Budh Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुद्धि के कारक बुध लगभग 30 दिनों के बाद एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। जिसका व्यापार, शेयर बाजार, अर्थव्यवस्था और कई क्षेत्रों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि ग्रहों के राजकुमार बुध अक्टूबर में तुला राशि में प्रवेश करने वाले हैं, जिससे इन राशियों को धन लाभ और व्यापार में उन्नति के योग बन रहे हैं। साथ ही शेयर बाजार, सट्टेबाज़ी और लॉटरी में भी लाभ हो सकता है। संतान से संबंधित समाचार मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये राशियाँ…
कर्क राशि
बुध का राशि परिवर्तन आप लोगों के लिए शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि बुध आपकी राशि के चतुर्थ भाव में गोचर करेंगे। इसलिए इस समय आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। साथ ही, इस दौरान आप कोई वाहन या संपत्ति भी खरीद सकते हैं। साथ ही, जो लोग रियल एस्टेट, प्रॉपर्टी, ज़मीन से जुड़ा व्यवसाय करते हैं, उनके लिए भी यह समय फ़ायदेमंद साबित हो सकता है। आपकी बातचीत करने की कला और बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी। नई योजनाओं को शुरू करने, लेखन या प्रेजेंटेशन देने और सोशल नेटवर्किंग के लिए यह समय बहुत अच्छा है।
कुंभ राशि
बुध का राशि परिवर्तन आप लोगों के लिए अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि यह राशि परिवर्तन आपकी राशि से भाग्य भाव में गोचर करेगा। इसलिए इस दौरान आपका भाग्य उदय हो सकता है। साथ ही, आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। साथ ही, आपको अपने करियर में ऐसे अवसर मिल सकते हैं जो आपको आगे बढ़ाने का काम करेंगे और जिनका आप लंबे समय से इंतज़ार कर रहे थे। साथ ही, आप किसी छोटी या लंबी यात्रा पर भी जा सकते हैं। कार्यस्थल पर आपकी रचनात्मकता और नेतृत्व कौशल की सराहना होगी, नई ज़िम्मेदारियाँ या पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं, आपकी बनाई हुई योजनाएँ सफल होंगी।
कन्या राशि
बुध का राशि परिवर्तन आप लोगों के लिए शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि बुध आपकी राशि का स्वामी है। साथ ही, बुध आपकी राशि से धन भाव में गोचर करने वाला है। इसलिए, इस समय आपको समय-समय पर अचानक धन लाभ हो सकता है। साथ ही, यह समय आपके लिए सामाजिक और आर्थिक सफलता लेकर आ सकता है। मित्रों और समूहों के साथ सहयोग से बड़ा लाभ होगा। नेटवर्किंग करें, सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लें और अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करें। साथ ही, इस समय आपकी वाणी का प्रभाव बढ़ेगा। जिससे लोग प्रभावित होंगे। इस समय व्यापारियों को उनका रुका हुआ पैसा मिल सकता है। जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।