August Grah Gochar 2025: ज्योतिषीय दृष्टि से अगस्त का महीना बेहद खास हो सकता है। इस महीने सावन से लेकर रक्षाबंधन तक के त्योहार मनाए जाएँगे। इसके अलावा, साल 2025 के आठवें महीने में सूर्य, बुध, शुक्र की स्थिति में परिवर्तन होगा, जिसका असर 12 राशियों के जीवन पर किसी न किसी रूप में देखने को मिलने वाला है। बता दें कि अगस्त मेंसूर्य कर्क और सिंह राशि में रहेंगे, साथ ही दैत्यों के गुरु शुक्र मिथुन और कर्क राशि में रहेंगे। इसके अलावा मंगल कन्या राशि में रहेंगे। शनि मीन राशि में वक्री अवस्था में रहेंगे। राहु की स्थिति की बात करें तो वे कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में रहेंगे। बुध मार्गी होने के साथ-साथ अस्त भी हो जाएगा, इसके अलावा ग्रहों की ऐसी स्थिति होने पर अगस्त का महीना कुछ राशियों के जातकों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कि अगस्त माह में किन राशियों को लाभ मिल सकता है…
सिंह राशि
अगस्त के मध्य में सूर्य अपनी ही राशि में प्रवेश करेगा। ऐसे में इस राशि के जातकों का आत्मविश्वास तेज़ी से बढ़ेगा। साथ ही करियर के क्षेत्र में आपको लाभ मिल सकता है। नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी, जिससे आपको कोई बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपी जा सकती है। साथ ही इस दौरान नए काम की शुरुआत करना लाभदायक हो सकता है। नई नौकरी मिलने की भी भरपूर संभावना बन सकती है। शनि की वक्री दृष्टि आपके जीवन में स्थिरता लाने में मदद करेगी। जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।
धनु राशि
गुरु बृहस्पति लाभ स्थान में विराजमान रहेंगे, साथ ही शुक्र के साथ गजलक्ष्मी राजयोग बनाएंगे, जिससे माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है। ऐसे में इस राशि के जातकों को नौकरी, शिक्षा और विवाह संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को काफी लाभ मिल सकता है। व्यापार के सिलसिले में कुछ यात्राएँ करनी पड़ सकती हैं। इससे आपको लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी।
मेष राशि
इस राशि के जातकों के लिए अगस्त का महीना खास रहने वाला है। शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है। लेकिन शनि के वक्री होने से नकारात्मक प्रभाव थोड़ा कम होगा, जिससे आपको कई कामों में सफलता मिल सकती है। मंगल भी आपके लिए भाग्यशाली साबित हो सकता है। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। व्यापार में आपको लाभ मिल सकता है। नया निवेश करने से आपको भविष्य में अच्छा धन लाभ हो सकता है। संपत्ति खरीदने की इच्छा भी पूरी हो सकती है। प्रेम जीवन अच्छा रहने वाला है।
तुला राशि
राक्षसों के गुरु शुक्र अगस्त महीने में मिथुन और कर्क राशि में रहेंगे, जिससे गजलक्ष्मी और लक्ष्मी नारायण योग बन रहा है। ऐसे में इस राशि के जातक परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। सौंदर्य, कला, प्रेम और विवाह जैसे मामलों में शुभता आएगी। अनावश्यक खर्चों से मुक्ति मिलेगी और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। वैवाहिक जीवन की परेशानियाँ समाप्त हो सकती हैं।
मकर राशि
वक्री शनि का आपके जीवन पर थोड़ा प्रभाव पड़ सकता है। लेकिन शुक्र और बुध के कारण आपके जीवन में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। लंबे समय से चली आ रही बीमारियाँ धीरे-धीरे ठीक हो सकती हैं। पुरानी बीमारियों से मुक्ति मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी अगस्त का महीना काफी अच्छा रह सकता है। इस राशि के लोगों को पदोन्नति मिल सकती है।