इंदिरा गांधी के कितने बच्चे थे (इंदिरा गांधी के कितने बेटे थे)

इंदिरा गांधी के कितने बच्चे थे – इंदिरा गांधी पंडित जवाहर लाल नेहरू और कमला नेहरू की बेटी थी। लेकिन क्या आप जानते है इंदिरा गांधी के कितने बेटे थे, और उनके नाम क्या थे? तो आइये जानते है –

इंदिरा गांधी के कितने बच्चे थे (इंदिरा गांधी के कितने बेटे थे)

इंदिरा गांधी के दो बच्चे या बेटे थे – 1) राजीव गाँधी और 2) संजय गाँधी।

1) राजीव गाँधी

राजीव गाँधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को मुंबई में हुआ था। राजीव गांधी भारत के पहले प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू के पोते और पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी के बेटे थे। उनके पिता का नाम फ़िरोज़ गांधी था। वह बचपन से ही बहुत शर्मीले और अंतर्मुखी थे। उन्हें पढ़ाई में ज्यादा रुचि नहीं थी। वह इंजीनियरिंग के लिए लंदन गए अपर पढ़ाई पूरी किए बिना ही भारत वापस लौट आए।

भारत के छठे प्रधान मंत्री राजीव गांधी को उनके समय में एक अवांछित और अपरिपक्व राजनेता और प्रधान मंत्री कहा जाता था। पहले वह स्वयं राजनीति में नहीं आना चाहते थे, लेकिन अपने भाई संजय गांधी की असामयिक मृत्यु के बाद अपनी मां इंदिरा गांधी के आग्रह पर उन्हें राजनीति में आना पड़ा।

चार साल बाद अपनी मां की मृत्यु के बाद वह मात्र 40 साल की उम्र में देश के प्रधानमंत्री बन गए। लेकिन अपने कार्यकाल के दौरान राजीव गांधी ने कई ऐसे फैसले भी लिए जो बेहद महत्वपूर्ण और दूरगामी साबित हुए, जबकि कुछ इनका प्रभाव उनके निजी जीवन पर पड़ा।

इंग्लैंड में ही उन्हें इटली की सोनिया से प्यार हो गया और भारत आकर दोनों ने शादी कर ली। पढ़ाई छोड़ने के बाद राजीव गांधी ने पायलट बनने के लिए ट्रेनिंग ली और कुछ समय तक एयर इंडिया में पायलट के तौर पर काम भी किया। लेकिन भाई संजय गांधी की मृत्यु के बाद वह अपनी मां के आग्रह पर राजनीति में आये और 1980 के चुनाव में लोकसभा के सदस्य भी बने।

राजनीति में आने ठीक 4 साल बाद राजीव गांधी की माता इंदिरा गांधी की हत्या कर दी गई। जिसके बाद उन्हें अपनी मां की कांग्रेस पार्टी के साथ देश की बागडोर संभालनी पड़ी। प्रधानमंत्री बनते ही उन्होंने सबसे पहले लोकसभा भंग कर देश में आम चुनाव कराये और बहुमत के साथ सत्ता हासिल की। लेकिन देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री को अपरिपक्व, अवांछित, आकस्मिक, भाई-भतीजावाद आदि आरोपों का सामना करना पड़ा।

प्रधानमंत्री के रूप में राजीव गांधी ने अनेक सुधारों के प्रयास किये। उन्होंने मुख्य रूप से देश की नौकरशाही में कई तरह से सुधार के प्रयास किये और देश की अर्थव्यवस्था को उदार बनाने का भी प्रयास किया तथा लाइसेंस राज को ख़त्म करने के लिए ठोस कदम उठाये। उन्होंने औद्योगिक उत्पादन बढ़ाने के लिए कई कॉर्पोरेट कंपनियों को सब्सिडी प्रदान की।

2) संजय गाँधी

संजय गांधी का जन्म 14 दिसंबर 1946 को नई दिल्ली में हुआ था, इनका जन्म इंदिरा व फ़िरोज़ गांधी के दूसरे बेटे के रूप में हुआ था। वह भारत के पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी के छोटे भाई थे। स्कूल के बाद, उन्होंने ऑटोमोटिव इंजीनियरिंग को अपने करियर के रूप में चुना और इंग्लैंड के क्रेवे में रोल्स रॉयस में तीन साल की प्रशिक्षुता की। उन्हें स्पोर्ट्स कारों का बहुत शौक था। 1976 में उन्होंने पायलट का लाइसेंस भी प्राप्त कर लिया था और उन्हें हवाई जहाज में कलाबाजी का भी बहुत शौक था और उन्होंने इसमें कई पुरस्कार भी जीते थे।

23 जून 1980 का दिन है जब संजय गांधी की विमान दुर्घटना में मौत हो गई थी। दरअसल, संजय गांधी कभी भी प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, मंत्री जैसे किसी संवैधानिक पद पर नहीं रहे। लेकिन कांग्रेस पार्टी में उनका रुतबा और दखल बहुत ऊंचा था। मां इंदिरा गांधी की राजनीतिक विरासत के उत्तराधिकारी माने जाने वाले संजय गांधी की मौत ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया, जिसके बाद देश की राजनीतिक दिशा ही बदल गई।

तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 1966 में मृत्यु के पश्चात इंदिरा गांधी देश की प्रधानमंत्री बनीं और फिर संजय गांधी अपनी इंटर्नशिप बीच में ही छोड़कर देश वापस लौट आये। इसी बीच इंदिरा गांधी ने कांग्रेस पार्टी में अपनी पकड़ बनाने का काम शुरू कर दिया और 1970 तक पार्टी पर उनका एक तरह से नियंत्रण हो गया।

23 जून 1980 की सुबह संजय गांधी नई दिल्ली के सफदरजंग हवाई अड्डे के पास दिल्ली फ्लाइंग क्लब का नया विमान उड़ा रहे थे। इस दौरान उन्होंने एरोबेटिक कलाबाजी करने की कोशिश की लेकिन तभी उनका विमान नियंत्रण से बाहर हो गया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसके कारण उनके सिर में चोट लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

संजय गांधी की मौत ने देश की राजनीति की दिशा बदल दी। कांग्रेस में इंदिरा गांधी के उत्तराधिकार को लेकर बहस छिड़ गई, अंततः राजीव गांधी को उनकी इच्छा के विरुद्ध और अपनी मां का दिल रखने के लिए राजनीति में आना पड़ा। बाद में वह देश के प्रधानमंत्री भी बने।

निष्कर्ष (Conclusion)

आज के इस लेख में हमने आपको इंदिरा गांधी के कितने बच्चे थे (इंदिरा गांधी के कितने बेटे थे) के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख इंदिरा गांधी के कितने बच्चे थे (Indira Gandhi Ke Kitne Bacche The) अच्छा लगा है तो इसे अपनों के साथ भी शेयर करे।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page