Surya Gochar 2025: सूर्य का मिथुन राशि में गोचर होने जा रहा है। 15 जून को सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश करेगा जहां बृहस्पति पहले से ही विराजमान है। ऐसे में ग्रहों के राजा सूर्य की युति भाग्य, समृद्धि, ज्ञान और सम्मान के ग्रह बृहस्पति के साथ होने जा रही है। सूर्य और बृहस्पति की युति से गुरु आदित्य राजयोग भी बनेगा। ज्योतिष शास्त्र में बृहस्पति और सूर्य का मैत्रीपूर्ण संबंध बताया गया है, दोनों ग्रहों के मिथुन राशि में एक साथ होने से कई राशियों को लाभ मिलने वाला है, जून का महीना 5 राशियों के लिए विशेष फलदायी रहने वाला है। गुरु सूर्य की युति से वृषभ, सिंह, कन्या समेत 5 राशियों को करियर में शुभ अवसर मिलेंगे साथ ही सामाजिक स्तर पर प्रसिद्धि और धन लाभ भी मिलेगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए सूर्य और बृहस्पति की युति दूसरे भाव में होने जा रही है। ऐसे में आपको आर्थिक लाभ मिलने की अधिक संभावना है। जून के महीने में आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी परिवार के सहयोग से आप कोई बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोग अगर अपनी नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो आपको किसी बड़ी कंपनी से ऑफर मिल सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से भी यह महीना आपके लिए भाग्यशाली साबित होगा। पुरानी समस्याओं से आपको राहत मिलेगी। । साथ ही जो लोग उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, उनकी इच्छा पूरी हो सकती है। इस सप्ताह आपको परिवार और जीवनसाथी का अच्छा सहयोग मिलेगा।
सिंह राशि
सूर्य और बुध की युति उनके 11वें भाव में होने जा रही है, सूर्य और बृहस्पति मिलकर कोई बड़ी इच्छा पूरी कर सकते हैं, आपकी आमदनी में भी बढ़ोतरी होने के योग बन रहे हैं। आपके अपने मित्रों के साथ मधुर संबंध रहेंगे। आप अपने दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। इस महीने नौकरीपेशा लोगों की आय में वृद्धि हो सकती है, पदोन्नति आदि के भी योग हैं। सामाजिक स्तर पर आपकी ख्याति बढ़ेगी। अपने बड़े भाई से कोई लाभ मिल सकता है।
कन्या
कन्या राशि वालों के लिए सूर्य और बृहस्पति की युति आपके दशम भाव में होने जा रही है। ऐसे में आप अपने करियर में पहले से अधिक ईमानदार रहेंगे और अपनी ईमानदारी से आप बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा। जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, उनकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होगी। सूर्य का यह गोचर आपके करियर को मजबूत बनाता है। ऐसे में इस राशि के जो लोग मेडिकल फील्ड, सरकारी अधिकारी या मनोरंजन जगत से जुड़े हैं, उन्हें विशेष लाभ मिल सकता है। व्यापारी वर्ग के लोगों के लिए दिन काफी फलदायी रहने वाला है। विवाहित लोगों को अपनी सास से पूरा सहयोग मिलेगा। उनके सहयोग से आप कई काम आसानी से पूरे कर लेंगे।
कुंभ
सूर्य और बृहस्पति की युति उनके चौथे भाव में होने जा रही है, इस राशि के विद्यार्थी कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। साथ ही आप अपने ज्ञान के बल पर इस दौरान अच्छा नाम और शोहरत कमा सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों की आय में बढ़ोतरी होगी, आपको अपनी कमाई से अच्छा लाभ मिल सकता है। इस अवधि में आपको पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना है। इस दौरान आपको धन का अच्छा सुख मिल सकता है। साथ ही आप एक शानदार आरामदायक जीवनशैली जीना पसंद करेंगे। पैसा धार्मिक और नेक कामों में खर्च करेंगे, लाभ भी आपको उसी समय देखने को मिलेगा।
मीन राशि
युति 5वें भाव में बनने जा रही है, ऐसे में जातक विद्वान और बुद्धिमान बनेंगे। आप रचनात्मक कार्यों से अच्छा पैसा कमा सकते हैं। साथ ही आप आध्यात्मिक रूप से काफी सक्रिय रहेंगे। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। इस दौरान आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। जिससे नौकरीपेशा और व्यापारी वर्ग के लोगों को अच्छा मुनाफा कमाने का अवसर मिल सकता है। वहीं माता-पिता को अपने बच्चों की ओर से कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों की आय में भी बढ़ोतरी होगी।