पंडित जवाहरलाल नेहरू के कितने बच्चे थे – जवाहरलाल नेहरू के पुत्र का नाम

जवाहरलाल नेहरू के कितने बच्चे थे – भारत के पहले प्रधान मंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में एक कश्मीरी ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उनके पिता मोतीलाल नेहरू एक प्रसिद्ध वकील और भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के नेता थे। उनकी माता का नाम स्वरूप रानी था। जवाहरलाल ने अपनी प्राथमिक शिक्षा 14 वर्ष की आयु में पूरी कर ली। 1916 में उन्होंने कमला कौल से शादी की।

लेकिन क्या आप जानते है पंडित जवाहरलाल नेहरू के कितने बच्चे थे – जवाहरलाल नेहरू के पुत्र का नाम क्या है? अगर नहीं तो आज के इस लेख को पूरा अवश्य पढ़े। तो आइये जानते है जवाहरलाल नेहरू डॉटर नेम इन हिंदी (Jawaharlal Nehru Daughter Name In Hindi) –

जवाहरलाल नेहरू के कितने बच्चे थे (Jawaharlal Nehru Ke Kitne Bacche The In Hindi)

जवाहरलाल नेहरू की बेटी थी, जिनका नाम – इंदिरा गाँधी है। इंदिरा गाँधी भारत की पहली महिला प्रधान मंत्री थी। इंदिरा गाँधी का जन्म 19 नवंबर 1917 को हुआ था।

जवाहरलाल नेहरू के पुत्र का नाम क्या है (Jawaharlal Nehru Ke Putra Ka Naam Kya Hai In Hindi)

जवाहरलाल नेहरू का कोई पुत्र नहीं है, बस उनकी एक बेटी है जिनका नाम – श्रीमती इंदिरा गाँधी है।

इंदिरा गाँधी के बारे में (About Indira Gandhi In Hindi)

देश की कई महान महिलाएं हैं जो नारी शक्ति की मिसाल हैं। इन महिलाओं का जीवन हर किसी के लिए प्रेरणा है। इस सूची में एक नाम इंदिरा गांधी का भी है। इंदिरा गांधी देश की पहली और एकमात्र महिला प्रधानमंत्री हैं।

इंदिरा गांधी स्वतंत्र भारत की पहली महिला थीं जिन्होंने सरकार बनाई और पूरे भारत का नेतृत्व किया। आजादी के 76 साल में देश को इंदिरा गांधी के बाद से कोई महिला प्रधानमंत्री नहीं मिली है। अपने कार्यकाल के समय प्रधानमंत्री के रूप मेंइंदिरा गांधी ने बहुत ही सशक्त निर्णय लिए, जिससे पूरे देश में क्रांति आ गई।

31 अक्टूबर को इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि मनाई जाती है।

19 नवंबर 1917 को भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के घर एक बेटी का जन्म हुआ, जिसका नाम इंदिरा रखा गया। राजनीतिक परिवार में जन्मी इंदिरा में अद्भुत राजनीतिक दूरदर्शिता थी। महज 11 साल की उम्र में इंदिरा ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ चिल्ड्रन्स मंकी सर्विस (बच्चों की वानर सेवा) का गठन किया। वह 1938 में औपचारिक रूप से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल होकर अपने पिता के राजनीतिक कार्यों में सहायता करने लगीं।

जब जवाहरलाल नेहरू की मृत्यु हुई तो कांग्रेस पार्टी की जिम्मेदारी इंदिरा गांधी के हाथों में आ गई। वह लाल बहादुर शास्त्री के मंत्रिमंडल में सूचना एवं प्रसारण मंत्री थीं। शास्त्री जी की मृत्यु के पश्चात इंदिरा गाँधी को प्रधानमंत्री पद का दावेदार बनाया गया ताकि उन्हें नेहरू के उत्तराधिकारी के रूप में राजनीति में लाया जा सके। उस समय तक उन्हें ‘गूंगी गुड़िया’ माना जाता था। 1966 में जब इंदिरा गांधी को देश की प्रधानमंत्री बनने का मौका मिला तो देश ने इस खामोश गुड़िया के फैसलों की गूंज सुनी।

1966 में भारत में केवल 500 बैंक शाखाएँ थीं। आम आदमी बैंक में पैसा जमा नहीं कर पा रहा था. बैंकों का लाभ हर वर्ग तक पहुंचाने के लिए इंदिरा गांधी ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया। उनका निर्णय देश के विकास में महत्वपूर्ण था।

कांग्रेसी नेता यह समझ चुके थे कि इंदिरा कोई गूंगी गुड़िया या साधारण महिला नहीं हैं, उन्हें पोलिटिकल में रोकना मुश्किल है। जब इंदिरा गाँधी को कांग्रेस सिंडिकेट पद से हटाने की तैयारी में थे तो गांधी ने पार्टी में बंटवारा कर उस दौर की राजनीति का सबसे दबंग व हिटलरशाही निर्णय ले लिया।

आजादी के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष जारी था। पाकिस्तान की कब्ज़ा नीति के कारण बहुत से बंगाली शरणार्थी भारत आने लगे। पाकिस्तान को अमेरिका का समर्थन मिल रहा था पर इंदिरा किसी से नहीं डरनेवाली थीं और उन्होंने पूर्वी पाकिस्तान पर हमला कराकर उस क्षेत्र को आज़ाद कराया और बांग्लादेश के निर्माण में सहायता की।

इंदिरा गांधी के शासनकाल का सबसे बड़ा और विवादास्पद फैसला आपातकाल था। 1971 में इंदिरा पर चुनाव में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगा। इस पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 1975 का लोकसभा चुनाव रद्द कर दिया। इंदिरा पर भी चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। विपक्ष इंदिरा से इस्तीफे की मांग करने लगा. हालांकि इंदिरा गांधी ने विपक्ष और कोर्ट के खिलाफ जाकर देश में आपातकाल लागू कर दिया। प्रेस की आज़ादी रोक दी गई और कई बड़े बदलाव किए गए।

FAQs

जवाहरलाल नेहरू के कितने बेटे और बेटी हैं?
जवाहरलाल नेहरू की एक बेटी हैं – इंदिरा गाँधी।

निष्कर्ष (Conclusion)

आज के इस लेख में हमने आपको पंडित जवाहरलाल नेहरू के कितने बच्चे थे – जवाहरलाल नेहरू के पुत्र का नाम क्या है के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख पंडित जवाहरलाल नेहरू के कितने बच्चे थे अच्छा लगा है तो इसे अपनों के साथ भी शेयर करे।

 

Leave a Comment

You cannot copy content of this page