https://www.fapjunk.com https://fapmeister.com

क्रश का मतलब क्या होता है, क्रश मीनिंग इन हिंदी, क्रश मीनिंग इन लव – Crush Meaning In Love

Crush Meaning In Hindi Related To Love: आज के समय में क्रश शब्द बहुत प्रचलित हो गया है। हर प्रेमी युगल चाहे वह युवा हो या किशोर सभी अपनी प्रेमिका को क्रश कहकर संबोधित कर रहे हैं। हाल के दिनों में यह बहुत लोकप्रिय होकर उभरा है। लेकिन क्या आप जानते हैं क्रश का मतलब क्या है, अगर नहीं तो कोई बात नहीं।

आज इस लेख के माध्यम से आपको क्रश शब्द के बारे में बहुत कुछ जानकारी देने वाले है। जिसमे आप जानेंगे की क्रश मीनिंग इन हिंदी, क्रश मीनिंग इन लव आदि। तो आइये शुरू करते है और जानते है क्रश का मतलब क्या होता है (Crush Ka Matlab Kya Hota Hai In Hindi) –

क्रश मीनिंग इन हिंदी, क्रश मीनिंग इन लव (Crush Meaning In Love In Hindi)

क्रश एक रोमांटिक शब्द है जो प्यार-मोहब्बत की इस दुनिया में अक्सर इस्तेमाल किया जाता है।

- Advertisement -

क्रश का मतलब होता है – वो लड़का (बॉय) या लड़की (गर्ल) जिससे आपको प्यार हो गया हो, जिस पर आपका दिल आ गया हो, लेकिन आपने उनको ये बात अब तक नहीं बताई।

आमतौर पर ऐसा होता है कि एक लड़का या लड़की किसी दूसरे लड़के या लड़की से प्यार करने लगते हैं, लेकिन सामने वाला यानी जिससे प्यार कर रहे होते है, उसे इस बात का पता भी नहीं चलता। इस प्रकार का प्रेम “क्रश” शब्द को जन्म देता है।

- Advertisement -

एक साधारण उदाहरण के लिए, मुझे तानवी से प्यार है जो मेरी क्लासमेट है, मुझे तानवी पर क्रश है लेकिन मैंने तानवी को यह बात नहीं बताई है। ऐसे में तानवी मेरी क्रश हुई।

वैसे तो क्रश के कई हिंदी अर्थ हैं, लेकिन प्यार के विषय में क्रश को हिंदी में प्रेमाशक्ति कहा जाता है, लेकिन इस हिंदी शब्द का इस्तेमाल कोई नहीं करता, बल्कि अंग्रेजी का यह शब्द क्रश बहुत लोकप्रिय है।

तो आप अब समझ ही गए होंगे क्रश का मतलब क्या होता है, क्रश मीनिंग इन हिंदी, क्रश मीनिंग इन लव। आमतौर पर ज्यादातर मामलों में क्रश शब्द का मतलब उस लड़के या लड़की से होता है जिसे ये पता ही नहीं होता कि कोई उससे प्यार करता है यानी किसी का दिल उस पर आ गया है।

ऐसा सिर्फ एक तरफा प्यार में होता है। कारण यह है कि इसमें एक तरफ से ही (लड़के या लड़की द्वारा) दिल में किसी को चाहा जाता है, पर उसे बताया नहीं गया होता है।

क्रश और लव में अंतर (Difference Between Crush And Love In Hindi)

बहुत से लोग सोचते हैं कि क्रश और लव में कोई अंतर नहीं है, यानी दोनों एक ही हैं, लेकिन अगर गहराई से समझा जाए तो क्रश और लव में बहुत अंतर है। आइए इसे कुछ प्वाइंट्स के जरिए समझते हैं –

प्यार एक एहसास है और प्यार में किसी एक चीज के लिए आकर्षण नहीं होता है, जबकि क्रश में ऐसा होता है कि लोग किसी के शरीर, रूप, आवाज से आकर्षित हो जाते हैं और उससे प्यार करने लगते हैं।

जब किसी का किसी पर क्रश होता है तो वह उसे इंप्रेस करने की पूरी कोशिश करता है। उदाहरण के लिए – अगर आपका किसी लड़की पर क्रश है तो आप उसे रिझाने की कोशिश करेंगे। आप बहुत अच्छे कपड़े पहनेंगे, स्टाइलिश बनने की कोशिश करेंगे, अपनी असल जिंदगी को छोड़कर ऐसी एक्टिंग करेंगे कि लड़की आपसे इंप्रेस हो जाए, लेकिन प्यार में ऐसा कुछ नहीं होता। प्यार में असली चीजें होती हैं, दिखावा नहीं। जिसे आप पूरे दिल से प्यार करते हैं, उसके सामने आप पूरी तरह से मौलिक बने रहते हैं, वास्तव में आप जो हैं। प्यार में एक दूसरे की बातें शेयर की जाती हैं और कुछ भी छुपाया नहीं जाता।

क्रश में लोग जल्दबाजी करते हैं, क्रश किसी पर पल भर में आ जाता है और ज्यादा दिन तक नहीं रहता। कारण यह है कि यह किसी के शरीर, रूप और रंग के कारण आकर्षण है। लेकिन प्यार एक रचना है, एक एहसास है जो समय के साथ बढ़ता है, इसलिए इसमें समय लगता है।

FAQs For Crush Meaning In Hindi

प्यार में क्रश का मतलब क्या होता है?
प्यार में क्रश का मतलब होता है – क्रश का मतलब होता है – वो लड़का (बॉय) या लड़की (गर्ल) जिससे आपको प्यार हो गया हो, जिस पर आपका दिल आ गया हो लेकिन आपने उनको ये बात अब तक नहीं बताई।

लड़की पर क्रश का मतलब क्या होता है?
लड़की पर क्रश का मतलब होता है – लड़का, जिसे उस लड़की से प्यार हो गया है, लेकिन उसने उसको ये बात नहीं बताई।

निष्कर्ष

आज इस लेख के माध्यम से हमने आपको क्रश का मतलब क्या होता है, क्रश मीनिंग इन लव के बारे में जानकारी देने की कोशिश की है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा, अगर आपको यह लेख क्रश मीनिंग इन हिंदी रिलेटेड टु लव (Crush Meaning In Hindi Related To Love) अच्छा लगा है तो इसे अपनों के साथ भी शेयर करे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay in Touch

spot_img

Related Articles

You cannot copy content of this page