https://www.fapjunk.com https://fapmeister.com

भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति कौन थी (भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति कौन है) – First Woman President Of India

Bharat Ki Pratham Mahila Rashtrapati Kaun Thi – आज के इस लेख में हम आपको भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति कौन थी (भारत की पहली महिला राष्ट्रपति कौन थी) के बारे में जानकारी देने वाले है। अगर आप यह जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो इस लेख के अंत तक बने रहे। तो आइये जानते है –

भारत की पहली महिला राष्ट्रपति कौन थी (भारत की पहली महिला राष्ट्रपति कौन है)

भारत की पहली राष्ट्रपति महिला प्रतिभा देवीसिंह पाटिल (Pratibha Devisingh Patil) थी। प्रतिभा देवीसिंह पाटिल ने 25 जुलाई 2007 से 25 जुलाई 2012 तक इस पद पर कार्य किया। वह राष्ट्रपति बनने वाली भारत की 12वीं व्यक्ति थीं। वहीं वर्तमान में भारत की 15वीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं। द्रौपदी मुर्मू ने 25 जुलाई 2022 को यह पद ग्रहण किया है।

प्रतिभा पाटिल की जीवनी (प्रतिभा पाटिल का जीवन परिचय)

प्रतिभा पाटिल का जन्म 19 दिसंबर 1934 को महाराष्ट्र के जलगांव जिले में हुआ था। प्रतिभा पाटिल के पिता का नाम नारायण राव था। उनके पिता भी एक राजनेता थे। प्रतिभा पाटिल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जलगांव से ही की। इसके बाद उन्होंने मुलजी जैठा कॉलेज से स्नातक किया। ग्रेजुएशन के बाद प्रतिभा पाटिल ने मुंबई के गवर्नमेंट लॉ कॉलेज में एडमिशन लिया और कानून की पढ़ाई की।

- Advertisement -

प्रतिभा पाटिल अपने कॉलेज के दिनों में बहुत सक्रिय थीं। वह एक अच्छी टेबल टेनिस खिलाड़ी रही हैं। इतना ही नहीं प्रतिभा पाटिल अपने कॉलेज के दिनों में इतनी खूबसूरत थीं कि उन्हें ‘कॉलेज क्वीन’ का खिताब भी मिला था। वर्ष 1965 में प्रतिभा पाटिल का विवाह प्रोफेसर देवीसिंह रणसिंह शेखावत से हुआ। दोनों के दो बच्चे हैं, एक बेटा और एक बेटी। साड़ी और बड़ी बिंदी लगाने वाली प्रतिभा पाटिल ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

प्रतिभा पाटिल का राजनीतिक करियर

प्रतिभा पाटिल शुरू से ही समाज सेवा से जुड़ी रहीं। राजनीति में आने से पहले भी वह समाज में लोगों की मदद के लिए तैयार रहती थीं। वह शुरू से ही समाज में महिलाओं की स्थिति को सुधारने के लिए सदैव प्रयासरत रहीं। प्रतिभा पाटिल ने 27 साल की उम्र में राजनीति में प्रवेश किया। प्रतिभा पाटिल ने महाराष्ट्र की जलगांव सीट से विधानसभा सदस्य का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इतना ही नहीं, प्रतिभा पाटिल ने कांग्रेस के टिकट पर मुक्ति नगर विधानसभा सीट से चार बार जीत हासिल की।

शुरू से अब तक सभी राष्ट्रपतियों की सूची –

  • डॉ॰ राजेंद्र प्रसाद – कार्यकाल (26 जनवरी 1950 से – 13 मई 1962 तक)
  • डॉ॰ सर्वपल्ली राधाकृष्णन – कार्यकाल (13 मई 1962 से – 13 मई 1967 तक)
  • ज़ाकिर हुसैन – कार्यकाल (13 मई 1967 से – 3 मई 1969 तक)
  • वराहगिरि वेंकट गिरि – कार्यकाल (24 अगस्त 1969 से – 24 अगस्त 1974 तक)
  • फ़ख़रुद्दीन अली अहमद – कार्यकाल (24 अगस्त 1974 से – 11 फ़रवरी 1977 तक)
  • नीलम संजीव रेड्डी – कार्यकाल (25 जुलाई 1977 से – 25 जुलाई 1982 तक)
  • ज्ञानी जैल सिंह – कार्यकाल (25 जुलाई 1982 से – 25 जुलाई 1987 तक)
  • रामास्वामी वेंकटरमण – कार्यकाल (25 जुलाई 1987 से – 25 जुलाई 1992 तक)
  • शंकरदयाल शर्मा – कार्यकाल (25 जुलाई 1992 से – 25 जुलाई 1997 तक)
  • के. आर. नारायणन – कार्यकाल (25 जुलाई 1997 से – 25 जुलाई 2002 तक)
  • ऐ. पी. जे. अब्दुल कलाम – कार्यकाल (25 जुलाई 2002 से – 25 जुलाई 2007 तक)
  • प्रतिभा पाटिल – कार्यकाल (25 जुलाई 2007 से – 25 जुलाई 2012 तक)
  • प्रणब मुखर्जी – कार्यकाल (25 जुलाई 2012 से – 24 जुलाई 2017 तक)
  • राम नाथ कोविन्द – कार्यकाल (25 जुलाई 2017 से – 24 जुलाई 2022 तक)
  • द्रौपदी मुर्मू – कार्यकाल (25 जुलाई 2022 से –जारी)

FAQs

- Advertisement -

भारत के प्रथम राष्ट्रपति महिला कौन सी है?
भारत के प्रथम राष्ट्रपति महिला प्रतिभा देवीसिंह पाटिल (Pratibha Devisingh Patil) है।

अब तक कितनी महिला राष्ट्रपति बन चुकी है?
अब तक दो महिला राष्ट्रपति बन चुकी है।

भारत के 15 राष्ट्रपति का नाम क्या है?
भारत के 15 राष्ट्रपति का नाम है – डॉ॰ राजेंद्र प्रसाद, डॉ॰ सर्वपल्ली राधाकृष्णन, ज़ाकिर हुसैन, वराहगिरि वेंकट गिरि, फ़ख़रुद्दीन अली अहमद, नीलम संजीव रेड्डी, ज्ञानी जैल सिंह, रामास्वामी वेंकटरमण, शंकरदयाल शर्मा, के. आर. नारायणन, ऐ. पी. जे. अब्दुल कलाम, प्रतिभा पाटिल, प्रणब मुखर्जी, राम नाथ कोविन्द और द्रौपदी मुर्मू।

भारत का दूसरा नागरिक कौन होता है?
भारत का दूसरा उपराष्ट्रपति होता है।

निष्कर्ष (Conclusion)

आज के इस लेख में हमने आपको भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति कौन थी (भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति कौन है) – Bharat Ki Pratham Mahila Rashtrapati Kaun Thi (Bharat Ki Pratham Mahila Rashtrapati Kaun Hai) के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख भारत की पहली महिला राष्ट्रपति कौन थी (भारत की पहली महिला राष्ट्रपति कौन है) – Bharat Ki Pahli Mahila Rashtrapati Kaun Thi (Bharat Ki Pahli Mahila Rashtrapati Kaun Hai) अच्छा लगा है तो इसे अपनों के साथ भी शेयर करे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay in Touch

spot_img

Related Articles

You cannot copy content of this page