https://www.fapjunk.com https://fapmeister.com

कलयुग के बाद कौन सा युग आएगा, कलयुग के बाद क्या आएगा – Kalyug Ke Baad Kya Aayega

कलयुग के बाद कौन सा युग आएगा – सनातन धर्म और वेदों में चार युगों के बारे में वर्णन मिलता है। ऐसा माना जाता है कि सत्ययुग में देवता, किन्नर और गंधर्व स्वयं पृथ्वी पर निवास करते थे। हमारे धर्म ग्रंथों में किन्नरों और गंधर्वों का विस्तार से वर्णन किया गया है। सत्ययुग के बाद त्रेतायुग आया। भगवान श्री राम का जन्म इसी युग में हुआ था और वे स्वयं श्री हरि विष्णु के अवतार थे। फिर द्वापर युग प्रारंभ हुआ और इस युग में भगवान विष्णु ने श्रीकृष्ण के रूप में जन्म लिया।

लेकिन क्या आप जानते है कलयुग के बाद कौन सा युग आएगा, कलयुग के बाद इस पृथ्वी का क्या होगा? अगर नहीं तो आज के इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़े। आज के इस लेख में आप जानेगे कलयुग के बाद क्या आएगा, कलयुग के बाद सतयुग कब आएगा, और कलयुग के बाद सतयुग कैसा होगा –

कलयुग के बाद कौन सा युग आएगा (Kalyug Ke Baad Konsa Yug Aayega In Hindi)

धार्मिक ग्रंथों के अनुसार यह युग परिवर्तन का 22वां चरण है। इसका वर्णन भागवत गीता में भी किया गया है। गीता के अनुसार परिवर्तन सृष्टि का नियम है, जैसे आत्मा एक शरीर को छोड़कर दूसरा शरीर धारण कर लेती है। दिन के बाद रात होती है, जिस प्रकार ऋतु भी अपने निश्चित समय के साथ बदलती है। इसी प्रकार कलियुग के बाद सत्ययुग का आना भी एक अटल सत्य है।

- Advertisement -

कलयुग के बाद फिर से सतयुग आएगा। शास्त्रों के अनुसार अब तक 3 युग सत्ययुग, त्रेतायुग और द्वापर युग बीत चुके हैं और अब हम कलियुग में जी रहे हैं। शास्त्रों के अनुसार कलियुग में मनुष्य को अपने कर्मों का फल भोगना पड़ेगा, साथ ही अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

पुराणों में बताया गया है कि कलियुग के बाद संसार का अंत हो जाएगा। भगवान विष्णु ने कहा कि कलियुग की शुरुआत महिलाओं के बाल काटने से होगी। इस युग में बेटे अपने पिता से लड़ेंगे, फैमिली (परिवार) में कलह शुरू हो जाएगी।

- Advertisement -

कलियुग में पृथ्वी पर अम्लीय वर्षा होगी जिससे पेड़-पौधे और जीव-जंतु नष्ट हो जायेंगे।
कलियुग शुरू होते ही मनुष्य अपनी भूख मिटाने के लिए एक-दूसरे को खाएंगे। पृथ्वी पर धर्म, दया और मानवता पूरी तरह नष्ट हो जायेगी।

पृथ्वी पर भूख, बीमारियाँ, गर्मी, सर्दी, तूफ़ान और बर्फबारी, बाढ़ अपने चरम पर होंगे। तब कलियुग की समाप्ति के बाद जो नया युग आएगा वह सत्ययुग के नाम से जाना जाएगा।

कलयुग के बाद सतयुग कब आएगा (Kalyug Ke Baad Satyug Kab Aayega)

पुराणों में चार युगों का वर्णन किया गया है। सतयुग, त्रेता युग, द्वापर युग और कलियुग। अभी जो युग चल रहा है उसे कलियुग कहा जाता है। कलयुग के बारे में पुराणों में कहा गया है कि इसमें पाप और अत्याचार काफी बढ़ जाएंगे।

कलयुग 4 लाख 32 हजार साल पुराना है, यानी कलयुग 4 लाख 32 हजार वर्ष का है और अभी कुछ 5 हजार साल ही बीते हैं। माना जाता है की कलयुग की शुरुआत 28 फरवरी 3120 ईसा पूर्व हुई थी। अब लगभग 3120+2024=5,144 वर्ष बीत चुके हैं अर्थात कलियुग के अभी 4 लाख 26 हजार 856 वर्ष शेष हैं। कलियुग के ये वर्ष समाप्त होने के बाद सतयुग आएगा।

कलयुग के बाद सतयुग कैसा होगा (Kalyug Ke Baad Satyug Kaisa Hoga)

शास्त्रों में कलियुग से जुड़ी एक कथा का वर्णन मिलता है। जिसके अनुसार एक दिन किसी ने भगवान विष्णु से पूछा -.

प्रभु, अभी यह द्वापर युग चल रहा है और समय चक्र के अनुसार इसके बाद कलियुग आने वाला है। लेकिन मनुष्य उस युग को कैसे पहचान सकते हैं? तब विष्णु जी कहते हैं जब संसार में पाप बढ़ जाएगा। तो समझो कि कलियुग प्रारंभ हो गया है।

कलियुग के अंत में मनुष्य की आयु केवल 12 वर्ष रह जायेगी। पैसों के लालच में लोग किसी की भी हत्या करने से नहीं कतराएंगे। बाल जो महिलाओं का गहना मानी जाती हैं, उन्हें महिलाये कटवाना शुरू कर देगी।

इसके बाद सभी पुरुष और महिलाएं सुंदर दिखने के लिए अपने बालों को रंगना शुरू कर देंगे। बेटा बाप को पीटना शुरू कर देगा, तब विष्णु महेश एकजुट होकर कलियुग का अंत करेंगे और एक नए युग की शुरुआत होगी।

जहां एक बार फिर धर्म का बोलबाला होगा, लोग पूजा-पाठ, अनुष्ठान आदि में विश्वास करेंगे। सत्ययुग के मनुष्य अपनी तपस्या के बल से आत्मा का ईश्वर से मिलन कराकर देवी-देवताओं से बात कर सकेंगे। यह सुखमय होगा अर्थात् यह इस संसार का स्वर्ण युग होगा।

निष्कर्ष (Conclusion)

आज के इस लेख में हमने आपको कलयुग के बाद क्या आएगा (Kalyug Ke Baad Kya Aayega) आदि के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख कलयुग के बाद क्या होगा (Kalyug Ke Baad Kya Hoga) अच्छा लगा है तो इसे अपनों के साथ भी शेयर करे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay in Touch

spot_img

Related Articles

You cannot copy content of this page