Chandra Gochar 2025 – वैदिक ज्योतिष में चंद्रमा को शुभ ग्रहों में से एक माना जाता है। माता, मन और मनोबल के कारक ग्रह 6 जून को तुला राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिसके स्वामी दैत्यों के गुरु शुक्र हैं। चंद्र देव के इस कदम का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, जो कई लोगों के लिए बेहद खास रहने वाला है। उन्हें हर क्षेत्र में सफलता मिलने वाली है।
कुंडली में चंद्रमा (चंद्र गोचर) की मजबूत स्थिति से व्यक्ति रचनात्मक कार्यों के लिए प्रेरित होता है। सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। सफलता मिलने के योग बनते हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। मानसिक स्थिरता का वरदान मिलता है। घर का वास्तु दोष भी खत्म होता है। आइए जानते हैं जून में शुक्र के घर में चंद्रमा के प्रवेश से किन राशियों को किस्मत का साथ मिलने वाला है
मेष राशि
समय किसी वरदान से कम नहीं रहेगा, विवाह की बात पक्की हो सकती है। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति भी मिल सकती है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। आत्मविश्वास, ऊर्जा और साहस में भी बढ़ोतरी होगी। संपत्ति से जुड़े विवाद खत्म होंगे। नया वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए भी यह समय अनुकूल रहने वाला है। विद्यार्थियों को इस दौरान काफी लाभ होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं। निवेश के लिए यह समय शुभ रहेगा। प्रेमियों को भी इस दौरान लाभ होगा। सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए चंद्रमा की यह चाल सफलता के द्वार खोलने वाली है। भाग्य आपका साथ देगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिलेगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। विद्यार्थियों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। बिगड़े हुए काम बनेंगे। आप नया मकान या वाहन खरीद सकते हैं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए चंद्रमा का राशि परिवर्तन शुभ रहेगा। भाग्य उदय होने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको लाभ होगा। उन्नति के योग हैं। व्यापारी वर्ग के लिए भी यह समय शुभ रहेगा। आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। परिवार में कोई शुभ और मांगलिक कार्यक्रम आयोजित हो सकता है। घर पर मेहमानों का आगमन होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। आय में भी वृद्धि होगी।