Budh Gochar 2025 – वैदिक ज्योतिष के अनुसार बुध ग्रह करीब 30 दिनों के बाद एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करता है। जिसका व्यापार, शेयर बाजार, अर्थव्यवस्था और कई क्षेत्रों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि ग्रहों के राजकुमार बुध 6 जून को अपनी स्वराशि मिथुन में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिससे इन राशियों को धन लाभ और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं। साथ ही शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में भी लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये राशियां…
मीन राशि
बुध का गोचर आप लोगों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से सुख और संपत्ति के भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। इसके साथ ही पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। साथ ही आप वाहन या संपत्ति खरीदने का मन बना सकते हैं। इस समय आप अपने करियर से जुड़ी नई योजनाओं को क्रियान्वित करेंगे और कोई नया प्रोजेक्ट या साझेदारी शुरू हो सकती है, जो भविष्य में फलदायी साबित होगी।
सिंह राशि
यह आप लोगों के लिए शुभ साबित हो सकता है, गोचर कुंडली से आय और लाभ स्थान में गोचर करने जा रहा है। नए लेन-देन से लाभ होगा। वहीं बुध आपकी राशि से धन स्थान का स्वामी भी है। इसलिए इस दौरान आपको अटका हुआ धन मिल सकता है। साथ ही आय के नए स्रोत बनेंगे। आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। साथ ही व्यावसायिक जीवन में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। रिश्तों में मजबूती आएगी, शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में भी आपको लाभ मिल सकता है।
कन्या राशि
आप लोगों के लिए गोचर अनुकूल साबित हो सकता है, क्योंकि वे राशि से कर्म भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको कार्य और व्यापार में विशेष उन्नति मिल सकती है। साथ ही बेरोजगार लोगों को नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। वहीं अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आपके काम की सराहना होगी और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों के लिए यह समय लाभकारी है, आपको नए ग्राहक मिलेंगे और आय के अतिरिक्त स्रोत खुलेंगे। वहीं पिता के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे।