https://www.fapjunk.com https://fapmeister.com

सौरमंडल के ग्रहों के नाम और जानकारी (Names Of Planets In Hindi And English) – Sormondal Ke Graho Ke Naam

All Planets Names In Hindi And English: सौर मंडल का नाम तो आपने सुना ही होगा। सभी मनुष्य इसी सौर मंडल का एक हिस्सा हैं लेकिन हम सौरमंडल के एक छोटे से हिस्से (भाग) में रहते हैं जिसे पृथ्वी कहते हैं। पृथ्वी भी इसी सौरमंडल का एक हिस्सा है और इस सौरमंडल में पृथ्वी की तरह कई ग्रह हैं जिनके बारे में आज आपको बताने जा रहे है।

आज आप सौर मंडल में कितने ग्रह हैं के बारे में जानेंगे। आज के इस लेख हम आपको सौर मंडल क्या है, सौरमंडल में कितने ग्रह हैं और सौरमंडल के सभी ग्रहों के नाम क्या है के बारे में जानकारी देने वाले है। इसलिए इस लेख के अंत तक बने रहे।

तो आइये आपका ज्यादा समय न लेते हुए आज का यह लेख शुरू करते है और जानते है प्लानेट नेम इन हिंदी एन्ड इंग्लिश (All Planet Name In Hindi And English) –

- Advertisement -

सौरमंडल के ग्रहों के नाम और जानकारी (Names Of Planets In Hindi And English) - All Planets Names In Hindi And English

सभी ग्रहों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में (All Planets Names In Hindi And English)

जानकारी के लिए बता दे की पहले सौरमंडल में नौ ग्रह हुआ करते थे। नौवा ग्रह प्लूटो था, जिसे इस लिस्ट से बाहर निकाल दिया। प्लूटो अब छोटे ग्रह यानी बौने ग्रह की लिस्ट में शामिल है। प्लूटो, सीरीस और एरीस छोटे ग्रह यानी बौने ग्रह है। इसलिए वर्तमान में सौरमंडल में 8 ग्रह है जिनके नाम नीचे बताए जा रहे है –

  1. बुध – Mercury (मर्करी)
  2. शुक्र – Venus (वेनस)
  3. पृथ्वी – Earth (अर्थ)
  4. मंगल – Mars (मार्स)
  5. बृहस्पति – Jupiter (जुपिटर)
  6. शनि – Saturn (सैटर्न)
  7. अरुण – Uranus (युरेनस)
  8. वरुण – Neptune (नेप्‍च्‍यून)

नौ ग्रहों के नाम हिंदी और इंग्लिश में (9 Planets Name In Hindi And English)

- Advertisement -

पहले 9 ग्रह हुआ करते थे, जिसमे नौवां ग्रह प्लूटो (Pluto) था। लेकिन प्लूटो को ग्रहो की सूचि से निकालकर बौने ग्रह की सूचि में डाल दिया। जिस कारण वर्तमान में सौरमंडल में 8 ग्रह है जिनके नाम है – बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, अरुण और वरुण।

सूर्य से ग्रहों की दुरी का सही क्रम (Surya Se Graho Ki Duri Ka Sahi Kram)

सूर्य से ग्रहों की दुरी का सही क्रम – बुध > शुक्र > पृथ्वी > मंगल > बृहस्पति > शनि > अरूण > वरूण।

सौर मंडल के सभी ग्रहों के नाम और जानकारी (All Planets Names In Hindi And English)

बुध (Mercury)

बुध को अंग्रेजी में मरक्युरी कहा जाता है। बुध ग्रह सूर्य के सबसे निकट है। इस ग्रह पर वायुमंडल की कमी है इसलिए बुध ग्रह पर जीवन संभव नहीं है। बुध ग्रह का तापमान पृथ्वी से बहुत अलग है। बुध ग्रह पर दिन के समय तापमान 427°C और रात के समय 173°C हो जाता है। बुध सूर्य से लगभग 57.91 मिलियन किमी की दूरी पर स्थित है। बुध ग्रह को सूर्य की परिक्रमा करने में केवल 88 दिन लगते हैं। पृथ्वी पर मौसम परिवर्तित होता रहता हैं। लेकिन बुध ग्रह पर मौसम परिवर्तित नहीं होता है। हमेशा एक समान मौसम रहता है।

शुक्र (Venus)

बुध को अंग्रेजी में वीनस कहा जाता है। शुक्र ग्रह सूर्य के सबसे निकट का दूसरा ग्रह माना जाता है। शुक्र ग्रह पर भी जीवन संभव नहीं है क्योंकि इस ग्रह पर लगभग 90-95% कार्बन डाइऑक्साइड गैस है। शुक्र पृथ्वी के सबसे निकट का ग्रह है। शुक्र ग्रह को सूर्य की परिक्रमा करने में लगभग 225 दिन लगते हैं। शुक्र ग्रह की सूर्य से दूरी लगभग 108.2 मिलियन किमी है। इस ग्रह का कोई उपग्रह नहीं है।

पृथ्वी (Earth)

पृथ्वी को अंग्रेजी में अर्थ कहा जाता है। पृथ्वी को धरती भी कहा जाता है। सूर्य के करीब होने के मामले में पृथ्वी तीसरे स्थान पर है। ऐसा माना जाता है कि जीवन केवल पृथ्वी पर ही संभव है। इतना ही नहीं बल्कि यह भी माना जाता है कि पृथ्वी की आयु लगभग 4.543 अरब वर्ष है। पृथ्वी को सूर्य की परिक्रमा करने में लगभग 365 दिन लगते हैं। पृथ्वी का एक उपग्रह भी है जो चंद्रमा है। पृथ्वी से सूर्य की दूरी लगभग 150 मिलियन किलोमीटर है।

मंगल (Mars)

मंगल को अंग्रेजी में मार्स कहा जाता है। मंगल सौरमंडल का दूसरा सबसे छोटा ग्रह है। मंगल ग्रह को लाल ग्रह के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि इस ग्रह की सतह यानि धरातल लोहे की जंग जैसी दिखती है इसलिए इसे लाल ग्रह कहा जाता है। मंगल ग्रह के भी उपग्रह हैं लेकिन उसके पास एक नहीं बल्कि दो उपग्रह हैं जिनका नाम डीमोस और फोबोस है। मंगल को सूर्य की परिक्रमा करने में लगभग 687 दिन लगते हैं। मंगल सूर्य से लगभग 142 मिलियन मील की दूरी पर है।

बृहस्पति (Jupiter)

बृहस्पति को अंग्रेजी में जुपिटर कहा जाता है। कहा जाता है कि बृहस्पति सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह है। बृहस्पति के पास एक नहीं बल्कि 79 उपग्रह हैं जिनमें गैनीमीड सबसे बड़ा उपग्रह माना जाता है। बृहस्पति ग्रह भी सूर्य की तरह हाइड्रोजन और हीलियम से बना है इसलिए अमोनिया, मीथेन और पानी भी इस ग्रह पर पाए जाते हैं लेकिन बहुत कम मात्रा में। बृहस्पति को सूर्य की परिक्रमा करने में 11.86 वर्ष लगते हैं। सूर्य से दूरी के मामले में यह ग्रह पांचवें नंबर पर आता है, यह सूर्य से लगभग 749.57 मिलियन किलोमीटर की दूरी पर है।

शनि (Saturn)

शनि को अंग्रेजी में सैटर्न कहा जाता है। सूर्य से दूरी के मामले में यह ग्रह छठे नंबर पर है। शनि सूर्य से लगभग 1.434 अरब किमी की दूरी पर स्थित है। शनि ग्रह के चारों ओर और भी कई छल्ले हैं, जिन्हें सैटर्न वलय (Saturn Rings) भी कहा जाता है। इस ग्रह को सूर्य की परिक्रमा करने में लगभग 29.5 वर्ष लगते हैं। वर्तमान में इस ग्रह के लगभग 82 उपग्रह हैं। सबसे बड़े उपग्रह का नाम टाइटन है।

अरुण (Uranus)

अरुण को अंग्रेजी में यूरेनस कहा जाता है। इस ग्रह को लेटा ग्रह भी कहा जाता है। यूरेनस की सतह का तापमान बहुत ठंडा है। यूरेनस सूर्य से लगभग 2.871 बिलियन किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और इस ग्रह को सूर्य की परिक्रमा करने में लगभग 84 वर्ष लगते हैं। कहा जाता है कि आकार के हिसाब से यूरेनस का आकार पृथ्वी से करीब 63 गुना बड़ा है।

वरुण (Neptune)

वरुण को अंग्रेजी में नेप्च्यून कहा जाता है। वरुण ग्रह के 13 उपग्रह हैं, जिनमें ट्राइटन और मिरिड प्रमुख माने जाते हैं और इस ग्रह को सूर्य से दूरी की तुलना में 8वें स्थान पर रखा गया है, क्योंकि यह सूर्य से लगभग 4.495 अरब किलोमीटर दूर है। यह ग्रह सूर्य की परिक्रमा करने में सबसे अधिक समय लेता है, इसे एक परिक्रमा पूरी करने में लगभग 164.79 वर्ष लगते हैं।

यम (Pluto) – नौवा ग्रह (9 Planet Names In Hindi And English)

प्लूटो ग्रह का हिंदी नाम यम है। यह सौरमंडल का दूसरा सबसे बड़ा बोना ग्रह है। प्लूटो ग्रह पहले नौ ग्रह में शामिल था। प्लूटो पहले सौरमंडल का 9वां ग्रह था। प्लूटो की खोज क्लाइड टॉम्बो ने 18 फरवरी 1930 को की थी। लेकिन 24 अगस्त 2006 को इसे ग्रहों की सूची से हटा दिया गया। तब से सौर मंडल में 8 ग्रह हैं। जिस समय प्लूटो को सौरमंडल के ग्रहों की सूची से हटाया गया, उस समय ढाई हजार से ज्यादा खगोल वैज्ञानिक जमा हो गए थे।

सबके मतानुसार इस ग्रह को सूची से हटा दिया गया। प्लूटो का आकार पृथ्वी और चंद्रमा से एक तिहाई छोटा है। यह सौर मंडल में बहुत ही अनियमित रूप से परिक्रमा करता है, कभी यह सूर्य के बहुत करीब आ जाता है और कभी यह सूर्य से दूर नेप्च्यून तक चला जाता है। प्लूटो को सूर्य की एक परिक्रमा पूरी करने में इसे 248 वर्ष लगते हैं।

इस ग्रह का कुल व्यास लगभग 2300 किलोमीटर है। प्लूटो का रंग नारंगी, सफेद और काले रंग का मिश्रण है।

सौर मंडल क्या है? (What Is Solar System In Hindi)

सूर्य के चारों ओर परिक्रमा (चक्कर) लगाने वाले विभिन्न ग्रहों, क्षुद्रग्रहों, उल्काओं, धूमकेतुओं और अन्य आकाशीय पिंडों के समूह को सौर मंडल कहते हैं। सौरमंडल की समस्त ऊर्जा का स्रोत सूर्य है।

इस सौर मंडल में कई ग्रह, क्षुद्रग्रह, धूमकेतु और उल्का जैसी कई चीजें हैं। इनके अलावा भी इस सौर मंडल में कई चीजें मौजूद हैं, जैसे उल्का पिंड, आकाश गंगा, उपग्रह तारे, ब्लैक होल और बौने ग्रह। ये ऐसी चीजें हैं जो लंबे समय से ब्रह्मांड में मौजूद हैं। ये सभी चीजें किसी के द्वारा नहीं बनाई गई हैं, बल्कि ये सभी चीजें ब्रह्मांड में पहले से ही इधर से उधर घूम रही हैं।

हमारे सौर मंडल का सबसे बड़ा तारा सूर्य है। बाकी सभी ग्रह भी एक तारा ही हैं और वे सभी ग्रह सूर्य की परिक्रमा करते हैं। उन सभी ग्रहों को सूर्य की परिक्रमा करने में अलग-अलग समय लगता है। क्योंकि कोई भी ग्रह जो सूर्य के बहुत करीब होता है, सूर्य की परिक्रमा करने में कम समय लगाता है। और जो ग्रह सूर्य से जितनी दूर होता है, सूर्य की परिक्रमा करने में उतना ही अधिक समय लेता है। सौरमंडल में 8 ग्रह हैं जो सूर्य की परिक्रमा करते हैं।

यह भी पढ़े – 

FAQs For Name Of Planets In Hindi And English

सौरमंडल में कितने ग्रह हैं?
सौरमंडल में कुल 8 ग्रह हैं। जिनके नाम है – बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, अरुण और वरुण।

सूर्य से ग्रहों की दुरी का सही क्रम क्या है?
सूर्य से ग्रहों की दुरी का सही क्रम है – बुध > शुक्र > पृथ्वी > मंगल > बृहस्पति > शनि > अरूण > वरूण।

8 ग्रहों के नाम क्या है?
8 ग्रहों के नाम है – बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, अरुण और वरुण।

कौनसा ग्रह कितने दिनों में सूर्य की परिक्रमा पूरी करता हैं?
बुध ग्रह 88 दिन, शुक्र 225 दिन, पृथ्वी 365 दिन, मंगल 687 दिन, बृहस्पति 11.86 वर्ष, शनि 29.5 वर्ष, अरुण 84 वर्ष और वरूण 164.79 वर्ष में सूर्य की परिक्रमा पूरी करता हैं।

ग्रहों की दूरी को कैसे नापते हैं?
रेडियों तरंगो से ग्रहों की दूरी नापते है।

सूरज की परिक्रमा कितने ग्रह करते हैं?
सौरमंडल के सभी आठों ग्रह सूर्य की परिक्रमा करते है।

सौर मंडल में सूर्य के सबसे नजदीक कौन सा ग्रह है?
बुध, सौर मंडल में सूर्य के सबसे निकट का ग्रह है।

सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह किसे माना जाता है?
बृहस्पति को सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह माना जाता है।

शनि को सूर्य की परिक्रमा करने में कितना समय लगता है?
शनि को सूर्य की परिक्रमा करने में लगभग 29.5 वर्ष लगते हैं।

पृथ्वी को सूर्य की परिक्रमा करने में कितना समय लगता है?
पृथ्वी को सूर्य की परिक्रमा करने में लगभग 1 वर्ष यानि 365 दिन का समय लगता है।

निष्कर्ष

सौरमंडल में पहले नौ ग्रह हुआ करते थे। यह नौवा ग्रह प्लूटो था, जिसे अब सौर मंडल के ग्रहों की सूचि से बाहर कर दिया गया है। इस ग्रह की गिनती अब बौने ग्रहो में होती है। वर्तमान में सौरमंडल में आठ ग्रह है जिनके नाम बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, अरुण और वरुण है।

DEPAWALI.IN को आपसे उम्मीद है की आपको यह लेख अच्छे से समझ में आ गया होगा। और आपने सौरमंडल के सभी आठ ग्रहो के नाम भी याद कर लिए होंगे।

अगर आपको यह आल प्लानेट नेम्स इन हिंदी एन्ड इंग्लिश (All Planet Names In Hindi And English) अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख सौरमंडल के ग्रहों के नाम और चित्र (Sormandal Ke Graho Ke Naam Aur Chitra) अच्छा लगा है तो इसे अपनों के साथ भी शेयर अवश्य करे।

इस लेख नेम ऑफ़ प्लानेट के अंत तक बने रहने के लिए आपका धन्यवाद।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay in Touch

spot_img

Related Articles

You cannot copy content of this page