Chandra Gochar 2025: चंद्र ने वृषभ राशि से मिथुन राशि में किया गोचर, इन 3 राशियों को सफल होने से कोई नहीं रोक पाएगा

Chandra Gochar 2025: चंद्र ग्रह नवग्रहों का एक महत्वपूर्ण अंग है। यह एक शुभ ग्रह है, जिसकी चाल बाकी 8 ग्रहों की तुलना में सबसे अधिक बार बदलती है। जब भी चंद्र ग्रह की स्थिति में परिवर्तन होता है, तो इसका सीधा असर राशियों के स्वभाव, मानसिक स्थिति, माता से संबंध और विचारों पर पड़ता है, क्योंकि चंद्र देव इन भावनाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं। द्रिक पंचांग के अनुसार, चंद्र देव 24 जून 2025 को रात 11:45 बजे मिथुन राशि में गोचर कर चुके हैं। इससे पहले वे वृषभ राशि में मौजूद थे।

चंद्र देव अब 27 जून 2025 को सुबह 01:39 बजे तक मिथुन राशि में रहेंगे। मिथुन राशि राशि में तीसरा स्थान रखती है, जिसके स्वामी बुध देव हैं। आइए जानते हैं 24 जून 2025 को चंद्र गोचर का किन तीन राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा।

वृषभ

चंद्र देव वृषभ राशि से मिथुन राशि में गोचर कर चुके हैं, जिसका वृषभ राशि के जातकों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। जीवन में आगे बढ़ने के लिए नए द्वार खुलेंगे। जो लोग लंबे समय से एक ही जगह पर काम कर रहे हैं, उनका तबादला हो सकता है। पिछले साल किए गए निवेश अब लाभ देने लगेंगे, जिससे आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा। वहीं जिन लोगों का खुद का व्यवसाय है, उनकी कुंडली में प्रॉपर्टी के योग बन रहे हैं।

मिथुन

चंद्र देव इस समय मिथुन राशि में हैं, जो उनके लिए शुभ है। दुकानदारों के मुनाफे में बढ़ोतरी होगी, जिसके बाद वे उधार का पैसा आसानी से चुका पाएंगे। कारोबारियों के रुके हुए सौदे पूरे होंगे, जिससे उनका काम एक बार फिर पटरी पर आ जाएगा। विवाहित लोगों की वाणी में मधुरता आएगी, जिसका असर उनके जीवनसाथी के साथ संबंधों पर भी पड़ेगा। बुजुर्ग लोगों का सामाजिक दायरा बढ़ेगा। वे परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताएंगे, जिससे रिश्ते मजबूत होंगे।

तुला राशि
चंद्र देव की कृपा से विवाहित लोगों के जीवन में खुशियाँ बढ़ेंगी। जो लोग सिंगल हैं वे किसी खास से मिलने जा सकते हैं। उम्मीद है कि भविष्य में आप दोनों के बीच दोस्ती और भी गहरी होगी। नौकरीपेशा लोगों की कुंडली में नई नौकरी मिलने की संभावना है। इस समय अवसर को अपने हाथ से जाने न दें। जिन लोगों की अपनी दुकान या व्यवसाय है वे जल्द ही मनचाही जगह पर मकान खरीद सकते हैं। इसके अलावा वाहन खरीदने की भी संभावना है।

Leave a Comment