Mangal Gochar 2025: मंगल बुध के घर में करेंगे प्रवेश, बदल सकती है इन राशियों की किस्मत

Mangal Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र में मंगल को रक्त, भूमि, साहस, पराक्रम और क्रोध का कारक माना जाता है। जुलाई में भूमि पुत्र मंगल कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिससे कुछ राशियों की किस्मत बदल सकती है। साथ ही इन राशियों को इस समय अचानक धन और सौभाग्य की प्राप्ति हो रही है।

सिंह राशि
मंगल का गोचर सकारात्मक साबित हो सकता है, इस समय आपको अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे और लोगों द्वारा आपकी प्रशंसा की जाएगी। आपकी मुलाकात कुछ महत्वपूर्ण लोगों से हो सकती है। वहीं दूसरी ओर व्यापारियों को अपना अटका हुआ पैसा मिल सकता है। साथ ही इस दौरान रियल एस्टेट या वाहन से संबंधित लाभ मिलने के संकेत हैं। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए ग्रहों के सेनापति मंगल का गोचर शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से भाग्य और विदेशी भूमि के भाव में होने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आप अपने लंबित कार्यों के साथ-साथ काम और व्यापार के सिलसिले में यात्रा भी कर सकते हैं। साथ ही आपके घर में कोई शुभ या धार्मिक कार्यक्रम भी हो सकता है। कोई लंबित भुगतान प्राप्त हो सकता है या धन प्राप्ति का कोई नया स्रोत बन सकता है। उच्च शिक्षा या विदेशी भूमि से संबंधित कार्यों में प्रगति के संकेत हैं।

मिथुन राशि
मंगल का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है, इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आप कोई वाहन या प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही आपको कोई लंबित भुगतान प्राप्त हो सकता है या धन प्राप्ति का कोई नया स्रोत बन सकता है। उच्च शिक्षा या विदेश से जुड़े कार्यों में प्रगति के संकेत हैं। साथ ही इस समय आपको पैतृक संपत्ति का सुख भी मिल सकता है।

Leave a Comment