Budh Gochar 2025: शुरू होगा 22 अगस्त से इन राशियों का सुनहरा वक्त , खुशियों से भर जाएगी लाइफ

Budh Gochar 2025: वैदिक पंचांग के अनुसार, पिठोरी अमावस्या शुक्रवार, 22 अगस्त को है। इस पावन अवसर पर भगवान महादेव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। साथ ही, 64 योगिनियों के लिए व्रत भी रखा जाता है। इस व्रत के पुण्य से साधक के सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है। इसके अलावा, मनोवांछित कामना भी पूरी होती है।

22 अगस्त को ग्रहों के राजकुमार बुध देव अपनी चाल बदलेंगे, इनके परिवर्तन से कई राशियों को लाभ मिलेगा। इन राशियों का सुनहरा समय शुरू होगा। बुध देव की कृपा से जीवन खुशियों से भर जाएगा। सभी बिगड़े हुए काम बनने लगेंगे। आइए जानते हैं इसके बारे में सब कुछ-

कर्क

कर्क राशि के जातकों के लिए समय अनुकूल है। वर्तमान में बुध देव कर्क राशि के लग्न में हैं। बुध देव की कृपा से आपके व्यवहार में परिवर्तन आएगा। यह परिवर्तन आपके लिए लाभकारी रहेगा। आपके व्यवहार की सराहना होगी। आप अपनी बुद्धि से कठिन कार्यों को करने में सफल होंगे।

जीवन जीने के लिए आप कई बातें आत्मसात करेंगे। आप एक कुशल वक्ता बन सकते हैं। व्यापार में आपको सफलता मिलेगी। धर्म के विरुद्ध कार्य न करें। बुध देव को प्रसन्न करने के लिए भगवान गणेश की पूजा करें। साथ ही सोमवार और बुधवार को हरी वस्तुओं का दान करें।

धनु

धनु राशि के जातकों पर बुध देव की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से आपको कार्यभार का बड़ा भार मिल सकता है। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को लाभ मिल सकता है। आप अपनी विनम्रता से लोगों का दिल जीतने में सफल होंगे। आप अपनी प्रतिभा से धन कमाने में सफल होंगे। आपकी स्मरण शक्ति तीव्र होगी। आपकी कीर्ति और यश में वृद्धि होगी।

बुध देव की कृपा से आपको न्याय करने का अधिकार प्राप्त होगा। आपकी आयु दीर्घायु होगी। पढ़ाई कर रहे बच्चों को नौकरी मिल सकती है। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। बुध देव की कृपा पाने के लिए बुधवार के दिन हरी सब्जियों का दान करें। इसके साथ ही कार्यस्थल पर भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित करें।

Leave a Comment