https://www.fapjunk.com https://fapmeister.com

क्या व्रत में पनीर खा सकते हैं या नहीं, क्या व्रत में फ्रूटी पी सकते हैं या नहीं, क्या व्रत में नींबू खा सकते हैं या नहीं

क्या व्रत में पनीर खा सकते हैं या नहीं – कई बार व्रत के दौरान शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। कुछ लोग व्रत के दौरान पानी कम पीते हैं, जिससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है। शरीर में खाना और पानी कम पहुंचने से लो ब्लड प्रेशर, कमजोरी, थकान, सिरदर्द और गैस एसिडिटी की समस्या बढ़ जाती है।

भारत में ज्यादातर लोग नवरात्रि में व्रत रखते हैं, इस समय व्रत रखने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। व्रत के समय ज्यादातर लोगों के मन में यह सवाल जरूर आता है कि व्रत में पनीर खा सकते हैं या नहीं, व्रत में फ्रूटी पी सकते हैं या नहीं , व्रत में नींबू खा सकते हैं या नहीं। इसलिए आज हम आपको इसी बारे में जानकारी दे रहे है, तो आइये जानते है –

व्रत के दौरान शरीर में पानी की कमी सबसे ज्यादा होती है, इसलिए समय-समय पर पानी पीते रहें। इसके लिए डाइट में नारियल पानी, फलों का जूस और रसीले फल और सब्जियां शामिल करें। आप ताजा छाछ और लस्सी भी पी सकते हैं। व्रत के दौरान कोशिश करें कि ज्यादा से ज्यादा मौसमी फलों का सेवन करें। आप सेब, केला, संतरा, नाशपाती जैसे फल खा सकते हैं। इससे शरीर को सभी आवश्यक विटामिन और खनिज मिलते रहेंगे।

क्या व्रत में पनीर खा सकते हैं या नहीं (Kya Vrat Me Paneer Kha Sakte Hai Ya Nahi)

- Advertisement -

व्रत में आप सभी डेयरी उत्पाद खा सकते हैं, इसलिए पनीर का भी सेवन कर सकते हैं। पनीर को हल्का भून कर खा सकते हैं, इससे ऊर्जा बनी रहेगी। इसके अलावा आप पनीर मखनी, पनीर से बनी पनीर टमाटर की सब्जी भी खा सकते हैं।

क्या व्रत में नींबू खा सकते हैं या नहीं (Kya Vrat Me Nimbu Kha Sakte Hai Ya Nahi)

व्रत के दौरान शरीर को हाइड्रेटेड रखने की जरूरत होती है। इसके लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीने के साथ अन्य तरल पदार्थ जैसे नींबू पानी का जूस या शिकंजी और नारियल पानी ले सकते हैं। आप व्रत में नींबू का सेवन कर सकते हैं। जानकारों का मानना है कि उपवास के दौरान तरल आहार पर अधिक ध्यान देना चाहिए। हर दो घंटे में नींबू पानी का सेवन करने से आपको एनर्जी तो मिलेगी ही साथ ही एसिडिटी से भी बचाव होगा।

क्या व्रत में फ्रूटी पी सकते हैं या नहीं (Kya Vrat Me Fruti Pee Sakte Hai Ya Nahi)

- Advertisement -

हां, व्रत में फ्रूटी पी सकते हैं। व्रत के दौरान आप घर पर बना ताजा जूस पी सकते हैं। यह किसी का भी जूस हो । संतरे का जूस पीने से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद मिलेगी।

क्या व्रत में कॉफी पी सकते हैं या नहीं (Kya Vrat Me Coffee Pee Sakte Hai Ya Nahi)

वैसे तो व्रत में चाय, कॉफी पी सकते हैं। लेकिन स्वास्थ्य की दृष्टि से व्रत के दौरान चाय, कॉफी नहीं पीनी चाहिए। व्रत में इन्हे पीने से परहेज करना चाहिए, क्योकि अधिक मात्रा में चाय और कॉफी पीने से डिहाइड्रेशन हो सकता है। आप व्रत के दौरान नींबू पानी, शिकंजी, नारियल पानी, जूस, मिल्कशेक, सादा पानी और छाछ पी सकते हैं।

व्रत में अदरक की चाय पी सकते हैं या नहीं (Kya Vrat Me Adrak Ki Chai Pee Sakte Hai Ya Nahi)

कई लोगों को अदरक वाली चाय पसंद होती है। ऐसे में अक्सर उनके मन में ये सवाल आता है कि व्रत में अदरक खा सकते हैं या नहीं, व्रत में अदरक की चाय पी सकते हैं या नहीं? तो इसका जबाव है हाँ । व्रत में आप अदरक की चाय या अदरक को सब्जी आदि में डालकर खा सकते हैं।

व्रत में क्या क्या खा सकते हैं (Vrat Me Kya Kya Kha Sakte Hai)

अगर नवरात्रि का व्रत फलाहार है तो आप फलों का सेवन कर सकते हैं। मौसमी फलों के अलावा व्रत के आहार में केला, नारियल और सेब सहित हर तरह के फल खाए जा सकते हैं।

व्रत में उबले हुए आलू, कच्चा और पका सीताफल, गाजर, खीरा, नींबू, लौकी, पालक और टमाटर का भी सेवन किया जा सकता है। व्रत में चुकंदर, टमाटर और खीरे का सलाद भी काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

आप रात को सोने से पहले या सुबह नाश्ते में गर्म दूध पी सकते हैं। अगर आपको सादा दूध पसंद नहीं है तो आप बनाना मिल्कशेक भी बना सकते हैं। इसके अलावा दही का सेवन करने से पेट में ठंडक बनी रहती है। दही में चीनी मिलाकर भी खा सकते हैं या लस्सी भी बना सकते हैं। इसके अलावा आप पनीर, मक्खन और खोया भी खा सकते हैं।

व्रत में तली-भुनी चीजें खाने से परहेज करें। दरअसल ऐसी चीजों को अधिक मात्रा में खाने से ब्लोटिंग हो सकती है। इसलिए आप तली-भुनी चीजें खाने की जगह फ्रूट चाट खा सकते हैं।

अरारोट आटा, साबूदाना आटा, साबूदाना, कुट्टू का आटा, राजगीरा आटा, सिंघाड़े का आटा, समा चवाल का सेवन किया जा सकता है।

दूध, दही, पनीर, घर का बना मक्खन, घी, कंडेंस्ड मिल्क का सेवन किया जा सकता है।

निष्कर्ष

आज के इस लेख में हमने आपको क्या व्रत में पनीर खा सकते हैं या नहीं, क्या व्रत में फ्रूटी पी सकते हैं या नहीं, क्या व्रत में नींबू खा सकते हैं या नहीं इत्यादि के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा, अगर आपको यह लेख व्रत में क्या क्या खा सकते हैं अच्छा लगा है तो इसे अपनों के साथ भी शेयर करे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay in Touch

spot_img

Related Articles

You cannot copy content of this page