July Grah Gochar 2025: जुलाई महीने में शनि सहित बृहस्पति, सूर्य ये ग्रह बदलेंगे अपनी चाल, किस्मत होगी सातवें आसमान पर

July Grah Gochar 2025: जुलाई का महीना ज्योतिषीय दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस महीने बृहस्पति, शनि, बुध, मंगल और सूर्य जैसे ग्रहों की स्थिति बदलने जा रही है। इस महीने ग्रहों के राजा सूर्य मिथुन राशि के साथ-साथ कर्क राशि में भी रहेंगे। इसके साथ ही दैत्यों के गुरु शुक्र महीने के अंत में मेष राशि के साथ-साथ वृषभ राशि में भी प्रवेश करेंगे। मंगल की स्थिति की बात करें तो यह सिंह और कन्या राशि में रहेंगे। इसके साथ ही मिथुन राशि में बृहस्पति उदय होंगे और मीन राशि में शनि वक्री रहेंगे। इसके अलावा केतु सिंह राशि में और राहु कुंभ राशि में हैं। ग्रहों के राशि परिवर्तन के साथ ही नक्षत्र में भी बदलाव होगा। जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी रूप में जरूर देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं जुलाई महीने में किन राशियों को लाभ मिल सकता है…

ग्रह गोचर जुलाई 2025

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, जुलाई महीने में मंगल 28 जुलाई तक सिंह राशि में रहेगा। इसके बाद कन्या राशि में प्रवेश करेगा। 23 जुलाई को मंगल उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेगा।

ग्रहों के राजा सूर्य की बात करें तो यह 6 जुलाई तक मिथुन राशि में रहेगा। इसके बाद कर्क राशि में प्रवेश करेगा। इसके साथ ही सूर्य पुनर्वसु और पुष्य नक्षत्र में रहेगा।

बुद्धि के दाता बुध की बात करें तो यह कर्क राशि में रहेगा। नक्षत्र परिवर्तन की बात करें तो यह जुलाई महीने में चार बार राशि परिवर्तन करेगा। यह पुष्य, आश्लेषा, पुष्य और आश्लेषा के साथ मघा नक्षत्र में प्रवेश करेगा।

शुक्र की बात करें तो यह 26 जुलाई तक वृषभ राशि में रहेगा, जिसके बाद मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। इसके साथ ही यह कृत्तिका, मृगशिरा और रोहिणी नक्षत्र में रहेगा।

शनि मीन राशि में रहने वाले हैं, 13 जुलाई को इसी राशि में वक्री हो जाएंगे, करीब 138 दिनों तक इसी अवस्था में रहेंगे।

यूरेनस 5 जुलाई को कुंभ राशि में वक्री हो जाएंगे और 10 दिसंबर तक करीब 159 दिनों तक वक्री रहेंगे।

वृषभ राशि
जुलाई का महीना इस राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहने वाला है। इस राशि के जातकों को करियर के क्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है। इस राशि के जातकों को छोटी-मोटी बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन अगर आप कोशिश करेंगे तो ये समस्याएं भी नहीं होंगी। व्यापार के क्षेत्र में भी अच्छे परिणाम देखने को मिलने वाले हैं। गुरु बृहस्पति का आपकी आर्थिक स्थिति पर अच्छा प्रभाव पड़ सकता है। आप अपनी मेहनत के बल पर खूब धन कमा सकते हैं। मंगल व्यय भाव का स्वामी है और लाभ भाव को देख रहा है। ऐसे में कुछ बाधाओं के बाद आपको काफी लाभ मिल सकता है। व्यापार के जरिए आप काफी लाभ कमा सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो इस महीने आपको मिले-जुले परिणाम देखने को मिल सकते हैं। शुक्र का आपके प्रेम जीवन और दांपत्य जीवन पर अनुकूल प्रभाव पड़ सकता है।

मिथुन राशि

काफी अच्छा रह सकता है, इस राशि के जातकों को अपने करियर में अप्रत्याशित परिणाम देखने को मिलने वाले हैं। आपको उम्मीद से अधिक सफलता मिल सकती है। मंगल के कारण नौकरी में आपकी स्थिति और रुतबा मजबूत हो सकता है। व्यापार की बात करें तो आप अपनी बनाई रणनीति से काफी लाभ कमा सकते हैं। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है। आपको अपनी मेहनत और कर्मों के अनुसार काफी धन लाभ हो सकता है। आपकी सैलरी में भी बढ़ोतरी होने के योग बन रहे हैं। 18 जुलाई के बाद आर्थिक स्थिति पर काफी अच्छा असर देखने को मिलने वाला है। इस महीने स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है। प्रेम जीवन अच्छा रहने वाला है। दांपत्य जीवन में भी खुशियां बनी रहेंगी।

कन्या राशि

जुलाई का महीना इस राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। सूर्य इस राशि के दसवें और ग्यारहवें भाव में रहेगा। मंगल बारहवें और प्रथम भाव में रहेगा। इसके साथ ही बुध लाभ भाव में रहेगा। बृहस्पति दसवें भाव में रहेगा। इसके साथ ही शुक्र, राहु भी अच्छे परिणाम दे सकते हैं। इस राशि के जातकों को कई तरह से लाभ मिलेगा, जबकि कुछ क्षेत्रों में वे कमजोर भी हो सकते हैं। करियर के क्षेत्र की बात करें तो इस राशि के जातकों को काफी लाभ मिल सकता है। पत्रकारिता, वकालत, शिक्षा आदि से जुड़े क्षेत्रों में आपको काफी लाभ मिल सकता है। जुलाई के मध्य में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। लेकिन आप काफी लाभ कमा सकते हैं। व्यापार के क्षेत्र में भी अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति की बात करें तो आपको काफी लाभ मिल सकता है। इस राशि के जातकों को अचानक धन लाभ भी हो सकता है। धर्म-कर्म के मामलों में आप कुछ धन खर्च कर सकते हैं।

वैदिक ज्योतिष के अनुसार जुलाई का महीना तुला, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए काफी अच्छा रह सकता है।

Leave a Comment