए लग्जरी आइटम खरीदने पर काफी खर्च करेंगे। अगर आपके बच्चे को पढ़ाई में दिक्कत आ रही है तो उसके लिए आप उसके शिक्षकों से बात कर सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है।
शुभ रंग- गुलाबी
मीन
आज आपके मन में आपसी सहयोग की भावना बनी रहेगी। अपना काम किसी और पर न छोड़ें। जल्दबाजी और भावुकता में आकर निर्णय लेने से आपको नुकसान होने की संभावना है। व्यापार करने वाले लोगों को अपनी मेहनत से पीछे नहीं हटना चाहिए, तभी वे अच्छा मुकाम हासिल कर पाएंगे। अगर आप किसी काम को लेकर चिंतित थे तो वह चिंता भी दूर हो जाएगी। जीवनसाथी का सहयोग और साथ आपको भरपूर मिलेगा।
शुभ रंग- लाल