https://www.fapjunk.com https://fapmeister.com

पढ़ाई में मन लगाने के लिए क्या खाएं (Padhai Me Man Lagane Ke Liye Kya Khayen)

पढ़ाई में मन लगाने के लिए क्या खाएं – पढ़ाई में रुचि न होना आज के समय की सबसे बड़ी दुविधा है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो ध्यान भटकाती हैं। आज मोबाइल फोन हैं, वीडियो गेम हैं, टीवी हैं, फिल्में देखने के लिए वेबसाइट हैं। ऐसे में बच्चों का पढ़ाई में मन कैसे लगेगा?

शायद कुछ ही बच्चे होंगे जो पढ़ाई में रुचि रखते हों। लेकिन कई बच्चे ऐसे होते हैं, जिनका पढ़ाई में जल्दी मन नहीं लगता। दरअसल, पढ़ाई में मन न लगने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, लेकिन इसका सबसे बड़ा कारण खान-पान भी माना जाता है। अगर आप पढ़ाई कर रहे हैं, और कुछ ऐसी चीजों का सेवन कर रहे हैं. तो कुछ चीजें हैं जो आपकी पढ़ाई में बाधा बन सकती हैं। लेकिन कुछ चीजें ऐसी भी हैं जिन्हें खाने से आपका पढ़ाई में मन लगने लगता है।

अगर आप भी पढ़ाई को लेकर चिंतित हैं, और पढ़ाई में मन लगाना चाहते है तो ये चीजें जरुरी खाये। ये चीजे खाने से दिमाग तेज होगा और पढ़ाई में मन लगने लगेगा।

- Advertisement -

आज के इस लेख में हम आपको पढ़ाई में मन लगाने के लिए क्या खाएं के बारे में जानकारी देने वाले है। अगर आप उपरोक्त जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो आज के इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़े। तो आइये जानते है –

पढ़ाई में मन लगाने के लिए क्या खाएं (Padhai Me Man Lagane Ke Liye Kya Khayen)

1) बादाम

- Advertisement -

दिमाग को तेज करने के लिए हर विशेषज्ञ रोजाना बादाम खाने की सलाह देते हैं। इससे आंखों की रोशनी बढ़ती है और दिमाग तेज होता है। दूध में वो सभी पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो आपको स्वस्थ बनाने में मदद करते हैं। जब आप इन दोनों चीजों को एक साथ मिलाते हैं तो इसके फायदे बढ़ जाते हैं। इसलिए रोज सुबह एक गिलास बादाम का दूध जरूर पिए। इससे स्वस्थ रहेंगे और दिमाग भी तेज होगा। इसके अलावा यह वजन को भी नियंत्रित रखता है और दिल की बीमारियों से बचाता है।

2) सेब

कई बार बच्चे पढ़ाई में तेज़ होते हैं लेकिन अगर वे स्वस्थ नहीं हैं तो उनका पढ़ाई में मन नहीं लगता है। पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने के लिए बच्चों का शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना जरूरी है। इसके लिए आप अपने बच्चे को रोज सुबह एक सेब दें। जैसा कि आप जानते हैं कि रोजाना एक सेब खाने से आपको डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ती है। यह सच है। इसलिए रोजाना सुबह बादाम के दूध के साथ एक सेब काटकर बच्चे को खाने के लिए दें। सेब को बिना छीले खाने को दें। सेब को छीलकर खाने से इसके सारे पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं।

3) अनार

अनार में आयरन प्रचुर मात्रा में होता है जो रक्त में हीमोग्लोबिन की मात्रा को संतुलित बनाए रखने में मदद करता है। हीमोग्लोबिन रक्त में ऑक्सीजन लाता है। इस कारण हर किसी को रोजाना अनार खाना चाहिए। इससे दिमाग में खून की कमी नहीं होती है और बच्चे का ध्यान पढ़ाई में लगता है।

4) दही

दही गुड़ बैक्टीरिया से बना होता है जिसके कारण यह पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दही में अजवाइन मिलाकर पीने से कब्ज दूर हो जाती है।

5) मछली

मछली में कम वसा और बहुत सारा प्रोटीन होता है। इसके अलावा इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में होता है जो सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इससे दिमाग तेज़ होता है। इन सभी चीजों को रोजाना खाएं। सप्ताह में कम से कम तीन से चार बार मछली खाएं। इससे आपका दिमाग तेज़ हो जायेगा।

6) साबुत अनाज और दलिया खायें

अगर आप पढ़ाई या परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं. तो ऐसे में आपको गलत चीजें नहीं खानी चाहिए। आपको पढ़ाई के दौरान अपने आहार में दलिया या साबुत अनाज शामिल करना चाहिए। इससे आपको पढ़ाई के दौरान सुस्ती महसूस नहीं होगी, और आपका मन पढ़ाई में लगा रहेगा।

7) व्यायाम करे

अगर बच्चों का पढ़ाई में मन न लगे तो वे व्यायाम का सहारा ले सकते हैं। व्यायाम करने से एकाग्रता बढ़ती है। बच्चे को 1 घंटे के लिए बाहर जाकर खेलने दें। इस बीच, वह साइकिल चला सकता है या कोई आउटडोर गेम खेल सकता है जिसके लिए शारीरिक शक्ति की आवश्यकता होती है। एक बच्चे के लिए दिन में 40 मिनट से 50 मिनट का व्यायाम पर्याप्त है।

8) ओमेगा 3 सप्लीमेंट खाएं

पढ़ाई में मन लगाने के लिए दिमाग का भी स्वस्थ रहना जरूरी है। अगर आपका दिमाग स्वस्थ और तंदुरुस्त है तो आपका पढ़ाई में खुद-ब-खुद मन लगेगा। पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने के लिए आप ओमेगा 3 से भरपूर खाद्य पदार्थ खा सकते हैं। इसके लिए आप मछली का सेवन कर सकते हैं। लेकिन अगर आप नॉनवेज नहीं खाते हैं, तो ऐसे में आप अखरोट खा सकते हैं। अखरोट में ओमेगा 3 भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।

9) डार्क चॉकलेट खाएं

कुछ स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि अगर आप सीमित मात्रा में डार्क चॉकलेट खाते हैं। तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है। डार्क चॉकलेट खाने से आपका तनाव काफी हद तक कम हो सकता है। और आपका पढ़ाई में मन लगता है।

10) ग्रीन टी पिए

अगर आप नॉर्मल चाय पीते हैं, तो इसकी जगह ग्रीन टी का सेवन करें। अगर आप पढ़ाई कर रहे हैं, तो आपको सामान्य चाय की जगह ग्रीन टी को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। ग्रीन टी हमारी सेहत और दिमाग दोनों के लिए अच्छी मानी जाती है। अगर आप ग्रीन टी पीते हैं. तो इससे आपको पढ़ाई में काफी हद तक मदद मिलती है। ग्रीन टी पीने के बाद आपका पढ़ाई में भी मन लगता है।

एकाग्रता बढ़ाने के लिए स्वस्थ आहार का सेवन करना जरूरी है। बच्चों के आहार में फल, सब्जियां, अंडे, दूध आदि शामिल करना चाहिए। बच्चे के आहार में ओट्स, ओमेगा 3 फैटी एसिड, टमाटर, शकरकंद, कद्दू, गाजर, पालक, दही और पनीर खिलाएं। बच्चे को तैलीय और मसालेदार भोजन से दूर रखें, इससे आलस्य बढ़ता है। साथ ही बच्चे को पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करने की सलाह दें। पानी की कमी के कारण मस्तिष्क तक ऑक्सीजन ठीक से नहीं पहुंच पाती है।

निष्कर्ष (Conclusion)

आज के इस लेख में हमने आपको पढ़ाई में मन लगाने के लिए क्या खाएं के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख पढ़ाई में मन लगाने के लिए क्या खाएं (Padhai Me Man Lagane Ke Liye Kya Khayen) अच्छा लगा है तो इसे अपनों के साथ भी शेयर करे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay in Touch

spot_img

Related Articles

You cannot copy content of this page