आलसी लोग सुबह जल्दी कैसे उठे इन हिंदी (Aalsi Log Subah Jaldi Kaise Uthe In Hindi)

आलसी लोग सुबह जल्दी कैसे उठे – कई लोग सुबह देर तक जागने के कारण परेशान रहते हैं। या तो उन्हें देर तक सोने की आदत होती है या फिर आलस्य के कारण वे जल्दी उठ नहीं पाते हैं। सर्दी के मौसम में आलस्य और भी अधिक होता है। ऐसे में आपको काम के लिए देर हो जाती है और डांट भी सुननी पड़ती है। इसलिए आज हम कुछ टिप्स दे रहे हैं, जो आपकी आलस्य को दूर करेंगे और सुबह जल्दी उठने की आदत भी विकसित करेंगे।

आज के इस लेख में हम आपको आलसी लोग सुबह जल्दी कैसे उठे आदि के बारे में जानकारी देने वाले है। तो आइये जानते है –

आलसी लोग सुबह जल्दी कैसे उठे (Aalsi Log Subah Jaldi Kaise Uthe In Hindi)

अगर आप सुबह जल्दी उठना चाहते हैं तो इस योजना का सबसे पहला और महत्वपूर्ण हिस्सा है समय पर सोना। हमारा लक्ष्य सिर्फ सुबह जल्दी उठना ही नहीं है बल्कि स्वस्थ रहने के लिए पर्याप्त नींद लेना भी जरूरी है। इसके लिए जल्दी सोना अनिवार्य है। इसके लिए सोने से एक घंटा पहले अपना फोन बंद कर दें या फिर उसका इस्तेमाल बंद कर दें और सोने की कोशिश करें।

सुबह उठने को एक चुनौती के रूप में लें क्योंकि जब भी कोई चुनौती आती है तो उसे पूरा करने के लिए सकारात्मक शक्ति हमारे अंदर अपने आप आ जाती है।

अलार्म घड़ी को बिस्तर से थोड़ा दूर रखे ताकि जब अलार्म बजे तो उसे बंद करने के लिए आपको चलना पड़े। समय पर जागने का यह सबसे अच्छा तरीका है।

रात को सोने से पहले यह तय कर लें कि अगले दिन क्या नया करना है। ऐसा करने से आपमें उस काम को करने की उत्सुकता बनी रहेगी और आप जल्दी उठ सकेंगे।

अक्सर लोग जल्दी उठने के बाद सोचते हैं कि ‘मैं जल्दी क्यों उठ गया, काश मैं थोड़ा और सो पाता’, लेकिन आपको ऐसा बिल्कुल नहीं करना है। जब भी आप सुबह जल्दी उठें तो खुद की तारीफ करें और सकारात्मक ऊर्जा लाएं और सोचें कि हां, मैं जल्दी उठ सकता हूं।

सुबह उठकर व्यायाम करने की आदत डालें। इससे आप फिट भी रहेंगे और ऑफिस में भी तरोताजा महसूस करेंगे। इसके अलावा आप चाहें तो लेटकर भी आंखों की एक्सरसाइज कर सकते हैं।

ऐसी जगह सोने की आदत बनाएं जहां सूरज की रोशनी सबसे पहले आती हो। जब सूरज की किरणें आपकी आंखों पर पड़ेंगी तो वे अपने आप जल्दी जाग जाएंगी।

जल्दी उठने के लिए अपने दोस्तों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। सुबह जल्दी उठें और उन्हें फोन करके बताएं कि वे आज भी हार गए।

अगर आप रात को समय पर सोएंगे तो सुबह आपकी आंखें अपने आप खुल जाएंगी।

प्रतिदिन कुछ देर ध्यान करने से अच्छी नींद आती है और नींद पूरी होने में भी मदद मिलती है। अगर आप रात को जल्दी सोते हैं तो आपकी नींद पूरी होती है और आप सुबह जल्दी उठ पाते हैं।

प्रतिदिन सुबह उठकर व्यायाम करें, इससे आपको सुबह उठने का कारण मिलेगा। अगर आप नियमित रूप से व्यायाम करना शुरू कर देंगे तो आप इसके बिना नहीं रह पाएंगे और सुबह जल्दी उठेंगे। इससे नींद भी अच्छी आती है।

रात का खाना न सिर्फ हेल्दी बल्कि हल्का भी होना चाहिए। इससे आपको रात में अच्छी नींद आएगी और खाना पचने में ज्यादा समय नहीं लगेगा, जिससे आप सुबह जल्दी उठ जाएंगे।

रात को सोते समय मोबाइल, टैब, लैपटॉप जैसी इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं से दूर रहें। रात के खाने के बाद टहलें और फिर बिस्तर पर आ जाएं। इस समय फोन को दूर रखें और सोने की कोशिश करें। ज्यादा देर तक मोबाइल देखने से सुबह उठने में देरी होती है।

रात को जल्दी सो जाएं और सोने से पहले अलार्म लगा लें। एक बार अलार्म बजने के बाद आप नहीं उठते तो लगातार कई अलार्म लगाएं और मन बना लें कि सुबह उठना है।

सुबह की सख्त दिनचर्या का पालन करने का मतलब है कि आप खुद तय करें कि आपको सुबह जल्दी उठना है और ध्यान, व्यायाम जैसी चीजें करनी हैं। उदाहरण के लिए, जब भी आपकी सुबह की फ्लाइट या ट्रेन होती है तो आप अपने आप जल्दी उठ जाते हैं। ऐसे में अगर आप सख्त नियम बना लें कि हमें सुबह उठना है तो आप अपने आप ही सुबह जल्दी उठ जाएंगे।

अगर आप सुबह जल्दी उठना चाहते हैं और आलस्य से दूर रहना चाहते हैं तो आपको रात का खाना हमेशा हल्का रखना चाहिए। आप रात के खाने में सूप, दलिया, सलाद, हरी सब्जियां ले सकते हैं और अपना डिनर 7:00 से 8:00 के बीच कर लें। सोने से 2 घंटे पहले कुछ भी न खाएं, इससे आपका पेट हल्का रहता है और आप सुबह हल्के मूड के साथ उठते हैं।

अगर आपके कमरे में पर्दे लगे हैं तो सुबह सबसे पहले उन्हें हटा दें और कमरे में रोशनी आने दें। ज्यादा अंधेरे में सोना अच्छा नहीं होता। सुबह के समय कमरे में थोड़ी रोशनी होना बहुत जरूरी है।

रोज सुबह उठने का एक समय निर्धारित करें। हर दिन एक ही समय पर जागने से आपका शरीर कुछ ही दिनों में इसका आदी हो जाएगा। इसके लिए सोने का एक निश्चित समय भी निर्धारित करें।

जागने के बाद सबसे पहले एक गिलास पानी पिएं। इसके बाद ध्यान करें। आप बाहर घूमने भी जा सकते हैं। इससे आपको पूरी नींद आएगी। सुबह व्यायाम करना सेहत के लिए भी बेहतर होता है और आपको जगाने में भी मदद करता है। व्यायाम के बाद एक कप कॉफी या चाय पियें।

चाय और कॉफी का सेवन अब हम सभी की दिनचर्या का हिस्सा बन गया है। कई लोग रात के खाने के बाद भी चाय या कॉफी पीना पसंद करते हैं। अगर आप रात को अच्छी नींद लेना चाहते हैं और सुबह जल्दी उठना चाहते हैं तो तुरंत रात में चाय या कॉफी पीने की आदत से दूर रहना शुरू कर दें। इससे आपको नींद आने में आसानी होगी और आप सुबह जल्दी जाग भी सकेंगे।

निष्कर्ष (Conclusions)

आज के इस लेख में हमने आपको आलसी लोग सुबह जल्दी कैसे उठे के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख आलसी लोग सुबह जल्दी कैसे उठे (Aalsi Log Subah Jaldi Kaise Uthe In Hindi) अच्छा लगा है तो इसे अपनों के साथ भी शेयर करे।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page