Mangal Gochar 2025 – मंगल का कन्या राशि में गोचर, वृषभ समेत 5 राशियों को मिलेंगे शुभ फल, अचानक लाभ और उन्नति के योग

Mangal Gochar 2025 – मंगल 28 जुलाई को कन्या राशि में प्रवेश कर रहा है। मंगल के इस गोचर से जून से चला आ रहा केतु और मंगल का कुजकेतु योग समाप्त हो जाएगा। इसके साथ ही मंगल बृहस्पति और शुक्र के साथ केंद्र योग और मंगल सूर्य के साथ त्रि-एकादश योग बनाएगा, जो शुभ और लाभकारी रहेगा, लेकिन इसके साथ ही राहु, शनि और मंगल का प्रतिकूल योग भी बनेगा, जो मीन और कुंभ राशि के लिए अनुकूल नहीं है। लेकिन मंगल वृषभ समेत 5 राशियों को अप्रत्याशित लाभ दिला सकता है। तो आइए जानते हैं कि मंगल का कन्या राशि में गोचर किस राशि के लिए कितना शुभ रहेगा।

वृषभ
मंगल 28 जुलाई से आपकी राशि से पंचम भाव में गोचर करेगा। ऐसे में आपके प्रेम जीवन में प्रेम और उत्साह बना रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में भी आपको अनुकूल परिणाम मिलेंगे। जो लोग विदेश में शिक्षा के लिए प्रयास कर रहे हैं, उन्हें मंगल के गोचर से लाभ होगा। इस समय आप कोई साहसिक निर्णय लेकर लाभ भी प्राप्त कर सकेंगे। संपत्ति से जुड़े मामलों में काम करने वालों के लिए लाभदायक स्थिति रहेगी। मकान और मकान निर्माण से जुड़े मामलों में धन खर्च होगा, लेकिन आपको खुशी मिलेगी। यदि संपत्ति से संबंधित कोई विवाद चल रहा है, तो उसका समाधान हो सकता है।

मिथुन
मिथुन राशि वालों के लिए मंगल का गोचर लाभ और सुख का सृजन करेगा। आप इस समय वाहन और बिजली के उपकरण खरीद सकते हैं। आपके घर में भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। किसी कारणवश यात्रा का भी योग बनेगा। जो लोग नौकरी में बदलाव के लिए प्रयास कर रहे हैं, उन्हें कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। माता और ननिहाल पक्ष से आपको लाभ मिल सकता है। इस समय आप व्यापार में अच्छी कमाई कर पाएँगे।

कर्क
कर्क राशि वालों को भी मंगल के गोचर का लाभ मिल रहा है। कन्या राशि में मंगल का गोचर आपकी राशि से तीसरे भाव में होगा, ऐसे में आपमें साहस और उत्साह बना रहेगा। जो काम आपके लिए कठिन थे, वे भी आसानी से पूरे हो जाएँगे। बड़े भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। काम के सिलसिले में यात्रा का योग बन सकता है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपके ससुराल पक्ष के साथ भी आपके मधुर संबंध रहेंगे और आपको उनसे मिलने का मौका मिल सकता है। जो लोग प्रॉपर्टी में निवेश करने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिलेगी।

वृश्चिक
मंगल का गोचर अत्यंत शुभ रहेगा, राशि स्वामी मंगल का आय भाव में होना आपकी आय में वृद्धि के योग बना रहा है। आपको अप्रत्याशित लाभ प्राप्त होंगे। मंगल का यह गोचर उन लोगों के लिए विशेष रूप से लाभकारी रहेगा जो होटल, अग्नि एवं साहसिक कार्यों तथा प्रशासनिक कार्यों से जुड़े हैं। मंगल का यह गोचर डॉक्टरों और दवाइयों के व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए भी लाभकारी रहेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम और सुख की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन में प्रेम और उत्साह बना रहेगा। आप किसी रोमांचक यात्रा का भी आनंद ले सकते हैं।

मकर
मंगल का गोचर मकर राशि से भाग्य भाव में होगा। मकर राशि में मंगल उच्च का माना जाता है और मकर राशि के लिए शुभ होता है। ऐसे में मकर राशि से भाग्य भाव में मंगल का गोचर उनके भाग्य में वृद्धि कर रहा है। आपको धार्मिक कार्यों और शुभ कार्यों में भाग लेने का मौका मिलेगा। आपको शिक्षा और करियर में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। आपको अपने पिछले निवेशों और कार्यों के भी शुभ परिणाम मिलेंगे। मंगल की यह युति खेलकूद और प्रशासनिक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए बेहद शुभ रहेगी। भाग्य आपको कम मेहनत में बड़ी सफलता दिलाकर आपको आश्चर्यचकित कर सकता है। परिवार में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

Leave a Comment