Chandra Gochar 2025: बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित है। इस पावन अवसर पर भगवान गणेश की भक्तिभाव से पूजा की जाती है। भगवान गणेश की पूजा करने से साधक को जीवन में सभी प्रकार के सुख प्राप्त होते हैं। साथ ही आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहती है।
ज्योतिषियों के अनुसार, बुधवार, 27 अगस्त को मन के कारक चंद्र देव ने राशि परिवर्तन कर लिया है। चंद्र देव के राशि परिवर्तन से कई राशियों के जातकों को जीवन में विशेष लाभ प्राप्त होगा। साथ ही मानसिक तनाव से भी मुक्ति मिलेगी। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में-
कन्या
चंद्र देव के राशि परिवर्तन से कन्या राशि के जातकों को विशेष लाभ प्राप्त होगा। सभी प्रकार के शुभ कार्यों में सफलता मिलेगी। माता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। तनाव की समस्या से मुक्ति मिलेगी। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। जमीन खरीद सकते हैं।
व्यापार में वृद्धि होगी। खासकर, आभूषणों से जुड़े कारोबारियों को ज़्यादा लाभ होगा। आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। लोगों के बीच आपकी लोकप्रियता भी बढ़ेगी। मन प्रसन्न रहेगा। माता-पिता की सेवा करें और आपको मनचाहा वरदान मिलेगा। भगवान गणेश की पूजा करते समय कच्चे दूध में दूर्वा मिलाकर अभिषेक करे, व हरे रंग की वस्तुओं का दान करें।
धनु
तुला राशि में गोचर के दौरान धनु राशि के जातकों पर चंद्र देव की कृपा रहेगी। करियर और व्यापार में आपको कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है। रुका हुआ व्यापार चल पड़ेगा। त्योहारों के मौसम में व्यापार से दोगुना लाभ होगा। यात्रा के भी योग बन रहे हैं। यात्रा व्यापार से संबंधित भी हो सकती है।
निवेश के लिए समय बहुत अच्छा है। हालाँकि, पितृ पक्ष के दौरान निवेश करने से बचें। साथ ही, नया काम शुरू न करें। किसी को पैसा उधार न दें। सही चीज़ों में निवेश करना फायदेमंद हो सकता है। आपको कर्ज की समस्या से मुक्ति मिल सकती है। भगवान शिव की पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होगी। सोमवार और शुक्रवार को सफेद वस्तुओं का दान करें।