https://www.fapjunk.com https://fapmeister.com

द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय हिंदी में (द्रौपदी मुर्मू के बारे में) – Biography of Draupadi Murmu In Hindi

Draupadi Murmu Biography In Hindi – द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय शुरू करने से पहले आपको बता दे की द्रौपदी मुर्मू भारत देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति है। प्रतिभा पाटिल के बाद देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू न केवल दूसरी महिला राष्ट्रपति है बल्कि पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति भी हैं। इसके साथ ही झारखंड राज्य की पहली महिला राज्यपाल भी है।

भले ही द्रौपदी मुर्मू आज देश के सर्वोच्च पद पर हैं, लेकिन इस पद तक पहुंचने का उनका सफर आसान नहीं था। पारिवारिक कठिनाइयों का सामना करते हुए संघर्षों से भरी जिंदगी गुजारने के बाद द्रौपदी मुर्मू के नाम के साथ यह गौरव जुड़ा है।

- Advertisement -

आज के इस लेख में हम आपको भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय और उनके संघर्ष और सफलता की कहानी के बारे में जानकारी देने वाले है, तो आइये जानते है द्रौपदी मुर्मू के बारे में –

द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय संक्षिप्त में (Draupadi Murmu Ka Jeevan Parichay Hindi Mein)

  • नाम – द्रौपदी मुर्मू
  • जन्म दिनांक – 20 जून 1958
  • जन्म स्थान – ओडिशा (मयूरभंज जिला)
  • पिता का नाम – बिरंची नारायण टुडू
  • पति का नाम – श्याम चरण मुर्मू
  • संतान – दो बेटे और एक बेटी
  • धर्म – अनुसूचित जनजाति
  • जाति – हिंदू धर्म

द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय हिंदी में (Draupadi Murmu Ka Jivan Parichay Hindi Mein)

द्रौपदी मुर्मू ओडिशा की आदिवासी महिला नेता हैं और झारखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं। द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 को ओडिशा के मयूरभंज जिले के बैदापोसी गांव में एक आदिवासी परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम बिरंची नारायण टुडू (Biranchi Narayan Tudu) था, जो अपनी परंपरा के अनुसार गाँव व समाज के मुखिया थे।

- Advertisement -

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने संदेश में कहा कि एक आदिवासी महिला का राष्ट्रपति पद पर पहुंचना भारतीय लोकतंत्र की ताकत का प्रमाण है. उन्होंने कहा कि मुर्मू का चुना जाना इस बात का प्रमाण है कि जन्म नहीं, बल्कि व्यक्ति का पुरुषार्थ ही उसका भाग्य तय करता है, वहीं, ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र प्रमुख के पद पर पहुंचना उनके उच्च व्यक्तित्व का परिणाम है।

द्रौपदी मुर्मू की शिक्षा –

द्रौपदी मुर्मू जी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अपने जनपद जिले से पूरी करने के बाद, रमादेवी महिला महाविद्यालय, भुवनेश्वर से स्नातक की डिग्री प्राप्त की। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने एक शिक्षक के रूप में अपना करियर शुरू किया और कुछ समय तक इस क्षेत्र में काम किया।

द्रौपदी मुर्मू का जीवन संघर्ष –

द्रौपदी मुर्मू का विवाह श्याम चरण मुर्मू से हुआ था, जिनसे उनके दो बेटे और एक बेटी है। बाद में उनके दोनों पुत्रों का निधन हो गया और पति भी पंचतत्व में विलीन हो गये। बच्चों और पति का छूटना द्रौपदी मुर्मू के लिए एक कठिन दौर था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और समाज के लिए कुछ करने के लिए राजनीति में प्रवेश किया।

द्रौपदी मुर्मू का राजनीतिक करियर –

उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत बीजेपी के साथ ओडिशा से की थी. भाजपा में शामिल होने के बाद उन्होंने 1997 में रायरंगपुर नगर पंचायत पार्षद चुनाव में भाग लिया और जीत हासिल की।

भारतीय जनता पार्टी ने मुर्मू को पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा का उपाध्यक्ष बनाया। इसके बाद 2000 से 2002 तक ओडिशा में बीजेपी और बीजू जनता दल की गठबंधन सरकार में वह स्वतंत्र प्रभार के साथ वाणिज्य और परिवहन मंत्री रहीं।

2002 से 2004 तक मत्स्य पालन और पशु संसाधन विकास राज्य मंत्री के रूप में काम किया। उन्होंने ओडिशा की रायगंज विधानसभा सीट से विधायक चुनाव भी जीता। बाद में 2015 से 2021 तक झारखंड की राज्यपाल भी नियुक्त की गई, और इस तरह राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू राज्य की पहली महिला राज्यपाल भी बनीं।

द्रौपदी मुर्मू के पति और संतान –

द्रौपदी मुर्मू का विवाह श्याम चरण मुर्मू से हुआ था, जिनसे उन्हें कुल 3 बच्चे हुए, दो बेटे और एक बेटी। हालांकि उनकी निजी जिंदगी ज्यादा खुशहाल नहीं रही, क्योंकि उनके पति और दोनों बेटे अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनकी इकलौती बेटी जीवित है जिसका नाम इतिश्री है, जिसकी शादी द्रौपदी मुर्मू ने गणेश हेम्ब्रम से की है।

द्रोपदी मुर्मू को प्राप्त पुरस्कार –

ओडिशा विधानसभा द्वारा – नीलकंठ पुरस्कार, 2007 में

FAQs

द्रौपदी मुर्मू कौन है जीवन परिचय?
द्रौपदी मुर्मू भारत देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति है। यह एक आदिवासी महिला नेता हैं, जिनका जन्म 20 जून 1958 को ओडिशा के मयूरभंज जिले में एक आदिवासी परिवार में हुआ था।

भारत की प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति कौन है?
भारत की प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू है।

भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति कौन है?
भारत की द्वितीय महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू है।

झारखंड राज्य की प्रथम महिला राज्यपाल कौन है?
झारखंड राज्य की प्रथम महिला राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू थी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्म कब-कहाँ हुआ था?
1958, 20 जून को ओडिशा (मयूरभंज जिला) में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्म हुआ था।

द्रौपदी मुर्मू भारत के राष्ट्रपति कब बनी?
25 जुलाई 2022 को द्रौपदी मुर्मू भारत देश की राष्ट्रपति बनी।

द्रौपदी मुर्मू के कितने बच्चे हैं?
द्रौपदी मुर्मू के दो बेटे और एक बेटी है, जिनमे से उनके बेटे इस दुनिया को अलविदा कह चुके है। वही उनकी बेटी का विवाह हो चूका है।

द्रौपदी मुर्मू का संबंध कौन से राज्य से है?
द्रौपदी मुर्मू का संबंध झारखण्ड राज्य से है।

निष्कर्ष (Conclusion)

आज के इस लेख में हमने आपको द्रौपदी मुर्मू के जीवन परिचय (Biography of Draupadi Murmu In Hindi) से अवगत कराया है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख लगा होगा। अगर आपको यह लेख द्रौपदी मुर्मू की जीवनी (Draupadi Murmu Ki Jivani) अच्छा लगा है, तो इसे अपनों के साथ भी शेयर करे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay in Touch

spot_img

Related Articles

You cannot copy content of this page