धन देने वाला पौधा कौन सा है हिंदी में (Dhan Dene Wala Paudha Kaun Sa Hai)

धन देने वाला पौधा कौन सा है – पौधे न सिर्फ घर को खूबसूरत बनाते हैं बल्कि घर में सुख-समृद्धि का भी प्रतीक होते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पौधे लगाना बहुत शुभ होता है। ज्यादातर लोग जानते हैं कि घर में मनी प्लांट लगाने से आर्थिक समृद्धि बढ़ती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मनी प्लांट के अलावा भी कई ऐसे पेड़-पौधे हैं, जिन्हें घर के आंगन या फिर बगीचे में लगाने से पैसों की कमी नहीं होती है।

वास्तु में आर्थिक उन्नति के लिए कुछ शुभ पौधों के बारे में बताया गया है। अगर आप पैसों की कमी से परेशान हैं तो अपने घर में ये पौधे जरूर लगाएं। इससे आर्थिक आपका संकट दूर हो जाएगा और आपको पैसो की कमी नहीं होगी। तो आइये जानते है –

धन देने वाला पौधा कौन सा है इन हिंदी (Dhan Dene Wala Paudha Kaun Sa Hai)

अनार का पौधा (Anar Ka Paudha)

अनार न सिर्फ स्वाद और सेहत के लिहाज से बेहतर होता है, बल्कि इसका पौधा व्यक्ति को आर्थिक मोर्चे पर भी समृद्ध बनाता है। घर के सामने अनार का पौधा लगाने से कर्ज से मुक्ति मिलती है। अनार का पौधा लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि इसे घर के दक्षिण-पूर्व या दक्षिण-पश्चिम दिशा में नहीं लगाना चाहिए।

मनी प्लांट (Money Plant)

मनी प्लांट का पौधा घर में धन और समृद्धि के प्रतीक के रूप में सबसे लोकप्रिय है। वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट को धन का पौधा कहा गया है। धन लाभ के लिए मनी प्लांट का पौधा बहुत फायदेमंद है। वास्तु नियम के अनुसार घर में यह पौधा जरूर लगाएं। यह पौधा जितनी तेजी से बढ़ता है उतनी ही तेजी से घर में पैसा आता है। घर में मनी प्लांट लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि इसे आग्नेय कोण यानि दक्षिण-पूर्व दिशा में ही लगाना चाहिए। मनी प्लांट के पौधे को कभी भी सीधे जमीन पर न रखें।

क्रासुला का पौधा (Crassul Ka Paudha)

वास्तु में क्रासुला के पौधे को बहुत ही चमत्कारी पौधा माना जाता है। इस पौधे के लगते ही घर में सकारात्मक ऊर्जा और धन दोनों आकर्षित होने लगते हैं। इस पौधे को आप घर के अलावा अपने ऑफिस, दुकान या कार्यस्थल आदि पर भी लगा सकते हैं।

तुलसी का पौधा (Tulsi Ka Paudha)

हिंदू धर्म में तुलसी को पूजनीय पौधा माना गया है। जिस घर में हरा-भरा तुलसी का पौधा होता है, वहां मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है। यह पौधा लगाने से आपके घर में मां लक्ष्मी का वास होगा।

केला का पौधा (Kele Ka Paudha)

तुलसी की तरह केला भी हिंदू धर्म में पूजनीय पौधा है। आस पास में तुलसी और केला के पौधे लगाने से भगवान लक्ष्मी के साथ-साथ विष्णु जी की भी कृपा प्राप्त होती है।

बांस का पौधा (Bamboo Plant)

वास्तु और फेंगशुई में इस पौधे को घर में लगाना शुभ माना जाता है। आप घर के अंदर बांस का पौधा लगा सकते हैं। इससे सुख-समृद्धि बढ़ती है। घर के सामने भी बांस का पौधा होना बहुत शुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार यदि इसे उत्तर-पूर्व या उत्तर दिशा में रखा जाए तो घर में धन की वर्षा होने लगती है।

अपराजिता का पौधा (Aparajita Ka Paudha)

वास्तु के अनुसार अपराजिता का पौधा घर की पूर्व, उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना शुभ होता है। इससे घर में मां लक्ष्मी जी का वास होता है और धन की वर्षा होती है।

शमी का पौधा (Shami Ka Paudha)

अपने घर के मुख्य द्वार पर शमी का पौधा लगाएं। यह पौधा शनिदेव को अत्यंत प्रिय है। इसके साथ ही जिस घर में शमी का पौधा होता है वहां भगवान शिव की कृपा भी बनी रहती है।

आंवला का पौधा (Anvala Ka Paudha)

वास्तु शास्त्र के अनुसार अपने घर में आंवले का पौधा जरूर लगाएं। ऐसा माना जाता है कि जैसे-जैसे आंवले का पौधा बढ़ता है, घर की सुख-संपदा भी बढ़ती है।

दूब का पौधा (Dub Ka Paudha)

यदि आप बगीचे या घर के सामने दूब का पौधा लगाते हैं तो जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होगी। घर के सामने दूब का पौधा लगाने के और भी कई फायदे हैं। संतान प्राप्ति के लिए घर के सामने यह पौधा लगाना शुभ माना जाता है। घर में हमेशा सुख-शांति का माहौल बना रहता है।

बेल का पौधा (Bel Ka Paudha)

वास्तु शास्त्र में बेल के पौधे को भी शुभ माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, बेल के पौधे में भगवान भोलेशंकर का वास होता है और जिस घर के दरवाजे पर स्वयं भगवान शिव की नजर होती है, उस घर में कंगाली कभी नहीं आती। बेल का पौधा लगाने से आपके धन के भंडार हमेशा भरे रहेंगे। खर्चों का बोझ आपके घर का बजट कभी नहीं बिगाड़ेगा।

FAQs

धन पाने के लिए कौन सा पौधा लगाना चाहिए?
धन पाने के लिए आप मनी प्लांट, क्रासुला का पौधा, तुलसी का पौधा, केला का पौधा, बांस का पौधा, शमी का पौधा आदि लगा सकते है।

निष्कर्ष

आज के इस लेख में हमने आपको धन देने वाला पौधा कौन सा है (Dhan Dene Wala Paudha Kaun Sa Hai) के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा, अगर आपको यह लेख धन देने वाला पौधा कौन सा है (Dhan Dene Wala Paudha Kaun Sa Hai) अच्छा लगा है तो इसे अपनों के साथ भी शेयर करे।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page