https://www.fapjunk.com https://fapmeister.com

गुजरात का प्राचीन नाम क्या था, गुजरात का पुराना नाम क्या था (Gujarat Ka Prachin Naam Kya Tha)

गुजरात का पुराना नाम क्या था – जब भी देश के सबसे आधुनिक राज्यों की बात आती है, तो उसमें गुजरात का नाम जरूर शामिल होता है। गुजरात की पहचान गरबा, भोजन और मंदिरों से है। यहां घूमने की एक से बढ़कर एक जगहें हैं। गुजरात का इतिहास बहुत पुराना है और प्राचीन काल से लोग यहां रहते आ रहे हैं। समुद्री बंदरगाहों की उपस्थिति के कारण, गुजरात लंबे समय से व्यापार का प्रमुख मार्ग रहा है।

गुजरात भारत के प्रमुख राज्यों में से एक है। गुजरात की राजधानी गांधीनगर है और कुल क्षेत्रफल 1,96,024 वर्ग किमी है। यह पश्चिमी दिशा में स्थित है और इसकी उत्तर-पश्चिम सीमा पाकिस्तान से सटी हुई है जो अंतर्राष्ट्रीय सीमा भी है।

वर्तमान में गुजरात कहे जाने वाले इस राज्य का नाम पहले गुजरात नहीं हुआ करता था, पहले इसे किस अन्य नाम से जाना जाता था। आज हम आपको उसी नाम के बारे में बताने वाले है।

- Advertisement -

आज के इस लेख में आप जानेंगे की गुजरात का प्राचीन नाम क्या था, गुजरात का पुराना नाम क्या था। इसके अलावा इस विषय से सम्बंधित अधिक जानकारी भी देने की कोशिश करेंगे, तो आई जानते है गुजरात अन्सिएंट नेम इन हिंदी (Gujarat Ancient Name In Hindi) –

गुजरात का प्राचीन नाम क्या था (Gujarat Ka Purana Naam Kya Tha)

गुजरात का प्राचीन यानी की पुराना नाम गुर्जरत्रा (Gurjaratra) था। 6वीं से 12वीं शताब्दी तक गुजरात को गुर्जरत्रा के नाम से जाना जाता था। इस समय गुर्जरों का राज्य था, गुर्जर जनजाति के बहुसंख्यक निवास के कारण इसे गुर्जरत्रा कहा जाता था। गुजरात संस्कृत शब्द गुर्जरदेसा से लिया गया है जिसका अर्थ है “गुर्जरों की भूमि”।

गुजरात के बारे में (About Gujarat In Hindi)

- Advertisement -

गुजरात एक समृद्ध और शक्तिशाली राज्य है, यहां घूमने के लिए कई जगह हैं जो हर किसी को पसंद आती हैं, जैसे सोमनाथ मंदिर, कच्छ का रण, गिर राष्ट्रीय उद्यान, साबरमती आश्रम, अहमद शाह मस्जिद आदि।

गुजरात अपने सबसे प्रसिद्ध त्यौहार नवरात्रि के कारण पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है, क्योंकि यहाँ के लोग नवरात्रि को बहुत ही धूमधाम से मनाते हैं। नवरात्रि का त्यौहार 9 दिनों का होता है और इन 9 दिनों में हर गुजराती इस त्यौहार को बड़े उत्साह के साथ मनाता है। है। यहां का सबसे प्रसिद्ध नृत्य गरबा और डांडिया है, जो ज्यादातर नवरात्रि के दौरान किया जाता है।

गुजरात का खाना भी बहुत प्रसिद्ध है, जिसमें ढोकला, खांडवी, फाफड़ा-जलेबी, गुजराती कढ़ी, पूरन पोली, बाजरे की रोटी बहुत ही स्वादिष्ट और प्रसिद्ध भोजन है।

स्वतंत्रता के समय, गुजरात बंबई राज्य का एक हिस्सा था। भारत को आजादी मिलने के बाद 1 मई 1960 को गुजरात को एक अलग राज्य बनाया गया था।

पश्चिमी भारत के इस राज्य का सबसे बड़ा जिला कच्छ है, जो 45,674 वर्ग किमी में फैला हुआ है। नर्मदा नदी गुजरात की सबसे लंबी नदी है, जिसकी लंबाई 1,312 किमी है। गुजरात का राजकीय वृक्ष आम है।

अहमदाबाद गुजरात की पहली राजधानी थी। गुर्जर नामक एक जनजाति 5वीं शताब्दी ईस्वी में गुजरात आई थी। इसी जनजाति के नाम पर राज्य का नाम गुजरात पड़ा।

गुजरात, देश का विकसित औद्योगिक राज्य है। यह कपड़ा उद्योग, रसायन, पेट्रोकेमिकल, डेयरी, सीमेंट, आभूषण आदि के मामले में देश का अग्रणी राज्य है। गुजरात दुनिया के 72 प्रतिशत और भारत के 80 प्रतिशत हीरे का प्रसंस्करण करता है।

इसके अलावा गुजरात में परिवहन के अच्छे साधन हैं। यंहा सड़क, रेल और हवाई मार्ग से भी पंहुचा जा सकता है। वड़ोदरा जंक्शन गुजरात का सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन है जहां से प्रतिदिन 150 से अधिक ट्रेनें गुजरती हैं। भारत के लगभग हर कोने के लिए आपको गुजरात में ट्रेन मिल जाएगी। वडोदरा के अलावा, गुजरात के प्रमुख स्टेशन अहमदाबाद, सूरत, राजकोट, भुज और भावनगर आदि हैं। गुजरात भारतीय रेलवे के पश्चिमी रेलवे क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

अहमदाबाद हवाई अड्डे को अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का दर्जा प्राप्त है, यहाँ से मुंबई, दिल्ली और अन्य शहरों के लिए दैनिक उड़ानें उपलब्ध हैं। इसके अलावा गुजरात में वडोदरा, सूरत, भुज, जामनगर, राजकोट, केशोद, कांडला, भावनगर, पोरबंदर आदि में हवाई अड्डे हैं।

FAQs

गुजरात का पुराना नाम क्या था?
गुजरात का पुराना नाम गुर्जरत्रा हुआ करता था।

गुजरात को पहले क्या कहा जाता था?
गुजरात को पहले गुर्जरत्रा कहा जाता था।

निष्कर्ष

आज इस लेख के माध्यम से हमने आपको गुजरात का पुराना नाम क्या था (Gujarat Ka Purana Naam Kya Tha), इसके बारे में जानकारी दी है। साथ ही इससे सम्बंधित अन्य जानकारी भी उपलब्ध कराई है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा, अगर आपको यह लेख अन्सिएंट नेम ऑफ़ गुजरात इन हिंदी (Ancient Name of Gujarat In Hindi) अच्छा लगा है तो इसे अपनों के साथ भी शेयर करे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay in Touch

spot_img

Related Articles

You cannot copy content of this page