https://www.fapjunk.com https://fapmeister.com

भारत के 7 नाम क्या है, भारत के 7 नाम कौन कौन से हैं – 7 Names Of India In Hindi

भारत के 7 नाम (India 7 Names In Hindi) – भारत को विविधताओं का देश कहते है। यहां हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की अपनी एक कहानी है। यहां तक कि देश के नाम भारत की भी अपनी कहानी है, मतलब भारत नाम पड़ने की भी एक कहानी है।

हम सभी भारत को इसके सीमित नामों, जैसे भारत, इंडिया और हिंदुस्तान आदि से जानते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत देश को 7 नामों से भी जाना जाता है। इन नामों का इतिहास वर्षों पुराना है।

आज के इस लेख में हम आपको भारत के 7 नामों के बारे में जानकारी देने वाले है। आज के इस लेख में आप जानेंगे की भारत के 7 नाम कौन कौन से हैं, तो आइये जानते है –

भारत के 7 नाम कौन कौन से हैं (Bharat Ke Saat Naam Kaun Kaun Se Hai)

- Advertisement -

भारत के 7 नाम है – भारत, भारतवर्ष, अजनाभवर्ष, हिंदुस्तान, जम्बूद्वीप, भारतखंड और इंडिया।

अब आइये इनके बारे में थोड़ा विस्तार से जानते है –

1) भारत (India)

- Advertisement -

यह नाम भारत देश का सबसे प्रमुख और प्रचलित नाम है। यह नाम भारतवर्ष शब्द से आया है।

2) भारतवर्ष (Bharatvarsh)

ऋषभदेव के पुत्र भरत के नाम पर भारतवर्ष शब्द पड़ा था। भरत ऋषभदेव के 100वें पुत्र थे। प्राचीन ग्रंथों के मुताबिक नाभिराज के पुत्र भगवान ऋषभदेव के पुत्र भरत चक्रवर्ती थे। इसका उल्लेख वायुपुराण, विष्णुपुराण, ब्रह्माण्डपुराण तथा अग्निपुराण में किया गया है।

3) अजनाभवर्ष (Ajnabhvarsh)

अजनाभवर्ष भी भारत का पुराना नाम हुआ करता था। हालाँकि, इसका नाम बाद में भारतवर्ष पड़ गया था।

4) हिंदुस्तान (Hindustaan)

हिंदुस्तान नाम भारत देश का एक अनाधिकारिक नाम है। हालाँकि, इस शब्द का प्रयोग कई पुस्तकों और दस्तावेजों में किया गया है। यह नाम फ़ारसी और अरबी भाषाओं में प्रचलित था। दिल्ली सल्तनत और मुगल काल के समय में शासक अपने प्रभुत्व को हिंदुस्तान के नाम से पुकारते थे।

5) जम्बूद्वीप (Jambudeep)

प्राचीन ग्रंथों में इस शब्द का प्रयोग भारत के रूप में किया जाता था। यह शब्द आज भी इंडोनेशिया, बाली और थाईलैंड में भारतीय उपमहाद्वीप के बारे में बताने के लिए उपयोग किया जाता है। इसका अधिकांश हिस्सा वर्तमान में एशिया का माना जाता है।

6) भारतखंड (Bharatkhand)

भारतखंड शब्द का प्रयोग वेदों, पुराणों और रामायण, महाभारत जैसे महाकाव्यों सहित कई भारतीय ग्रंथों में किया गया है।

7) इंडिया (India)

इंडिया शब्द एक अंग्रेजी शब्द है, जो एक विशेष लोकप्रिय नाम है। इस शब्द की उत्पत्ति इंडस यानि सिन्धु शब्द से हुई है। यह शब्द चौथी शताब्दी में यूनानियों द्वारा प्रचलन में आया था। इस शब्द का उल्लेख पुरानी अंग्रेजी में 9वीं शताब्दी में और नई अंग्रेजी में 17वीं शताब्दी में देखने को मिलता है।

ध्यान दे – इनके अलावा भारत को और अन्य नामों से भी जाना जाता है।

भारत नाम कैसे पड़ा कहानी (Bharat Naam Kaise Pada Kahani)

हमारे देश का नाम भारत कैसे पड़ा, इसके पीछे अलग-अलग धर्मों के अपने-अपने दावे हैं। हिन्दू धर्म के अनुसार महाभारत काल में राजा दुष्यन्त और रानी शकुन्तला के पुत्र थे भरत, जिनके नाम पर भारत देश (Bharat Desh) का नाम पड़ा।

राजा भरत को भारत का प्रथम राजा माना जाता है। इसीलिए कई इतिहासकारों का मानना है कि भारत देश का नाम इसी शक्तिशाली राजा के नाम पर रखा गया था। वहीं, अगर जैन धर्म की बात करें तो जैन धर्म के पहले तीर्थंकर ऋषभ देव के दो पुत्र थे, गोमतेश्वर और भरत। ऋषभ देव के पुत्र भरत के नाम पर हमारे देश का नाम भरत रखा गया।

हमारे देश को इंडिया भी कहा जाता है। हमारे देश पर दूसरा विदेशी आक्रमण ग्रीस यानि यूनानियों ने किया था। यूनानियों ने सिंधु नदी को इंडस कहा। इसी सिंधु से भारत को इंडिया कहा जाने लगा। हिंदुस्तान और इंडिया दोनों का नाम यूनानियों और फारसियों ने सिंधु नदी के आधार पर रखा है। इन्हीं लोगों ने सिंधू नहीं के पास रहने वाले लोगों को हिंदूस्तानी कहना शुरू किया था।

FAQs

भारत के 7 नाम कौन कौन से हैं?
भारत के 7 नाम है – भारत, भारतवर्ष, अजनाभवर्ष, हिंदुस्तान, जम्बूद्वीप, भारतखंड और इंडिया।

भारत का सबसे पुराना नाम क्या है?
भारत का सबसे पुराना नाम आर्यावर्त है।

भारत का 5 नाम क्या है?
भारत का 5 नाम है –  भारतवर्ष, भारत, अजनाभवर्ष, हिंदुस्तान और जम्बूद्वीप।

निष्कर्ष (Conclusion)

आज के इस लेख में हमने आपको भारत के 7 नाम क्या है, भारत के 7 नाम कौन कौन से हैं के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा, अगर आपको यह लेख भारत के 7 नाम क्या है (7 Names Of India In Hindi) अच्छा लगा है तो इसे अपनों के साथ भी शेयर करे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay in Touch

spot_img

Related Articles

You cannot copy content of this page