Grah Gochar 2025 – जून में ग्रहों का बड़ा उलटफेर, इन 5 राशियों की अचानक बदलेगी किस्मत, चमकेगा व्यापार

Grah Gochar 2025 – जून का महीना काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है, सूर्य वृषभ राशि में स्थित रहेंगे, वहीं बुध, मंगल, शुक्र भी अपनी राशि बदलने जा रहे हैं।

जून की शुरुआत शुक्र के राशि परिवर्तन से हो रही है, जो कई राशियों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आइए जानते हैं जून में ग्रहों के इस परिवर्तन से किन राशियों को लाभ और तरक्की मिलेगी।

मिथुन

इस महीने मिथुन राशि के जातकों को कुछ संघर्षों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन सफलता आपके कदम चूमेगी। लंबे समय से अटके हुए काम अब पूरे होंगे। जिन योजनाओं को आप लंबे समय से पूरा करना चाह रहे थे, वे अब पूरी होंगी। कार्यस्थल पर कुछ बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें आसानी से पार कर लेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी और पारिवारिक जीवन में आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

कन्या

यह महीना तरक्की और समृद्धि का संकेत दे रहा है। धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। मानसिक रूप से आप थोड़ा राहत महसूस करेंगे। यह समय आपके पक्ष में रहेगा, इसलिए इस दौरान महत्वपूर्ण कामों को पूरा करने का प्रयास करें। हालांकि यात्राओं की संख्या अधिक हो सकती है। आपके काम धीरे-धीरे गति पकड़ेंगे और जमीन या वाहन खरीदने के योग बनेंगे।

तुला

तुला राशि वालों के लिए जून का महीना बहुत शुभ रहने वाला है। मेष राशि में शुक्र का होना और आपकी राशि पर दृष्टि डालना करियर में उन्नति और सफलता के संकेत दे रहा है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और अचानक धन लाभ की संभावना है। विदेश से जुड़े कामों में भी आपको सफलता मिल सकती है। यह महीना आपकी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने में सहायक होगा।

धनु
जून का महीना धनु राशि वालों के लिए अवसरों से भरा रहेगा। गुरु की सप्तम दृष्टि आपकी राशि पर पड़ रही है, जिससे ढैया के बावजूद लाभ के संकेत हैं। परिवार में शुभ कार्यक्रम हो सकते हैं और धार्मिक यात्राओं के भी योग हैं। जमीन-जायदाद से लाभ संभव है। हालांकि सफलता पाने के लिए आपको थोड़ा अधिक प्रयास करना पड़ सकता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए यह महीना संघर्ष और उपलब्धियों का मिलाजुला समय रहेगा। मंगल और केतु की सप्तम दृष्टि के बावजूद बृहस्पति की नवम दृष्टि भाग्य का साथ देगी। अटके हुए कार्यों में गति आएगी और कार्यस्थल पर सहयोग मिलेगा। आय के स्रोत बढ़ेंगे, लेकिन किसी शुभ कार्य पर खर्च भी हो सकता है। सोच-समझकर निर्णय लें, लाभ निश्चित है।

Leave a Comment