गाय के शुभ लक्षण – गाय के शुभ संकेत

गाय के शुभ लक्षण – हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार गाय में 33 कोटी देवताओं का वास होता है। शास्त्रों के अनुसार गाय में सुरभि नाम की देवी लक्ष्मी का भी वास होता है। ऐसा मान्यता है कि जहां गायें रहती हैं वहां स्वयं देवी लक्ष्मी का वास होता है। ब्रह्मवैवर्त पुराण के मुताबिक गाय माता के चरणों में संपूर्ण तीर्थ का वास होता है। नित्य दिन गाय की पूजा करने से सभी कष्टों का नाश होता है। तो आइए जानते हैं –

गाय के शुभ लक्षण – गाय के शुभ संकेत

रास्ते में गाय का दिखना शुभ माना जाता है। यदि गाय की आवाज भी सुनाई दे तो सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

गाय का दरवाजे पर आकर रंभाना शुभ संकेत माना जाता है। शास्त्रों में वर्णित कथा के अनुसार यह पता चलता है कि भगवान आपकी सभी गलतियों को माफ करने के लिए स्वयं द्वार पर खड़े हैं। गाय को इस दौरान रोटी खिलाने से पुण्य की मिलता है।

शास्त्रों के अनुसार, घर के आंगन या बाहर बनी रंगोली में गाय का पैर रखना या वहां खड़ा होना बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है।

कर्मपुराण और पद्मपुराण के अनुसार कभी भी गाय को लांघना नहीं चाहिए। इससे व्यक्ति के बनते काम भी बिगड़ जाते हैं।

शास्त्रों के मुताबिक किसी गाय को कूदना या फिर लात मारना मौत को निमंत्रण देने के समान है, इससे जीवन में असामयिक मृत्यु की संभावना बढ़ जाती है।

गौ माता की पीठ पर एक कूबड़ होता है, शास्त्रों के अनुसार कूबड़ में सूर्य केतु नाड़ी होती है। प्रतिदिन पीठ पर हाथ फेरने से सभी रोग नष्ट हो जाते हैं और व्यक्ति स्वस्थ रहता है।

नियमित रूप से गाय को भोजन कराने से नौ ग्रहों की शांति होती है। ऐसे में नियमित रूप से खुद खाना खाने से पहले गाय को खाना खिलाएं।

हथेली पर गुड़ व चना रखकर गाय माता को खिलाएं। इससे व्यक्ति की सोई हुई किस्मत की रेखा खुल जाती है और सफलता प्राप्त होती है।

जो व्यक्ति प्रतिदिन गाय की सेवा करता है और गाय को चारा खिलाने के बाद उसे रोटी खिलाता है, उसके कार्यों में आने वाली सभी बाधाएं स्वतः ही दूर हो जाती हैं।

ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार गौ माता के चरणों में संपूर्ण तीर्थों का वास माना गया है। जो व्यक्ति प्रतिदिन गाय के पैरों पर मिट्टी का तिलक लगाता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और उसे विशेष फल की प्राप्ति होती है। महाभारत काल के अनुसार जो व्यक्ति सुबह उठकर सबसे पहले गौ माता के दर्शन करता है उसकी कभी अकाल मृत्यु नहीं होती।

सपने में गाय देखने का मतलब है कि आने वाले दिनों में आपको कई तरह की खुशियां मिलने वाली हैं। परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा और व्यापार में भी आपको अच्छा मुनाफा मिलेगा।

सपने में गाय का बछड़ा देखना भी एक शुभ संकेत है। यह सपना बताता है कि आने वाले दिनों में आपको आर्थिक लाभ मिलने वाला है। आप जो भी नया काम करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी।

सपने में गाय को रोटी खिलाना भी बहुत अच्छा माना जाता है। इस प्रकार का सपना बताता है कि आने वाले दिनों में आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहने वाला है। यदि कोई बीमार व्यक्ति यह सपना देखता है तो इसका मतलब है कि उसे जल्द ही किसी बीमारी से राहत मिलने वाली है।

अगर आप सपने में खुद को गाय का दूध पीते हुए देखते हैं तो यह भी एक शुभ संकेत है। यह सपना बताता है कि जिस काम के लिए आप मेहनत कर रहे हैं उसमें आपको जल्द ही सफलता मिलने वाली है।

सपने में गायों का झुंड देखने का मतलब है कि आप जल्द ही अमीर बनने वाले हैं। आपको बहुत ही कम समय में कोई बड़ा फायदा मिल सकता है। इस प्रकार यह सपना आपको धनवान बनने के संकेत देता है।

सपने में सफेद गाय देखना इस बात का संकेत देता है कि जल्द ही घर में खुशियां आने वाली हैं। यह सपना बताता है कि आपके जीवन से जल्द ही परेशानियां समाप्त होने वाली हैं।

निष्कर्ष (Conclusion)

आज के इस लेख में हमने आपको गाय के शुभ लक्षण – गाय के शुभ संकेत के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख गाय के शुभ लक्षण – गाय के शुभ संकेत (Gaay Ke Shubh Lakshan) अच्छा लगा है तो इसे अपनों के साथ भी शेयर करे।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page