https://www.fapjunk.com https://fapmeister.com

फेसबुक का मालिक कौन है | Facebook Ka Malik Kaun Hai

फेसबुक का मालिक कौन है | Facebook Ka Malik Kaun Hai: आइए आज हम आपको बताते हैं कि फेसबुक का मालिक कौन है, फेसबुक किस देश में कंपनी है। हालांकि आज शायद ही ऐसा कोई स्मार्टफोन यूजर होगा। जो सोशल मीडिया साइट के बारे में नहीं जानता होगा। चीन को छोड़कर दुनिया के ज्यादातर लोग फेसबुक का इस्तेमाल करते हैं। यही वजह है कि दुनियाभर में इसके अरबों यूजर्स हैं। फेसबुक को सोशल मीडिया नेटवर्किंग का बादशाह माना जाता है क्योंकि ऑनलाइन सोशल मीडिया की शुरुआत इसी साइट से हुई थी। आज के समय में इंटरनेट में बहुत सी ऐसी वेबसाइट आ चुकी हैं जो सोशल नेटवर्किंग का काम करती हैं लेकिन इन सब में फेसबुक सबसे पुरानी और सबसे लोकप्रिय साइट है।

जिस तरह गूगल के बिना इंटरनेट की कल्पना नहीं की जा सकती, उसी तरह फेसबुक के बिना सोशल मीडिया की कल्पना भी नहीं की जा सकती। फेसबुक और गूगल दोनों ही अपने-अपने क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ हैं। हमने पिछली पोस्ट में गूगल के मालिक के बारे में बताया है, आप चाहें तो इसे भी पढ़ सकते हैं। इस पोस्ट में हम फेसबुक के बारे में बताने जा रहे हैं। अगर आप भी इसका इस्तेमाल करते हैं तो आपको यह भी पता होगा कि इससे आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ जुड़े रह सकते हैं। साथ ही आप नए दोस्त बनाकर अपने विचार, फोटो, वीडियो उनके साथ शेयर कर सकते हैं।

फेसबुक का मालिक कौन है

  • फेसबुक क्या है?
  • फेसबुक का मालिक कौन है?
  • फेसबुक की शुरुआत कैसे हुई?
  • फेसबुक किस देश की कंपनी है?
  • फेसबुक के संस्थापक
  • फेसबुक ने व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम को कब खरीदा?
  • भारत में फेसबुक की शुरुआत कब हुई थी?
  • फेसबुक कितना कमाता है?
  • फेसबुक से जुड़ी कुछ जानकारी
  • प्रश्नोत्तरी

यह भी पढ़ें – गूगल का मालिक कौन है और यह किस देश की कंपनी है

- Advertisement -

यह भी पढ़ें – व्हाट्सएप की खोज किसने और कब की, कौन है व्हाट्सएप का मालिक

यह भी पढ़ें – इंटरनेट का खोज किसने और कब थी, जानिये इसका इतिहास और भारत में इंटरनेट की शुरुवात

फेसबुक का मालिक कौन है | Facebook Ka Malik Kaun Hai

फेसबुक क्या है?

- Advertisement -

फेसबुक एक ऐसी सोशल मीडिया साइट है। जिसका इस्तेमाल हर मोबाइल यूजर करता है। फेसबुक का इस्तेमाल न सिर्फ स्मार्टफोन यूजर्स बल्कि नॉन-स्मार्टफोन यूजर्स भी करते हैं। यही वजह है कि पूरी दुनिया में अरबों लोग इस साइट का इस्तेमाल करते हैं। इसी वजह से फेसबुक को सोशल मीडिया नेटवर्किंग का बादशाह माना जाता है।

फेसबुक का मालिक कौन है?

आपको बता दें कि फेसबुक के मालिक का नाम मार्क ज़ुकेरबर्ग है। जिन्होंने 4 फरवरी 2004 को फेसबुक की खोज की थी। वर्तमान समय में, मार्क ज़ुकेरबर्ग अपनी कंपनी फेसबुक का कार्यभार संभालने के साथ-साथ कंपनी के अध्यक्ष व सीईओ के रूप में भी काम कर रहे हैं। वैसे तो कंपनी के ज्यादातर सीईओ कोई और व्यक्ति होते हैं, लेकिन मार्क ज़ुकेरबर्ग अपनी कंपनी खुद ही चलाते हैं।

मार्क ज़ुकेरबर्ग ने अपनी कंपनी को सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है। फेसबुक आज गूगल, यूट्यूब के बाद दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी साइट है। अब यह साइट एक व्यवसाय के रूप में काम कर रही है, जिसके परिणामस्वरूप फेसबुक कंपनी ने मार्क ज़ुकेरबर्ग को दुनिया के सबसे अमीर आदमी की सूची में शामिल किया है। 2020 की नई सूची के मुताबिक, मार्क 66 बिलियन अमेरिकी डॉलर की संपत्ति के साथ विश्व के छठे सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

फेसबुक की शुरुआत कैसे हुई?

फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बनाने वाले मार्क जुकरबर्ग का जन्म 14 मई 1984 को अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में हुआ था। मार्क जुकरबर्ग का बचपन से ही टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर प्रोग्रामिंग की तरफ बहुत ज्यादा झुकाव था।

मार्क जुकरबर्ग ने अपनी पढ़ाई हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से की और यहीं पढ़ाई के दौरान उन्होंने फेसबुक का विकास किया। अपने कॉलेज के दिनों में ही मार्क जुकरबर्ग के दिमाग में यह विचार आया कि क्यों न एक ऐसी वेबसाइट बनाई जाए जो हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के छात्रों को आपस में जोड़े और इसी आइडिया के चलते उन्होंने फेसमैश नाम की वेबसाइट बनाई। मार्क जुकरबर्ग ने अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर इस वेबसाइट को बनाया है।

इस वेबसाइट पर मार्क जुकरबर्ग ने यूनिवर्सिटी के कुछ छात्रों की तस्वीरें अपलोड की थीं, जिन पर लोग वोट कर सकते थे कि कौन ज्यादा खूबसूरत है। लेकिन विश्वविद्यालय के छात्रों ने इसे अपने निजी जीवन में हस्तक्षेप माना, जिसके कारण मार्क जुकरबर्ग को फेसमैश बंद करना पड़ा और माफी भी मांगनी पड़ी ।

फेसमैश में फेल होने के बाद भी मार्क जुकरबर्ग ने हार नहीं मानी और कुछ समय बाद द फेसबुक लॉन्च किया। फेसबुक के जरिए लोग आपस में जुड़ सकते थे और आपस में बात कर सकते थे, फोटो अपलोड कर सकते थे। फेसबुक इतना लोकप्रिय हो गया कि 2004 के अंत तक इसके उपयोगकर्ताओं की संख्या 1 मिलियन तक पहुंच गई।

बाद में मार्क जुकरबर्ग ने द फेसबुक का नाम बदलकर फेसबुक कर दिया। मार्क जुकरबर्ग ने अपना पूरा ध्यान फेसबुक पर केंद्रित करने के लिए कॉलेज से ड्रॉपआउट लिया और फेसबुक पर कड़ी मेहनत करने लगे। कुछ ही सालों में फेसबुक दुनिया का सबसे बड़ा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बन गया।

फेसबुक किस देश की कंपनी है?

मार्क ज़ुकेरबर्ग का जन्म 14 मई 1984 को अमेरिका के न्यूयॉर्क में हुआ था। उन्हें शुरू से ही टेक्नोलॉजी में दिलचस्पी थी, जिसे देखते हुए उन्होंने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की। इस दौरान उन्होंने फेसबुक नाम की एक साइट बनाई, यह उस समय की की एक अनूठी वेबसाइट थी, जो बहुत ही कम समय में लोकप्रिय हो गई। चूंकि मार्क ज़ुकेरबर्ग अमेरिका के नागरिक हैं और उन्होंने फेसबुक का आविष्कार भी अमेरिका में ही किया था। इसलिए फेसबुक अमेरिका देश की कंपनी है।

आज फेसबुक एक बहुराष्ट्रीय कंपनी बन गई है। जिसने अरबो डॉलर की डील कर व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम जैसे लोकप्रिय ऐप भी खरीदे हैं। इस तरह फेसबुक सोशल मीडिया की अग्रणी कंपनी बन गई है, विज्ञापन से फेसबुक की 70 फीसदी कमाई होती है।

तो अब आप जान ही गए होंगे कि फेसबुक का मालिक कौन है, फेसबुक किस देश की कंपनी है। बदलते समय के साथ फेसबुक भी अपडेट होता जा रहा है क्योंकि अब आप इसमें न सिर्फ अपने दोस्तों से जुड़े रह सकते हैं। बल्कि आप अपने बिजनेस का प्रमोशन भी कर सकते हैं। फेसबुक साइट में बहुत सारे फीचर मिल जाएंगे जिनकी आज के समय में जरूरत है।

फेसबुक के संस्थापक

फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग, एडुआर्डो सेवरिन, एंड्रयू मैककॉलम, डस्टिन मोस्कोविट्ज़ और क्रिस ह्यूजेस हैं। ये 5 लोग फेसबुक के फाउंडर हैं. इसके साथ ही फेसबुक के मुख्य व्यक्ति मार्क जुकरबर्ग, शेरिल सैंडबर्ग, डेविड वेनर, माइक श्रोएफर और क्रिस कॉक्स हैं। मार्क जुकरबर्ग को फेसबुक का मालिक इसलिए कहा जाता है क्योंकि उनके पास ज्यादा शेयर हैं।

  • Mark Zuckerberg – Owner, Founder, And CEO
  • Sheryl Sandberg – COO
  • David Wehner – CFO
  • Mike Schroepfer – CTO
  • Chris Cox – CPO

फेसबुक ने व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम को कब खरीदा?

आपको बता दें कि व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम का मालिक फेसबुक है। फेसबुक ने व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम को अरबों डॉलर में खरीदा। मार्क ज़ुकेरबर्ग ने साल 2012 में व्हाट्सएप को खरीदा और उसके 2 साल बाद उन्होंने 2014 में इंस्टाग्राम को खरीदा।

भारत में फेसबुक की शुरुआत कब हुई थी?

फेसबुक को भारत में 26 सितंबर 2006 को लॉन्च किया गया था। भारत में सबसे ज्यादा फेसबुक का इस्तेमाल किया जाता है और दूसरे नंबर पर अमेरिका आता है, जो भारत के बाद सबसे अधिक फेसबुक का उपयोग करते हैं।

फेसबुक कितना कमाता है?

फेसबुक की प्रति मिनट कमाई करीब 4,807 डॉलर है। अगर भारतीय रुपये के हिसाब से इसका अनुमान लगाया जाए तो यह कमाई करीब 1 मिनट 3 लाख 12 हजार 643 रुपये में हो जाती है। फेसबुक के राजस्व का लगभग 70% विज्ञापनों से आता है।

फेसबुक से जुड़ी कुछ जानकारी

  • शुरुआत में केवल हार्वर्ड विश्वविद्यालय के छात्रों को ही फेसबुक का उपयोग करने का अधिकार था, लेकिन 26 सितंबर 2006 को इसे हर 13 साल से अधिक लोगों के लिए मुफ्त में सार्वजनिक कर दिया गया।
  • साल 2007 में फेसबुक पेज लॉन्च किया गया जो कंपनी की ग्रोथ के लिए काफी फायदेमंद साबित हुआ।
  • दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी में से एक माइक्रोसॉफ्ट ने 24 अक्टूबर 2004 को फेसबुक के 1.6% शेयर खरीदने की घोषणा की।
  • वर्ष 2008 में, फेसबुक ने डबलिन, आयरलैंड में अपना अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय बनाने की घोषणा की।
  • जुलाई 2010 में लगभग 500 मिलियन लोगों द्वारा फेसबुक का उपयोग किया गया, जिनमें से 150 मिलियन लोगों ने मोबाइल पर फेसबुक का उपयोग किया, जिनमें से आधे से अधिक लोग प्रतिदिन औसतन 34 मिनट के लिए फेसबुक का उपयोग करते थे।
  • आप फेसबुक को 70 अलग-अलग भाषाओं में इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • फेसबुक के नीले रंग में रंगे जाने के पीछे एक कारण है। इसके संस्थापक मार्क जुकरबर्ग कलर ब्लाइंड हैं। वे हरे और लाल में अंतर नहीं लगा पाते है।
  • अगर आप फेसबुक पर किसी से तंग आ चुके हैं या कोई आपको परेशान करता है तो आप उसे ब्लॉक कर सकते हैं लेकिन फेसबुक के मालिक को ब्लॉक नहीं कर सकते।
  • मार्क ने पहले फेसबुक के ‘लाइक’ बटन का नाम ‘Awesome’ रखने का फैसला लिया था। लेकिन मार्क की किसी ने नहीं सुनी।
  • फेसबुक पर कई फीचर्स की तरह एक पोक भी है। लेकिन अगर आप किसी से इसका मतलब पूछेंगे तो शायद ही कोई इसका मतलब बता पाएगा। क्योंकि खुद फेसबुक ने भी इसका मतलब या इसका काम तय नहीं किया है। लेकिन अगर आप इसका ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तो आप ब्लॉक हो सकते हैं।
  • अगर फेसबुक का सर्वर डाउन हो जाता है तो उसे हर मिनट 25 हजार डॉलर का नुकसान होगा।
  • फेसबुक हर महीने सिर्फ होस्टिंग पर 30 मिलियन डॉलर खर्च करता है।
  • 2009 में, फेसबुक ने व्हाट्सएप के सह-संस्थापक ब्रायन एक्टन को काम पर रखने से इनकार कर दिया।
  • आप Facebook के ओनर के अलावा किसी अन्य व्यक्ति को स्थायी रूप से ब्लॉक कर सकते हैं।
  • आप शायद नहीं जानते होंगे, लेकिन फेसबुक ग्लोब (नोटिफिकेशन टैब) यूजर्स की लोकेशन के हिसाब से बदल जाता है। फेसबुक प्रोफाइल पर मार्क जुकरबर्ग के पेज तक पहुंचने के लिए एक विशेष शॉर्टकट भी है।

प्रश्नोत्तरी

फेसबुक का आविष्कार किसने किया?
फेसबुक का आविष्कार “मार्क ज़ुकेरबर्ग” ने साल 2004 में किया था।

फेसबुक का आविष्कार कब हुआ था?
फेसबुक का आविष्कार फरवरी 2004 में हुआ था।

मार्क जुकरबर्ग किस देश से हैं?
मार्क जुकरबर्ग यूएसए के नागरिक हैं।

फेसबुक के सीईओ कौन हैं?
फेसबुक के वर्तमान सीईओ मार्क ज़ुकेरबर्ग हैं और वह फेसबुक के मालिक भी हैं।

निष्कर्ष

उम्मीद है की आपको यह जानकारी (फेसबुक का मालिक कौन है | Facebook Ka Malik Kaun Hai) पसंद आयी होगी। अगर आपको यह लेख (फेसबुक का मालिक कौन है | Facebook Ka Malik Kaun Hai) मददगार लगा है तो आप इस लेख को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें । और अगर आपका इस आर्टिकल (फेसबुक का मालिक कौन है | Facebook Ka Malik Kaun Hai) से सम्बंधित कोई सवाल है तो आप नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।

लेख के अंत तक बने रहने के लिए आपका धन्यवाद

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay in Touch

spot_img

Related Articles

You cannot copy content of this page