Ketu Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष के अनुसार मायावी और पाप ग्रह केतु करीब 18 महीने के बाद एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। ऐसे में इन्हें एक राशि चक्र पूरा करने में 18 साल का समय लगता है। आपको बता दें कि अभी केतु सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं और ये साल 2026 तक यहीं गोचर करेंगे। ऐसे में केतु कुछ राशियों पर मेहरबान रहेंगे। इन लोगों को भाग्य उदय के साथ अचानक धन लाभ मिल रहा है। साथ ही ये देश-विदेश की यात्रा भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये भाग्यशाली राशियां…
धनु राशि
केतु का राशि परिवर्तन आप लोगों के लिए सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि केतु आपकी राशि से नवम भाव में गोचर कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। रुके हुए काम पूरे होंगे। साथ ही आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन या वेतन वृद्धि संभव है। वहीं कारोबारियों को किसी बड़े प्रोजेक्ट या क्लाइंट से फायदा हो सकता है। छात्रों का विदेश में पढ़ाई करने का सपना पूरा हो सकता है।
वृश्चिक राशि
आप लोगों के लिए केतु का राशि परिवर्तन करियर और कारोबार के लिहाज से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि केतु देव आपकी गोचर कुंडली में कर्म भाव पर भ्रमण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम और कारोबार में तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं। वहीं जो लोग लंबे समय से नौकरी कर रहे हैं, उनके पद में वृद्धि होने की संभावना है। वहीं बेरोजगार लोगों को इस समय नौकरी मिल सकती है। वहीं कारोबारियों को अच्छा धन लाभ हो सकता है। वहीं पैतृक कारोबार में लाभ मिल सकता है। साथ ही पिता से संबंध अच्छे रहेंगे।
कर्क राशि
आप लोगों के लिए केतु का गोचर शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि केतु ग्रह आपकी राशि से धन भाव में गोचर कर रहा है और यह वर्ष 2026 तक यहीं रहेगा। इसलिए इस दौरान आपको समय-समय पर अचानक धन लाभ हो सकता है। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। परिवार में खुशियां आएंगी और नौकरी या व्यापार में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। प्रॉपर्टी खरीदने या निवेश करने के लिए भी यह समय बहुत अच्छा है। साथ ही इस समय आपकी वाणी का प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग प्रभावित होंगे।