कॉलेज का फुल फॉर्म क्या है? | What Is The Full Form Of College

College Ka Full Form | College Full Form | Full Form Of College: क्या आपने कभी सोचा है कि कॉलेज का फुल फॉर्म क्या होता है। आपको बता दे की कॉलेज का कोई फुल फॉर्म उपलब्ध नहीं है क्योंकि कॉलेज अपने आप में एक पूर्ण शब्द है लेकिन आज हम सामान्य जानकारी के लिए कॉलेज का पूर्ण रूप बताने जा रहे हैं।

कॉलेज का फुल फॉर्म क्या है?

कॉलेज का फुल फॉर्म है “कैंडिडेट ऑब्जर्व एंड लर्न लेक्चर टू एक्जीक्यूट जेनुइन एजुकेशन” (“Candidate Observe & Learn Lecture To Execute Genuine Education)।

कॉलेज का फुल फॉर्म हिंदी में “उम्मीदवार वास्तविक शिक्षा को निष्पादित करने के लिए व्याख्यान देखना और सीखना” होता है।

कॉलेज का दूसरा फुल फॉर्म कम ऑन लेट्स लव हर गर्ल इक्वली (Come On Lets Love Each Girl Equally) है।

कॉलेज को हिंदी में क्या कहते है?

कॉलेज को हिंदी में महाविद्यालय कहते है।

कॉलेज क्या है?

वह स्थान जहाँ विद्यार्थियों को छोटी कक्षाओं की अपेक्षा उच्च कक्षाओं की शिक्षा दी जाती हैं, महाविद्यालय कहलाता है। जिसे अंग्रेजी में कॉलेज कहते हैं।

कॉलेज के प्रकार

  • सरकारी कॉलेज
  • अनुदानित महाविद्यालय
  • प्राइवेट कॉलेज

सरकारी महाविद्यालय – सरकारी कॉलेज ऐसे कॉलेज हैं जो सरकार द्वारा स्थापित किए गए हैं, भवन, भूमि, शिक्षक, शिक्षण सामग्री, सब कुछ सरकार द्वारा प्रदान किया जाता है। और वे किसी भी प्रकार की प्राइवेट गतिविधि नहीं कर सकते, ऐसे कॉलेज में फीस सबसे कम होती है, अगर आपको ऐसे कॉलेज में प्रवेश मिलता है, तो आप बहुत कम पैसे खर्च करके कोई भी कोर्स कर सकते हैं।

अनुदानित महाविद्यालय – एडिड कॉलेज को अनुदानित महाविद्यालय कहा जाता है, ये वे महाविद्यालय हैं जो पहले निजी महाविद्यालय हुआ करते थे, बाद में इन महाविद्यालयों को सरकार द्वारा अधिग्रहित कर लिया गया है। और जो शिक्षक इन कॉलेजों में हैं, उन्हें वेतन सरकार द्वारा दिया जाता है। साथ ही इन कॉलेजों को चलाने के लिए सरकार की ओर से और भी कई सुविधाएं दी जाती हैं। इसलिए, जो छात्र इस कॉलेज में हैं, उनसे अधिक पैसे नहीं लेती हैं। इन कॉलेजों में फीस बहुत कम है। जिस तरह से सरकारी कॉलेजों में फीस का भुगतान किया जाता है, उसी तरह अनुदानित महाविद्यालय में फीस होती है।

प्राइवेट कॉलेज – इसे स्ववित्तपोषित महाविद्यालय कहते हैं, उन्हें सब कुछ स्वयं करना होता है, अर्थात् भवन, शिक्षक, शिक्षण सामग्री और अन्य सभी सामग्री उनकी अपनी होती है। जब कोई छात्र यहां प्रवेश लेता है, तो उन्हें बहुत अधिक शुल्क का भुगतान करना पड़ता है। क्योंकि इन कॉलेजों को सरकार की ओर से कोई योगदान नहीं मिलता है।

किस कॉलेज में एडमिशन लेना चाहिए?

कई निजी और सरकारी कॉलेज हैं जहां शिक्षा का स्तर अच्छा नहीं है। तो सबसे पहले आपको यह पता लगाना चाहिए कि आप जिस कॉलेज में प्रवेश लेने जा रहे हैं, वहां की शिक्षा का स्तर क्या है, वहां की शिक्षा कैसी है? यदि वहां शिक्षा का स्तर अच्छा है तो आप वहां प्रवेश ले सकते हैं। इसके साथ ही आपको यह भी ध्यान रखना होगा कि आपकी आर्थिक स्थिति कैसी है।

भारत के 10 सर्वश्रेष्ठ कॉलेज

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा एनआईआरएफ (इंडियन इंस्टीट्यूट रैंकिंग फ्रेमवर्क) 2022 रेटिंग जारी की गई है। इस साल कुल 11 कैटेगरी के लिए लिस्ट जारी की गई है। जानकारी के लिए बता दें की इस बार शोध संस्थानों की सूची भी शुरू कर दी गई है। इस बार इस नई सूची के माध्यम से आप शोध संस्थानों के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। जैसा कि आप जानते ही होंगे कि वर्ष 2016 में केवल 4 प्रकार की सूचियाँ थीं जो वर्ष 2021-2022 में बढ़कर 11 हो गई हैं। आइए अब जानते हैं भारत के टॉप 10 कॉलेजों के बारे में। आखिर किन कॉलेजों ने इस बार टॉप पोजिशन हासिल की है। इस साल इस रैंकिंग के छठे संस्करण में कुल 6000 कॉलेजों और विश्वविद्यालयों ने भाग लिया। कौन से कॉलेज हैं जो इस सूची में भारत के 10 सर्वश्रेष्ठ कॉलेजों के रूप में अपनी जगह बनाने में सफल रहे हैं।

एनआईआरएफ रेटिंग के आधार पर 10 सर्वश्रेष्ठ कॉलेज

यहां हम साल 2022 में देश के सबसे ज्यादा रेटिंग वाले कॉलेज के नाम और उनके बारे में जानकारी दे रहे हैं। इन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी सुविधा के अनुसार अपने कॉलेज का चुनाव कर सकते हैं।

  • मिरांडा हाउस (दिल्ली विश्वविद्यालय)
  • लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वीमेन
  • लोयोला कॉलेज
  • सेंट जेवियर्स कॉलेज कोलकाता
  • रामकृष्ण मिशन विद्यामंदिर
  • पीएसजीआर कृष्णम्मल कॉलेज फॉर विमेन
  • प्रेसीडेंसी कॉलेज तमिलनाडु
  • सेंट स्टीफेन कॉलेज
  • हिंदू कॉलेज
  • श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स

1. मिरांडा हाउस (दिल्ली विश्वविद्यालय)

इस कॉलेज को टॉप कॉलेज कैटेगरी में पहला स्थान मिला है। मिरांडा हाउस दिल्ली विश्वविद्यालय के तहत सबसे लोकप्रिय महिला कॉलेजों में से एक है। जो दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस में स्थित है। यह 1948 में स्थापित किया गया था। यह कॉलेज NAAC ग्रेड A + 3.61 के CGPA के साथ मान्यता प्राप्त है। यह पांचवीं बार है जब इस कॉलेज को कॉलेज श्रेणी में पहली रैंक या सर्वोच्च रैंक मिली है।

2. लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वीमेन

इस बार लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर विमेन ने एनआईआरएफ रेटिंग में दूसरा स्थान हासिल किया है। महिलाओं के लिए एलएसआर कॉलेज के रूप में भी जाना जाता है। यह कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध एक महिला कॉलेज भी है जिसे 1956 में स्थापित किया गया था। इसकी स्थापना स्वर्गीय सर लाला श्री राम ने अपनी पत्नी की याद में की थी। यह कॉलेज परिसर दक्षिण दिल्ली के लाजपत नगर में स्थित है। कुल 25 पाठ्यक्रम हैं जिनमें यूजी, पीजी और विशेषज्ञता पाठ्यक्रम शामिल हैं।

3. लोयोला कॉलेज

इस बार रैंकिंग में लोयोला कॉलेज को तीसरा स्थान मिला है। इस साल इस कॉलेज ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए पिछले साल की तुलना में छठे स्थान से तीसरा स्थान हासिल किया है। इस कॉलेज की स्थापना 1925 में “सोसाइटी ऑफ जीसस” द्वारा की गई थी। चेन्नई में स्थित यह कॉलेज मद्रास विश्वविद्यालय से संबद्ध एक स्वायत्त संस्थान है। यह भारत के प्रमुख कॉलेजों में से एक है जिसे यूजीसी द्वारा उत्कृष्टता कॉलेज के रूप में सम्मानित किया गया है। यह स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम प्रदान करता है। और वाणिज्य, विज्ञान और उदार कला में डिग्री प्रदान करता है। लोयोला कॉलेज मानविकी, विज्ञान और वाणिज्य की विभिन्न शाखाओं में 25 स्नातक, 19 स्नातकोत्तर, 11 एम.फिल और 14 डॉक्टरेट कार्यक्रम प्रदान करता है।

4. सेंट जेवियर्स कॉलेज कोलकाता

इस वर्ष 2022 में सेंट जेवियर्स कॉलेज को भारत के 10 सर्वश्रेष्ठ कॉलेजों में चौथा स्थान मिला है। जिसे 1860 में जेसुइट्स सेंट द्वारा स्थापित किया गया था। यह कोलकाता, पश्चिम बंगाल में स्थित है। यह देश का पहला स्वायत्त शिक्षण संस्थान है। इस कॉलेज में 53 पाठ्यक्रम हैं जिनमें कला, विज्ञान और वाणिज्य स्ट्रीम के विभिन्न विषय हैं। व्यावसायिक, विशेषज्ञता पाठ्यक्रम आदि भी हैं।

5. रामकृष्ण मिशन विद्यामंदिर

कोलकाता विश्वविद्यालय से संबद्ध यह कॉलेज एनआईआरएफ रेटिंग में 5वें स्थान पर आ गया है। यह कॉलेज लड़कों के लिए आवासीय डिग्री कॉलेज है। इस कॉलेज में स्नातक, स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम और अनुसंधान पीएचडी भी संचालित किए जाते हैं।

6. पीएसजीआर कृष्णम्मल कॉलेज फॉर विमेन

पीएसजीआर कृष्णम्मल कॉलेज फॉर विमेन एक महिला कॉलेज है जिसे छठे स्थान पर रखा गया है। इस कॉलेज की स्थापना 1963 में हुई थी। यह एक निजी कॉलेज है। कुल 25 पाठ्यक्रम और 5 स्ट्रीम हैं। यह कॉलेज कोयंबटूर में स्थित है। मिरांडा हाउस और लेडी श्रीराम कॉलेज के बाद यह लोकप्रिय महिला कॉलेज है।

7. प्रेसीडेंसी कॉलेज तमिलनाडु

इस कॉलेज की स्थापना 1840 में हुई थी जिसे अंग्रेजों ने किया था। यह कॉलेज तमिलनाडु में स्थित है। इस कॉलेज में कला, विज्ञान, वाणिज्य और शारीरिक शिक्षा जैसे विषयों पर शिक्षा प्रदान की जाती है। इस बार कॉलेज ने एनआईआरएफ रेटिंग में सातवां स्थान हासिल किया है।

8. सेंट स्टीफेन कॉलेज

इस साल 2022 में सेंट स्टीफंस कॉलेज ने इस सूची में 8वां स्थान हासिल किया है। यह दिल्ली के सबसे पुराने कॉलेजों में से एक है। जिसे कैंब्रिज मिशन ने 1881 में स्थापित किया था। यह दिल्ली के नॉर्थ कैंपस में स्थित है। इस कॉलेज में स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम कला, मैथ्स व साइंस जैसे विषयों से उपलब्ध कराये गए हैं।

9. हिंदू कॉलेज

भारत के 10 सर्वश्रेष्ठ कॉलेजों की सूची में इस बार एनआईआरएफ रेटिंग में हिंदू कॉलेज को 9वां स्थान मिला है। यह कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय से भी संबद्ध है और दिल्ली कॉलेज के नॉर्थ कैंपस में स्थित है। यह कॉलेज 1899 में स्थापित किया गया था। यह कॉलेज 15 से अधिक विभागों में विभाजित है। जिसमें कई विषय जैसे हिंदी, अंग्रेजी, वाणिज्य, इतिहास और संस्कृत आदि पाठ्यक्रम पढ़ाए जाते हैं।

10. श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स

यह कॉलेज इस बार एनआईआरएफ रेटिंग में 10वें स्थान पर आया है। आपको बता दें कि यह कॉलेज भी दिल्ली यूनिवर्सिटी से सम्बद्ध है। इसे SRCC के रूप में भी जाना जाता है जिसे 1920 में स्थापित किया गया था। श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स को NAAC द्वारा A + ग्रेड के साथ मान्यता प्राप्त है। आपको बता दें कि कॉमर्स विषय के कॉलेजों में यह कॉलेज पहले स्थान पर है।

भारत के कुछ टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज

  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी (IIT), दिल्ली
  • IIT, खड़गपुर
  • IIT, बॉम्बे
  • IIT, कानपुर
  • IIT, रुड़की
  • IIT, गुवाहाटी
  • देल्ही टेक्नॉलजिकल यूनिवर्सिटी, दिल्ली
  • IIT (इंडियन स्कूल ऑफ माइन्स), धनबाद
  • IIT, इंदौर
  • IIT, भुवनेश्वर

प्रश्नोत्तरी

कॉलेज को हिंदी में क्या कहते है?
कॉलेज को हिंदी में महाविद्यालय कहते है।

भारत का नंबर वन कॉलेज कौन सा है?
मिरांडा हाउस (दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध) को वर्ष 2022 में एनआईआरएफ रेटिंग की सूची में भारत का नंबर एक कॉलेज घोषित किया गया है।

भारत के टॉप 10 कॉलेज में सबसे अच्छा महिला कॉलेज कौन सा है?
दिल्ली के मिरांडा हाउस को भारत का सर्वश्रेष्ठ महिला कॉलेज माना जाता है। यह समग्र कॉलेज रैंकिंग में पहले स्थान पर है।

कॉमर्स विषय के लिए सबसे अच्छा कॉलेज कौन सा है?
कॉमर्स विषय के लिए सबसे अच्छा कॉलेज श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स है।

भारत का सबसे बड़ा विश्वविद्यालय कौन सा है?
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय लगभग 1300 और 2700 एकड़ के दो परिसरों के साथ भारत (इंडिया) का सबसे बड़ा कॉलेज है।

विश्व का सबसे बड़ा विश्वविद्यालय कौन सा है?
विश्व का सबसे बड़ा विश्वविद्यालय कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय है, जो की यूनाइटेड किंगडम में स्तिथ है।

भारत में कितने विश्वविद्यालय हैं?
अगस्त 2021 तक भारत में कुल 1003 विश्वविद्यालय हैं।

एशिया का सबसे बड़ा विश्वविद्यालय कौन सा है?
एशिया का सबसे बड़ा विश्वविद्यालय बनारस हिंदू विश्वविद्यालय है।

निष्कर्ष

उम्मीद है की आपको यह जानकारी (College Full Form | College Ka Full Form | Full Form Of College) पसंद आयी होगी। अगर आपको यह लेख (College Full Form | College Ka Full Form | Full Form Of College) मददगार लगा है तो आप इस लेख को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें । और अगर आपका इस आर्टिकल (College Full Form | College Ka Full Form | Full Form Of College) से सम्बंधित कोई सवाल है तो आप नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।

लेख के अंत तक बने रहने के लिए आपका धन्यवाद

2 thoughts on “कॉलेज का फुल फॉर्म क्या है? | What Is The Full Form Of College”

    • इसके लिए अपने नजदीकी ऑनलाइन सेंटर से संपर्क करें।

      Reply

Leave a Comment

You cannot copy content of this page