https://www.fapjunk.com https://fapmeister.com

नीट का पेपर कैसा होता है, नीट का पेपर कितने नंबर का होता है, नीट का पेपर हिंदी में होता है या इंग्लिश में

NEET Ka Paper Kaisa Hota Hai – नीट एक प्रवेश परीक्षा है। यह एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसमे हर साल लाखों छात्र शामिल होते हैं। नीट का पूरा नाम नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट है। एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष, बीयूएमएस आदि पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने के लिए इस परीक्षा को पास करना आवश्यक है। परीक्षा पास करने के बाद आपको सरकारी या निजी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश मिलता है।

लेकिन क्या आप जानते है नीट का पेपर कैसा होता है, नीट का पेपर कितने नंबर का होता है, नीट का पेपर हिंदी में होता है या इंग्लिश में? अगर नहीं तो आज के इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़े। क्योंकि आज के इस लेख में हम आपको इसके बारे में जानकारी देने वाले है। तो आइये जानते है –

नीट का पेपर कैसा होता है / नीट का पेपर कैसा आता है (Paper Pattern Of NEET Exam In Hindi)

नीट परीक्षा पैटर्न के अनुसार, नीट प्रश्न पत्र में कुल 200 बहुविकल्पीय प्रश्न होते है, जिनमें से उम्मीदवारों को 180 प्रश्नों का उत्तर देना होता है। प्रत्येक प्रश्न के लिए 4 अंक आवंटित किये जायेंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक (नेगेटिव मार्किंग) काटा जाता है, इसलिए छात्रों को परीक्षा में प्रश्न हल करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखना है।

- Advertisement -

एनईईटी प्रश्न पत्र (नीट का पेपर) में कक्षा 11 वी और 12 वी पाठ्यक्रम के भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान के विषयों के प्रश्न शामिल होते है। नीट का पेपर 13 भाषाओं – हिंदी, अंग्रेजी, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, असमिया, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तेलुगु तमिल, और उर्दू में होगा।

उम्मीदवार आवेदन पत्र भरते समय नीट प्रश्न पत्र की भाषा (नीट परीक्षा पेपर की भाषा) चुन सकते हैं। बता दे की क्षेत्रीय भाषा का चयन नीट परीक्षा केंद्र के आधार पर किया जाएगा।

- Advertisement -

नीट पेपर ऑफलाइन (ओएमआर शीट) के माध्यम से आयोजित की जाती है। नीट पेपर में तीन मुख्य विषय होते हैं – जीवविज्ञान (प्राणीशास्त्र, वनस्पति विज्ञान), रसायन विज्ञान, भौतिकी। इसके साथ नीट पेपर में चार खंड होते हैं – प्राणीशास्त्र, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिकी। फिजिक्स केमिस्ट्री से 45-45 प्रश्न पूछे जाते हैं और जूलॉजी बॉटनी से 45-45 प्रश्न पूछे जाते हैं, इस प्रकार कुल 180 प्रश्न हल करने होते हैं।

नीट पेपर में एक पेन और एक ओएमआर शीट दी जाती है। नीट पेपर देने के लिए आपको सबसे पहले नीट फॉर्म भरना होगा, जिसके कुछ दिनों बाद एडमिट कार्ड घोषित कर दिया जाएगा। नीट पेपर के दिन आपको एडमिट कार्ड, आईडी प्रूफ (आधार कार्ड), चार या दो पासपोर्ट साइज फोटो ले जाना होगा।

नीट का पेपर कितने नंबर का होता है (NEET Ka Paper Kitne Number Ka Hota Hai)

नीट का पेपर 720 नंबर का होता है, जिसमे कुल 200 बहुविकल्पीय प्रश्न होते है। इनमे से आपको 180 प्रश्नों का उत्तर देना होता है। परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाती है, और परीक्षा की अवधि 3 घंटे की होती है।

नीट का पेपर हिंदी में होता है या इंग्लिश में (NEET Ka Paper Hindi Me Hota Hai Ya English Me)

नीट का पेपर हिंदी में होता है और इंग्लिश में भी। नीट का पेपर हिंदी और इंग्लिश सहित कुल 13 भाषाओं (हिंदी, अंग्रेजी, असमिया, बंगाली, गुजराती, पंजाबी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, तेलुगु तमिल और उर्दू) में होता है।

FAQs

क्या नीट का पेपर हिंदी में भी आता है या नहीं?
हाँ, नीट का पेपर हिंदी में होता है।

नीट में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए ओबीसी को?
नीट में पास होने के लिए OBC को 137-108 नंबर चाहिए। लेकिन इससे एमबीबीएस की सीट नहीं मिल सकती। एमबीबीएस के लिए आपको 600 से अधिक अंक लाने होंगे।

नीट में कितने नंबर पर अच्छा कॉलेज मिलता?
नीट में 600 नंबर पर अच्छा कॉलेज मिलता है।

नीट के लिए 12वीं में कितने परसेंट चाहिए?
नीट के लिए 12वीं में 50 परसेंट चाहिए।

नीट का पेपर कितनी भाषाओं में होता है?
नीट का पेपर 13 भाषाओं में होता है – हिंदी, अंग्रेजी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू।

नीट का पेपर कितने अंको का होता है?
नीट का पेपर 720 नंबर का होता है, जिसमे कुल 200 बहुविकल्पीय प्रश्न होते है। इनमे से आपको 180 प्रश्नों का उत्तर देना होता है।

निष्कर्ष (Conclusion)

आज के इस लेख में हमने आपको नीट का पेपर कैसा होता है, नीट का पेपर कितने नंबर का होता है, नीट का पेपर हिंदी में होता है या इंग्लिश में आदि के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद हैं आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख नीट का पेपर कैसा होता है (NEET Ka Paper Kaisa Hota Hai) अच्छा लगा है तो इसे अपनों के साथ भी शेयर करे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay in Touch

spot_img

Related Articles

You cannot copy content of this page