https://www.fapjunk.com https://fapmeister.com

कमल के फूल के बारे में जानकारी और कमल का पर्यायवाची शब्द (Information About Lotus In Hindi)

Information About Lotus In Hindi: कमल भारत देश का राष्ट्रीय फूल है। कमल का फूल बहुत ही सुंदर होता है। कमल का फूल कीचड़ या दलदली जगहों में ही खिलता है। कमल का फूल मुख्य रूप से गुलाबी, सफेद, लाल, पीले रंग में पाया जाता है। कमल का फूल सुंदरता, पवित्रता, ज्ञान आदि का प्रतीक है। भारत में कमल के फूल को ‘भारतीय कमल (इंडियन लोटस)’ या ‘पवित्र कमल (सेक्रेड लोटस)’ भी कहा जाता है।

आज हम आपको कमल के फूल के बारे में बहुत सी जानकारी देने वाले है, जिसके बारे में आप शायद ही जानते होंगे, तो आइये जानते है –

कमल के फूल के बारे में (Lotus In Hindi)

कमल को अंग्रेजी में लोटस कहा जाता है, इसका वैज्ञानिक नाम नेलुम्बो न्यूसीफेरा (Nelumbo Nucifera) है। संस्कृत में इसे कुमुदम् कहा जाता है।

कमल का पर्यायवाची शब्द क्या है इन हिंदी (Kamal Ka Paryayvachi Shabd)

- Advertisement -

सरोज, नीरज, पद्म, पंकज, जलज, वनज, पंकरुह, सरसीरुह, सरसिज, सरोरुह, पुंडरीक, जलजात, अंभोज, अंभोरुह, अंबुज, वारिज,अब्ज, अरविंद, नलिन, उत्पल, तामरस, इंदीवर, कुवलय इत्यादि कमल के पर्यायवाची शब्द है।

कमल के फूल के बारे में जानकारी (Information About Lotus In Hindi)

कमल भारत का राष्ट्रीय फूल है। कमल का फूल बहुत सुंदर होता है। कमल एक जलीय पुष्प है जो कीचड़ या दलदली जगहों में खिलता है। कमल का फूल तालाबों, पोखरों, झीलों आदि में पाया जाता है। कमल के पत्ते गोल आकार के होते हैं जो पानी की सतह पर तैरते रहते हैं। कमल के पत्ते को प्यूरिन कहते हैं।

- Advertisement -

कमल का फूल पानी के बाहर पत्तों के ऊपर होता है। यह बहुत कोमल होता है, कमल का तना लंबा, पतला और खोखला होता है जिसे डंठल कहते हैं और इसकी जड़ें पानी के अंदर मिट्टी में होती हैं।

कमल आमतौर पर गुलाबी, सफेद, लाल, पीले रंग में पाया जाता है। कमल का फूल सूर्य के उदय होते ही खिलता है और सूर्यास्त के साथ ही मुरझा जाता है। कमल के फूल का जीवनकाल लगभग तीन दिनों का होता है।

कमल का फूल चैत बैसाख के महीने से खिलना शुरू हो जाता है और सावन भादों के महीने तक खिलता रहता है।

कमल एक पवित्र फूल है। प्राचीन भारत की पौराणिक कथाओं में इसका विशिष्ट स्थान है। कमल का फूल धन की देवी लक्ष्मी का आसन है, साथ ही ब्रह्मा जी भी कमल के फूल पर विराजमान रहते हैं।

कमल का फूल पवित्रता, सुंदरता, ज्ञान, धन, वैभव, समृद्धि आदि का प्रतीक है। कमल के फूल का उपयोग पूजा में तो होता ही है साथ ही सजावट में भी काम आता है।

कमल मूल रूप से एक भारतीय फूल है लेकिन आजकल यह चीन, जापान, ऑस्ट्रेलिया, वियतनाम, मिस्र और अमेरिका आदि देशों में भी पाया जाता है। कमल भारत के अलावा वियतनाम का भी राष्ट्रीय फूल है।

कमल के डंठल को तोड़ने से एक महीन रेशा निकलता है, जो मंदिरों में द्वीप जलाने के काम आता है। कमल के डंठल के महीन रेशों से कपड़े बनाए जाते हैं, जो साधारण कपड़ों से 10 गुना महंगे होते हैं।

भारत में कमल के फूल को ‘भारतीय कमल’ या ‘पवित्र कमल’ भी कहा जाता है। भारत में बहुत से लोग कमल की खेती करते हैं और इससे अपनी आजीविका प्राप्त करते हैं।

कमल के फूल पर 10 वाक्य (10 Lines On Lotus In Hindi)

कमल का फूल भारत देश का राष्ट्रीय फूल है।

कमल एक बहुत ही सुंदर एवं मनमोहक फूल है।

कमल का फूल दलदली और कीचड़ भरे स्थानों जैसे तालाबों, पोखरों, झीलों आदि में पाया जाता है।

कमल का फूल मार्च से अगस्त तक खिलता है।

कमल का फूल सूर्य के उदय होने के साथ खिलता है और सूर्यास्त के साथ मुरझा जाता है।

कमल के फूल का जीवन काल करीब 3 से 4 दिन का रहता है।

कमल का फूल देवी लक्ष्मी का आसन होने के साथ ब्रह्मा जी भी कमल के फूल पर विराजमान रहते हैं।

कमल का फूल बहुत ही पवित्र फूल होता है और इसका इस्तेमाल पूजा में किया जाता है।

तरह-तरह की सजावट में भी कमल के फूल का इस्तेमाल किया जाता है।

कमल के फूल को सुंदरता, पवित्रता, वैभव, समृद्धि, ज्ञान, धन आदि का प्रतीक माना जाता है।

कमल के फूल का महत्व (Importance Of Lotus In Hindi)

कमल का फूल प्राचीन काल से ही भारतीय संस्कृति से जुड़ा रहा है। हिंदू धर्म में कमल के फूल का महत्व बहुत ही अधिक है। कमल का फूल धन की देवी माँ लक्ष्मी का आसन है। माँ लक्ष्मी अपने एक हाथ में कमल का फूल रखती हैं साथ ही भगवान ब्रह्मा भी कमल के फूल पर विराजमान रहते हैं। इस कारण भी कमल के फूल को बहुत पवित्र फूल माना जाता है। इसका उपयोग पूजा में किया जाता है। कमल भारत का राष्ट्रीय फूल है। कमल को पुष्पराज भी कहते हैं। कमल के फूल को सुंदरता, पवित्रता, ज्ञान, धन, समृद्धि, कृपा, वैभव आदि का प्रतीक माना जाता है।

FAQs

कमल को इंग्लिश में क्या कहते है?
कमल को अंग्रेजी में लोटस (Lotus) कहते है।

कमल को संस्कृत में क्या कहा जाता है?
कमल को संस्कृत में कुमुदम् कहा जाता है।

कमल का फूल कितने दिन तक खिलता है?
कमल का फूल 3 से 4 दिन तक खिलता है।

निष्कर्ष

आज इस लेख में हमने आपको कमल के फूल के बारे में जानकारी (Information About Lotus In Hindi) देने के साथ कमल का पर्यायवाची शब्द क्या है, इसके बारे में भी जानकारी प्रदान की है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा, अगर आपको यह लेख लोटस इन हिंदी (Lotus In Hindi) अच्छा लगा है तो इसे अपनों के साथ भी शेयर करे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay in Touch

spot_img

Related Articles

You cannot copy content of this page