Mangal Gochar 2025 -28 जुलाई की रात को ग्रहों के सेनापति मंगल कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, कहा जाता है कि अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में मंगल कमजोर स्थिति में हो, तो उसे स्वास्थ्य, रिश्तों और धन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन जब मंगल राशि बदलता है, तो यह जीवन में बड़े बदलाव लाता है। इस बार मंगल का गोचर किन राशियों के लिए अशुभ साबित हो सकता है।
मिथुन राशि
मंगल मिथुन राशि के जातकों के लिए परेशानियाँ लेकर आ सकता है। इस दौरान आपको अचानक खर्चों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है। जीवनसाथी से मतभेद संभव है। इस दौरान कोई भी बड़ा फैसला न लें। इस समय कोई भी बड़ा फैसला टालना ही उचित होगा। भूमि, भवन या वाहन से जुड़ा कोई बड़ा मामला आ सकता है। ग्रहों के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए मंगलवार के दिन मसूर की दाल और तांबे के बर्तन दान करें। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियाँ भी हो सकती हैं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर अशुभ साबित हो सकता है। इस दौरान आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। छात्रों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। प्रेम संबंधों में भी गलतफहमियाँ पैदा हो सकती हैं। संतान पक्ष से जुड़ी कोई चिंता भी सामने आ सकती है। इस दौरान शेयर बाजार या सट्टे जैसे जोखिम भरे कामों से दूर रहें। ग्रहों के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाएँ। खर्चों में अचानक वृद्धि हो सकती है, जिससे बजट बिगड़ सकता है।
मीन राशि
मंगल का गोचर कुछ तनावपूर्ण स्थिति लेकर आएगा। पारिवारिक वातावरण में अशांति या ग़लतफ़हमी हो सकती है। ख़र्चों में वृद्धि होगी। आपका आर्थिक बजट बिगड़ सकता है। किसी पुराने लेन-देन को लेकर विवाद उत्पन्न हो सकता है। इस समय आपको धैर्य और विवेक से काम लेना चाहिए। ग्रहों के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए हनुमान जी को लाल चोला चढ़ाएँ। स दौरान आपको अपनी वाणी पर विशेष नियंत्रण रखना चाहिए, क्योंकि आपकी बातें आपके किसी करीबी को ठेस पहुँचा सकती हैं।