Grah Gochar 2025: 12 साल बाद गुरु बृहस्पति करेंगे उल्टी चाल, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, आय और करियर में होगी बढ़ोतरी…

Grah Gochar 2025: : वैदिक पंचांग के अनुसार, ग्रह एक अंतराल में वक्री और मार्गी होते हैं। जिसका प्रभाव व्यक्ति के दैनिक जीवन पर पड़ता है। वहीं, नवंबर माह में बृहस्पति कर्क राशि में वक्री होने जा रहे हैं। बृहस्पति 12 साल बाद कर्क राशि में वक्री होने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमकेगी और करियर में भी तरक्की के सारे रास्ते खुलेंगे।

मिथुन
गुरु का मार्गी होना मिथुन राशि के जातकों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। आपको धन की प्राप्ति होगी और आपकी वाणी से सभी प्रसन्न होंगे। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आप जिस भी योजना पर काम कर रहे हैं, उसमें आपको सफलता मिलेगी। आपकी विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। अगर आप आईटी क्षेत्र में हैं, तो आपको जबरदस्त लाभ मिलने वाला है।

कन्या
गुरु का मार्गी होना कन्या राशि के जातकों के लिए लाभ लेकर आया है। आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आमदनी में वृद्धि होगी। आपके जीवन में खुशियाँ आएंगी। आपकी सभी योजनाएँ सफल होंगी। आपको मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। अगर आपने कहीं निवेश किया है, तो आपको लाभ मिलने की संभावना है। आपका स्वास्थ्य भी पहले से बेहतर रहेगा।

मकर
गुरु के मार्गी होने से मकर राशि के व्यापारियों को लाभ होगा। आपकी कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। पारिवारिक संबंध मधुर रहेंगे। आप दोस्तों के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। अगर आप विद्यार्थी हैं, तो आपको परीक्षा में बड़ी सफलता मिल सकती है।

Leave a Comment