Budh Gochar 2025 – बुद्धि के दाता बुध शनि के घर में करेंगे प्रवेश, इन राशियों के लोग जी सकते हैं आलीशान जीवन, हर काम में मिलेगी सफलता

Budh Gochar 2025 – ग्रहों के राजकुमार बुध एक निश्चित अवधि के बाद राशि के अलावा नक्षत्र भी बदलते हैं, जिसका प्रभाव 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी रूप में अवश्य देखने को मिलता है। बुध को शिक्षा, व्यापार, बुद्धि, बौद्धिक क्षमता, तर्क-वितर्क का कारक माना जाता है। ऐसे में इसके स्थान परिवर्तन का प्रभाव अवश्य देखने को मिलने वाला है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, 29 जुलाई को शाम 04:17 बजे बुध शनि के नक्षत्र पुष्य में प्रवेश करेंगे और 22 अगस्त तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। बुध के शनि के नक्षत्र में जाने से इन तीन राशियों को हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ-साथ धन लाभ भी मिल सकता है। आइए जानते हैं बुध के पुष्य नक्षत्र में जाने से किन राशियों को लाभ मिल सकता है…

आकाश के 27 नक्षत्रों में पुष्य नक्षत्र को सबसे खास माना जाता है। इसे नक्षत्रों का राजा माना जाता है जिसके स्वामी शनि हैं, जो कर्मफलदाता हैं। इस नक्षत्र में किसी ग्रह का आगमन सुख, समृद्धि, धन, आनंद आदि लाता है।

मेष राशि
इस राशि के जातकों के लिए बुध का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश कई क्षेत्रों में लाभ दिला सकता है। बुध इस राशि के चतुर्थ भाव में रहने वाला है। ऐसे में इस राशि के जातकों के आत्मविश्वास में तेज़ी से वृद्धि हो सकती है। माता के स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार आ सकता है। साथ ही माता के साथ आपके संबंध मधुर हो सकते हैं। साथ ही परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। प्रॉपर्टी के मामलों में भी आपको लाभ मिल सकता है। घर-परिवार में खुशियाँ बनी रहेंगी। नए दोस्त बनने की प्रबल संभावना है।

मिथुन राशि
बुध पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करके इस राशि के द्वितीय भाव में रहने वाला है। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में अनुकूल प्रभाव देखने को मिलेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में आपको खूब लाभ मिल सकता है। अपनी वाणी के बल पर आप कई क्षेत्रों में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है। आप परिवार के साथ अच्छा समय बिताएँगे। समाज में मान-सम्मान में तेज़ी से वृद्धि हो सकती है। जीवन में खुशियाँ दस्तक दे सकती हैं।

कन्या राशि
दशम भाव में रहने वाला है। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में अब आपको अपनी मेहनत और लगन का फल मिल सकता है। आपको पद और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही जीवन में खुशियाँ दस्तक दे सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आपका रुतबा बढ़ेगा। साथ ही भाई-बहनों के साथ अच्छे संबंध बन सकते हैं। व्यापार के क्षेत्र में भी आपको लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। संपत्ति के मामलों में आपको सफलता मिल सकती है। समाज में आपको पद और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। संतान पक्ष से आ रही परेशानियाँ समाप्त हो सकती हैं। आपकी संतान की उन्नति हो सकती है।

Leave a Comment